सिनेजीवन: विजय-रश्मिका की शादी में मेहमानों के लिए 'नो फोन' पॉलिसी लागू और प्रदूषण के चलते सैयामी खेर का छलका दर्द

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब बस कुछ ही दिनों दूर है। अभिनेत्री सैयामी खेर ने इंस्टाग्राम के जरिए हवा और प्रदूषण को लेकर अपनी भावनाएं खुलकर रखीं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

प्रदूषण के चलते सैयामी खेर का छलका दर्द, कहा- अब समंदर की हवा नहीं, मास्क है सहारा

सिनेजीवन: विजय-रश्मिका की शादी में मेहमानों के लिए 'नो फोन' पॉलिसी लागू और प्रदूषण के चलते सैयामी खेर का छलका दर्द

अभिनेत्री सैयामी खेर जल्द ही फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगी। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए हवा और प्रदूषण को लेकर अपनी भावनाएं खुलकर रखीं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की। इस तस्वीर में वे मास्क लगाए हुए हैं। उन्होंने लिखा, "मैंने दौड़ना एक दशक पहले शुरू किया था। हर सुबह, मैं मुंबई के कार्टर रोड पर समंदर की ठंडी हवा में दौड़ती रही हूं। इसी हवा ने मुझे इस शहर से और दौड़ने से प्यार करवा दिया। मैं उस पुरानी खुशी को फिर से महसूस करना चाहती हूं, लेकिन अब हालात बदल गए हैं क्योंकि दौड़ने से पहले मुझे मास्क लगाना पड़ता है।"

अभिनेत्री ने बताया कि मास्क लगाकर उन्हें महामारी के समय की याद आ जाती है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब हवा में कोई वायरस नहीं, लेकिन यही हवा हमें नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने लिखा, "मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि सांस लेने वाली हवा एक दिन ऐसी महंगी और दुर्लभ चीज बन जाएगी। अब मैं अपने घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखती हूं। एयर प्यूरीफायर चलाना पड़ता है। दौड़ अब समंदर की तरफ देखकर नहीं, बल्कि घर की दीवारों को देखकर होती है। फिर भी मन को सुकून नहीं मिलता।"

विजय-रश्मिका की शादी : मेहमानों को परोसा जाएगा जापानी खाना, 'नो फोन' पॉलिसी लागू

सिनेजीवन: विजय-रश्मिका की शादी में मेहमानों के लिए 'नो फोन' पॉलिसी लागू और प्रदूषण के चलते सैयामी खेर का छलका दर्द

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब बस कुछ ही दिनों दूर है। ऐसे में उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे और जिंदगी भर के लिए एक-दूजे का हाथ थामेंगे।

जानकारी के अनुसार, शादी के जश्न को लेकर मेकर्स ने खास इंतजाम किए हैं, जिसमें मेहमानों के लिए जापानी खाना परोसा जाएगा। रश्मिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में पार्टी की झलक साझा की, जिसमें खूबसूरती से सजा हुआ टेबल और जापानी मेन्यू कार्ड साफ दिख रहा है। तस्वीर में लाइटिंग में सजा टेबल नजर आया। बीच में गुलाबी लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया के फूलों की सजावट है, जिसे ताजे हरे सेब और अंगूरों के साथ सजाया गया है। यह सजावट ऑर्गेनिक और लग्जरी गार्डन लुक दे रही है।

 मेन्यू कार्ड पर जापानी डिशेज का जिक्र है, जो शादी से पहले के इस सेलिब्रेशन को ग्लोबल और रिफाइंड टच देता है। कपल सोमवार को उदयपुर पहुंच चुके हैं। शादी के मुख्य कार्यक्रम मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर में होगा।

 शादी को पूरी तरह प्राइवेट और इंटिमेट रखा जा रहा है। सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट को गोपनीय रखने के लिए सख्त नो-फोन पॉलिसी लागू है। मेहमानों से एनडीए (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) भी साइन करवाए जा रहे हैं ताकि कोई फोटो या वीडियो बाहर न लीक हो।


तांत्रिक लुक में अक्षय कुमार, 'भूत बंगला' ने बढ़ाया हॉरर-कॉमेडी का रोमांच

सिनेजीवन: विजय-रश्मिका की शादी में मेहमानों के लिए 'नो फोन' पॉलिसी लागू और प्रदूषण के चलते सैयामी खेर का छलका दर्द

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' की घोषणा के बाद से ही यह प्रोजेक्ट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस हॉरर-कॉमेडी के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी करीब 16 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ लौट रही है। इससे पहले दोनों ने 'हेरा फेरी' और 'भागम भाग' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है। 

ऐसे में 'भूत बंगला' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म की रिलीज डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है, लेकिन अब अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया मोशन पोस्टर साझा किया है।

इस मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार का अंदाज बिल्कुल अलग और डरावना नजर आ रहा है। पोस्टर में वह एक खौफनाक सिंहासन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस सिंहासन को खास तौर पर डरावना बनाने के लिए उस पर भूतों के सिर जैसी आकृतियां बनाई गई हैं। इस पर बैठे अक्षय ने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है और गले के साथ-साथ हाथों में कई रुद्राक्ष और अन्य मालाएं पहनी हुई हैं। एक हाथ में वह माला जपते दिखाई देते हैं, जिससे उनका लुक किसी तांत्रिक जैसा लगता है। उन्होंने धोती पहनी हुई है।

बैकग्राउंड में हल्का अंधेरा और धुंधला माहौल है, जो इस सस्पेंस को बनाए रख रहा है।

 इस पोस्टर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसने फैंस की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। कैप्शन में लिखा गया है, "दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक। मस्ती शुरू होने दो।"

कॉमेडी और इमोशन के दो छोर पर खड़ीं संदीपा धर, बताया 'चुंबक' और 'दो दीवाने सहर में' ने कैसे बदला अभिनय सफर

सिनेजीवन: विजय-रश्मिका की शादी में मेहमानों के लिए 'नो फोन' पॉलिसी लागू और प्रदूषण के चलते सैयामी खेर का छलका दर्द

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दुनिया में एक कलाकार की पहचान उसके प्रोजेक्ट्स के सेलेक्शन से बनती है। ऐसे में अगर कलाकार अलग-अलग जॉनर में खुद को आजमाने का रिस्क उठाए, तो उसका सफर और भी दिलचस्प हो जाता है। इन दिनों एक्ट्रेस संदीपा धर अपने दो बिल्कुल अलग-अलग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं।

एक ओर वह आने वाले शो 'चुंबक' में हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी का हिस्सा हैं, तो दूसरी ओर फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में उनका किरदार नैना दर्शकों को इमोशनल कर रहा है। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे इन दोनों प्रोजेक्ट्स ने उन्हें एक कलाकार के रूप में चुनौतियां दीं।

आईएएनएस से बात करते हुए संदीपा 'चुंबक' को लेकर बेहद उत्साहित नजर आईं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि यह एक ऐसी फैमिली कॉमेडी है, जिसे हर उम्र का दर्शक साथ बैठकर देख सकता है। उन्होंने कहा, ''आज के दौर में कंटेंट अक्सर बोल्ड देखने को मिलता है, लेकिन 'चुंबक' रिश्तों की गर्माहट को महसूस करने की कोशिश करता है। इसमें किसी तरह की भद्दी कॉमेडी या असहज करने वाले जोक्स नहीं हैं। कहानी पड़ोसियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां लोग एक-दूसरे के घर बेझिझक आते-जाते हैं, साथ खाना खाते हैं, जिससे रिश्ते अपनेपन वाले बनते थे।''

 संदीपा मानती हैं कि आज के समय में यह पड़ोस कल्चर लगभग खत्म हो चुका है और 'चुंबक' उसी खोए हुए अपनापन को वापस लाने की कोशिश है।


'लिजी मैकगायर' फेम रॉबर्ट कैराडाइन ने की आत्महत्या, बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे अभिनेता

सिनेजीवन: विजय-रश्मिका की शादी में मेहमानों के लिए 'नो फोन' पॉलिसी लागू और प्रदूषण के चलते सैयामी खेर का छलका दर्द

मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट कैराडाइन के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने 71 साल की उम्र में खुदकुशी कर ली। उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि वे पिछले करीब दो दशकों से बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे।

कैराडाइन परिवार के बयान के मुताबिक, ''बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि रॉबर्ट कैराडाइन अब नहीं रहे। वह हमारे आसपास के सभी लोगों के लिए रोशनी की तरह थे। हम उनके जाने से बुरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने बाइपोलर डिसऑर्डर से लगभग दो दशक की लंबी लड़ाई लड़ी, लेकिन आखिर में हार गए। इस दुखद समय में हम आपसे प्राइवेसी की मांग करते हैं। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया।''

रॉबर्ट कैराडाइन को 1984 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'रिवेंज ऑफ द नर्ड्स' से वैश्विक पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनके निभाए गए किरदार लुईस स्कॉलनिक को आज भी दर्शक याद करते हैं। यह किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया, लेकिन बच्चों और युवाओं के बीच उन्हें खास लोकप्रियता डिज्नी चैनल की सीरीज 'लिजी मैकगायर' से मिली, जिसमें उन्होंने लिजी के पिता सैम मैकगायर का किरदार निभाया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ