सिनेजीवन: अहाना कुमरा ने माता-पिता के दिन को बनाया खास और एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु

अहाना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मेरे पापा के जीवन के 75 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर हमने उनकी पुरानी इच्छा पूरी की।" दिव्येंदु ने अपने करियर के शुरुआती संघर्ष पर बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड में शुरू से शुरू करने की एक कीमत चुकानी पड़ती है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अहाना कुमरा ने माता-पिता के दिन को बनाया खास, स्टेडियम में लाइव मैच दिखाकर दिया अनोखा तोहफा

अभिनेत्री अहाना कुमरा हाल ही में परिवार के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का लाइव मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं, जहां उन्होंने खास अंदाज में डबल सेलिब्रेशन किया। बुधवार को अभिनेत्री ने आईपीएल मैच की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेत्री परिवार संग फुर्सत के पल बिताती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अहाना ने बताया कि यह मौका उनके पिता के 75वें जन्मदिन और माता-पिता की शादी की सालगिरह का था। इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए वे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचीं।

 अहाना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मेरे पापा के जीवन के 75 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर हमने उनकी पुरानी इच्छा पूरी की। उनकी तमन्ना थी कि वे एक बार स्टेडियम में बैठकर लाइव क्रिकेट मैच देखें। 75वें जन्मदिन के मौके पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला देखना हम सभी के लिए बेहद शानदार और यादगार अनुभव रहा।"

मां बगलामुखी के दरबार में पहुंची अभिनेत्री सेलिना जेटली, लगाई गुहार

सिनेजीवन: अहाना कुमरा ने माता-पिता के दिन को बनाया खास और एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु

अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी कठिन दौर से गुजर रही हैं। इस मुश्किल घड़ी से उबरने के लिए अभिनेत्री मां बगलामुखी देवी के दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी में चल रहे संघर्ष के खत्म होने की कामना की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में सेलिना माता रानी के गर्भगृह के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं। माता रानी के सामने वह काफी भावुक दिखीं और उनकी आंखें नम थीं। मंदिर की परंपरा के अनुसार, उन्होंने सिर पर पीले रंग की चुनरी ओढ़ रखी थी। वहीं, उनके आसपास मौजूद पुजारी पूरी निष्ठा के साथ मंत्रोच्चारण कर रहे थे।

वीडियो पोस्ट कर सेलिना ने अपने दिल का हाल बयां करते हुए लिखा, "मां बगलामुखी के गर्भगृह में बैठकर मैंने दिव्य मां के चरणों में प्रार्थना की। मैंने अपने भाई से दोबारा मिलने, बच्चों के साथ फिर से जुड़ने और उस रिश्ते को वापस पाने की गुहार लगाई, जिसे भाग्य को कभी अलग नहीं करना चाहिए।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं यह पवित्र पूजा उन सभी लोगों के साथ साझा करती हूं, जो मां बगलामुखी का आशीर्वाद, सुरक्षा, न्याय और अपने प्रियजनों को फिर से पाने की शक्ति चाहते हैं।"


एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, बोले- यही निखारता और मजबूत बनाता है 

सिनेजीवन: अहाना कुमरा ने माता-पिता के दिन को बनाया खास और एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु

‘प्यार का पंचनामा’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ जैसी फिल्में देने वाले और ‘मिर्जापुर’ में मुन्ना भैया के आइकॉनिक रोल के लिए मशहूर दिव्येंदु शर्मा ने अपनी मेहनत और अलग-अलग भूमिकाओं से फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत जगह बनाई है। अब वह रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ में अलग अंदाज में नजर आएंगे। इस बीच दिव्येंदु ने एक्टर्स के संघर्ष पर खुलकर बात की।

दिव्येंदु शर्मा ने अपने करियर के शुरुआती संघर्ष पर बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड में शुरू से शुरू करने की एक कीमत चुकानी पड़ती है और यही संघर्ष किसी अभिनेता को सच्चा बनाता है। आईएएनएस से बातचीत में दिव्येंदु ने कहा, “स्क्रैच से शुरू करना बहुत जरूरी है। इसके पीछे एक कीमत होती है। इसलिए मेरे लिए वहीं से शुरू करना बहुत महत्वपूर्ण था।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि संघर्ष ही एक अभिनेता को निखारता है और मजबूत बनाता है। दिव्येंदु ने बताया कि वे हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनते हैं जिनमें उन्हें अलग-अलग तरह के किरदार और कहानियां मिल सकें। उन्होंने कहा, “मैं इस बात का बहुत ध्यान रखता हूं कि जितने भी प्रोजेक्ट्स करूं, उनमें अलग-अलग किरदार और अलग-अलग कहानियों का हिस्सा बन सकूं। इससे मुझे खुद को लगातार चुनौती देने का मौका मिलता है।”

सोशल मीडिया पर छाया 'मेलोडी' का खुमार, कृति खरबंदा ने टॉफी वाली पोस्ट से लूट ली महफिल!

सिनेजीवन: अहाना कुमरा ने माता-पिता के दिन को बनाया खास और एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु

सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के नाम को मिलाकर 'मेलोडी' ट्रेंड छाया हुआ है। इस मजेदार मीम फेस्ट में अब अभिनेत्री कृति खरबंदा भी शामिल हो गई हैं।

बुधवार को कृति ने इंस्टाग्राम पर भूरे (ब्राउन) रंग की खूबसूरत ड्रेस में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसका रंग बिल्कुल 'मेलोडी' टॉफी से मिल रहा है। अभिनेत्री ने मजा लेते हुए कैप्शन भी कुछ ऐसा डाला कि सभी का ध्यान उनके कैप्शन की ओर खींचा चला गया।

कृति लिखती हैं, "ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?" कृति की पोस्ट सभी को बहुत पसंद आ रही हैं। उनके फैंस कमेंट सेक्शन पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


पंचम दा, किशोर दा और लता जी जैसी शख्सियतें सदियों में एक बार जन्म लेती हैं : विशाल ददलानी

सिनेजीवन: अहाना कुमरा ने माता-पिता के दिन को बनाया खास और एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु

टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में इस बार दर्शकों को दिल छू लेने वाला पल देखने को मिलेगा। दरअसल, शो के आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट अंशिका फिल्म 'घर' का सदाबहार गीत 'तेरे बिना जिया जाए ना' पर परफॉर्म करती दिखेंगी, जिसने जज और दर्शक समेत म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी को भी भावुक कर दिया।

'तेरे बिना जिया जाए ना' गाने को दिवंगत गायक किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था, जबकि इसका संगीत दिग्गज संगीतकार आर. डी. बर्मन ने तैयार किया था। गाने के बोल मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे थे। इस गीत को आज भी लोग पसंद करते हैं।

अंशिका ने जब इस गाने को मंच पर पेश किया तो हर किसी को पुराने दौर का संगीत याद आ गया।

परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद विशाल ददलानी कहा, "पंचम दा (आर. डी. बर्मन) सिर्फ एक संगीतकार नहीं थे, बल्कि संगीत की दुनिया की एक अलग ही ताकत थे। किशोर दा, लता जी, आशा जी और गुलजार साहब जैसी शख्सियतें सदियों में एक बार जन्म लेती हैं। ये जिस गहराई और दर्द के साथ गाने को बनाते थे, वह आज भी लोगों के दिलों को छू जाता है।''

विशाल ने आगे कहा, ''मैं समझ ही नहीं पाता कि कोई इंसान इतनी गहराई से किसी के दिल की भावना को कैसे छू लेता है। इन कलाकारों के अंदर कोई अलग ही शक्ति थी, जिसकी वजह से उनका संगीत आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। हम हमेशा इन कलाकारों के सामने सिर झुकाते रहेंगे, क्योंकि हमारे लिए यही लोग असली संगीत हैं।''

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia