शादी के बाद दूल्हा रणबीर ने आलिया को किया Kiss और अपनी दुल्हनिया को गोद में उठाकर भागे! देखें वीडियो

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अब आधिकारिक रूप से शादी हो गई है। मुंबई के पाली हिल इलाके में रणबीर के वास्तु आवास पर स्टार जोड़े शादी के बंधन में बंधे।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अब आधिकारिक रूप से शादी हो गई है। मुंबई के पाली हिल इलाके में रणबीर के वास्तु आवास पर स्टार जोड़े शादी के बंधन में बंधे। शादी परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। 5 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में चल रहे इस स्टार कपल ने पंजाबी रीति- रिवाज में शादी की। इस बड़े दिन के लिए मेहमान कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट में पहुंचे।

फैंस और सेलेब्स रणबीर-आलिया को नए जीवन की बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ न्यूलीवेड कपल की पहली फोटो भी सामने आ गई है। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग वेडिंट फोटोज शेयर करते हुए अपना हाल-ए-दिल बयां किया। आलिया ने पोस्ट में लिखा- आज अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के बीच- घर पर हमारे फेवरेट स्पॉट पर- वो बालकनी जहां हमारे रिलेशनशिप के 5 साल बीते- आज हमारी शादी हो गई। काफी सारी चीजें पीछे छोड़, हम साथ में और ज्यादा मेमोरी बनाने का इंतजार नहीं कर सकते। यादें जो खुशी, प्यार, सहजता भरी चुप्पी, मूवी नाइट्स, सिली फाइट्स, वाइन डिलाइट्स, चाइनीज बाइट्स से भरी हुई हैं। आलिया ने अपनी पोस्ट में फैंस के प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।

शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही मीडिया से कुछ ही मिनटों के लिए रूबरू हुए। मीडिया से जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रूबरू होने के लिए बाहर आए तो वापस लौटते समय रणबीर कपूर अपनी दुल्हनिया को गोद में उठाकर लेकर गए।

जहां परिवार के सदस्यों को गुलाबी रंग के कपड़ों में देखा गया, वहीं रणबीर और आलिया के दोस्त सफेद और गोल्ड रंगों के कपड़ों में पहुंचे। आलिया की बेस्टी और संभावित मेड ऑफ ऑनर, आकांक्षा रंजन हरे रंग की साड़ी में दिखीं।


फंक्शन घर के अंदर हुआ, रणबीर और आलिया की टीम ने मीडिया के सदस्यों को मिठाई के डिब्बे बांटे, जो वास्तु निवास के गेट परिसर के बाहर इकट्ठे हुए थे। नवविवाहित जोड़े के जल्द ही मुंबई के एक पांच सितारा होटल में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करने की उम्मीद है, जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, उनके पूर्व सह-कलाकार, दोस्त और निर्देशक जैसे मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 14 Apr 2022, 8:37 PM