सिनेजीवन: संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि और 'एक दिन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज

लोकसभा की कार्यवाई शुरू करते हुए अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सिंगर आशा भोसले को भावुक श्रद्धांजलि दी। बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का एक अलग ही जादू होता है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है। ऐसी ही एक फिल्म 'एक दिन' काफी चर्चा में है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। 

इसी बीच, गुरुवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में सिंगर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सिंगर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और सभी ने कुछ देर का मौन भी धारण किया।

 लोकसभा की कार्यवाई शुरू करते हुए अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सिंगर आशा भोसले को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "आशा भोसले हिंदी सिनेमा की बहुमुखी प्रतिभाओं में से एक थी। उन्होंने भारतीय सिनेमा और संगीत में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया। अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने अलग-अलग भाषाओं और विदेशी भाषाओं में भी गीत गाएं, जिससे उन्हें भारत और विदेशों में अत्याधिक प्रसिद्धि मिली।"

 लोकसभा स्पीकर ने आगे कहा, "उन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक सिनेमा और भारतीय संगीत की संस्कृति में अपना योगदान दिया। इसीलिए उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है और इसके साथ ही उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया। सदन में सिंगर आशा भोसले के अलावा सदन के अन्य तीन साथियों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है।

अगर बच्चे नहीं चाहिए, तो शादी क्यों? अविनाश तिवारी ने बदलती सोच पर रखी बेबाक राय

सिनेजीवन: संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि और 'एक दिन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज

फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता अविनाश तिवारी अपनी दमदार एक्टिंग और अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी सोच और बेबाक विचारों को लेकर भी पहचाने जाते हैं। उन्होंने शादी जैसे अहम विषय पर अपनी राय पेश की है।

आईएएनएस से बात करते हुए अविनाश तिवारी ने कहा, "आज के दौर में शादी उतनी जरूरी नहीं है, जितनी पहले मानी जाती थी। शादी का महत्व तब ज्यादा होता है, जब कोई व्यक्ति परिवार शुरू करना चाहता है। अगर किसी का परिवार बनाने का इरादा नहीं है, तो शादी करना जरूरी नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, ''बिना शादी के भी दो लोग एक साथ रह सकते हैं और जीवनसाथी बन सकते हैं। किसी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए शादी जरूरी नहीं है, बल्कि समझ, सम्मान और आपसी जुड़ाव ज्यादा मायने रखता है।''

उम्र को लेकर भी अविनाश ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ''उम्र का फैक्टर तब सामने आता है, जब कोई बच्चा पैदा करने की योजना बना रहा होता है। यही कारण है कि लोग सही समय पर शादी करने की सलाह देते हैं, ताकि शारीरिक रूप से सब कुछ ठीक रहे, लेकिन अगर कोई व्यक्ति परिवार नहीं बनाना चाहता, तो उसके लिए उम्र कोई बड़ी बाधा नहीं होती और वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी सकता है।''


अनुराग कश्यप का साइन किया चेक आज भी अंजुम बत्रा के लिए है 'अनमोल'

सिनेजीवन: संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि और 'एक दिन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज

अभिनेता अंजुम बत्रा इन दिनों वेब सीरीज 'मामला लीगल है-2' में अपने बेहतरीन अभिनय को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। इस सीरीज में उन्होंने मिंटू का रोल निभाया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। अभिनेता ने बताया कि उनकी पहली सैलरी का चेक उनके लिए बहुत खास है।

अंजुम ने हाल ही में आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया, "मेरी पहली कमाई, जिस पर अनुराग कश्यप के दस्तखत हैं। वह मेरे दिल मे खास जगह रखता है। मेरे एक दोस्त ने इसकी एक कॉपी अपने पास रखी हुई है। मैंने इसे सालों से नहीं देखा है, लेकिन अब याद आने पर इसे जरूर दोबारा देखूंगा।"

अभिनेता ने आगे 'देव डी' का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय उन्हें एक्टिंग की बारीकियां बिल्कुल नहीं पता थीं। उन्होंने कहा, "'मिड-शॉट', 'क्लोज-अप' या 'ओवर-द-शोल्डर' जैसे टेक्निकल शब्दों का भी मतलब नहीं समझ आता था। अगर आज वही रोल मिले तो वे उसे ज्यादा समझदारी और परिपक्वता के साथ निभा सकूंगा।"

'कॉकटेल-2' के सेट पर रश्मिका मंदाना की मस्ती, शाहिद व कृति के साथ सिसिली में जमकर किया डांस

सिनेजीवन: संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि और 'एक दिन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कॉकटेल-2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे दीया नाम की लड़की का किरदार अदा कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'जब तलक' रिलीज हुआ था, यह एक मस्ती भरा बीट वाला गाना है, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन समुद्र किनारे डांस करते नजर आ रहे हैं।

गुरुवार को अभिनेत्री रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग 'जब तलक' का बीटिएस वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वे अपने को-स्टार शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रही हैं। रश्मिका ने अपनी पोस्ट में बताया कि गाने की शूटिंग इटली के सिसिली में हुई थी।

 शूटिंग के दौरान शॉट्स के बीच में तीनों अभिनेता अचानक डांस करने लगते और छोटी-छोटी बातों पर हंसते रहते थे। रश्मिका ने लिखा कि यह अनुभव उनके लिए बहुत यादगार रहा। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "दिया की डायरी का एक पन्ना, हमने सॉन्ग 'जब तक' गाने की शूटिंग इटली के सिसिली में की, वहां सब कुछ मजेदार था। शॉट्स के बीच में यूं ही डांस करना, हर वक्त मस्ती, छोटी-छोटी बातों पर हंसना और फिर भी पूरे स्टाइल के साथ शूट पूरा कर लेना।"


'एक दिन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार के दर्द का एहसास कराते हैं जुनैद खान

सिनेजीवन: संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि और 'एक दिन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का एक अलग ही जादू होता है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है। ऐसी ही एक फिल्म 'एक दिन' काफी चर्चा में है, जो आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है, क्योंकि इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस बीच मेकर्स ने गुरुवार को इसका दूसरा ट्रेलर जारी किया।

ट्रेलर की शुरुआत एक ऑफिस लाइफ से होती है, जहां जुनैद खान का किरदार एक शर्मीले और शांत स्वभाव के युवक का होता है। वह अपने ही ऑफिस में काम करने वाली मीरा, यानी साई पल्लवी को पसंद करता है, लेकिन अपनी फीलिंग्स को जाहिर नहीं कर पाता। उसकी यह झिझक और एकतरफा प्यार कहानी को दिल के करीब बनाती है।

 ट्रेलर में आगे दिखाया गया कि कैसे वह दूर से ही मीरा को देखता है और अपने मन में उसके साथ एक दुनिया बसाता है।

 कहानी में मोड़ तब आता है, जब ऑफिस के काम के सिलसिले में पूरी टीम जापान जाती है। यहीं से ट्रेलर और दिलचस्प हो जाता है। जापान में मीरा का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेशिया हो जाता है। इस स्थिति में इंसान कुछ समय के लिए अपनी याददाश्त खो देता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस हालत में मीरा को सिर्फ जुनैद ही याद रहता है, क्योंकि उन्होंने उसकी जान बचाई थी।

 डॉक्टर जुनैद को बताती है कि एक दिन के लिए उसकी याददाश्त चली गई है, लेकिन जैसे ही मीरा की याददाश्त वापस आएगी, वह यह दिन भूल जाएगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia