यूपी चुनावः कर्नलगंज से सपा प्रत्याशी पर रेप का केस दर्ज, भाई और समर्थकों के साथ जबरन घर में घुसने का आरोप

यूपी पुलिस ने कहा कि सपा उम्मीदवार योगेश प्रताप सिंह के समर्थकों ने कथित तौर पर महिला से कहा कि बीजेपी को वोट देना महंगा साबित होगा। इसके बाद, वे उसे खेतों में ले गए और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार, उनके भाइयों और समर्थकों पर एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसकी पिटाई करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने शनिवार रात को सपा उम्मीदवार योगेश प्रताप सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया, जब वे कथित तौर पर महिला के आवास में घुस गए और 'भाजपा का समर्थन' करने के कारण उसके और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

पुलिस के अनुसार महिला अपने घर में खाना बना रही थी, तभी सिंह, उसके दो भाई और समर्थक उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। उसके परिवार वालों ने विरोध किया, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कथित तौर पर फायरिंग भी की और महिला का सोने का हार भी छीन लिया।


यूपी पुलिस ने आगे कहा कि योगेश प्रताप सिंह के समर्थकों ने कथित तौर पर महिला से कहा कि बीजेपी को वोट देना महंगा साबित होगा। इसके बाद, वे उसे खेतों में ले गए और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी ने कहा कि सिंह और उनके समर्थकों पर नजर रखने के लिए उनके आवासों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है और बजेपी उम्मीदवार अजय कुमार सिंह को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia