सिनेजीवन: एक्शन के मैदान में अहान पांडे की एंट्री और मां बनी सोनम कपूर ने हॉस्पिटल की टीम का जताया आभार

तस्वीर में अहान की तीखी नजर और इंटेंस लुक साफ दिख रहा है। हाल ही में दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

एक्शन के मैदान में अहान पांडे की एंट्री, अली अब्बास जफर ने दिखाया 'इंटेंस' फर्स्ट लुक

फिल्ममेकर अली अब्बास जफर की ज्यादातर फिल्में दमदार एक्शन और रोमांच से भरपूर होती हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाती हैं। अब उनके आगामी अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में अभिनेता अहान पांडे नजर आएंगे।

शुक्रवार को अली ने अहान का फर्स्ट लुक जारी किया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अहान की पहली झलक शेयर की है। तस्वीर में अहान की तीखी नजर और इंटेंस लुक साफ दिख रहा है। क्लैपबोर्ड के साथ यह फोटो दर्शकों को फिल्म के हाई-स्टेक्स एक्शन सीन की झलक दे रही है। साथ ही अहान के रोमांटिक हीरो वाले अंदाज को भी उजागर कर रही है।

आगामी अनटाइटल्ड फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज की जाएगी। फिल्म में अहान के साथ सरवरी, ऐश्वर्या ठाकरे, बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। अली अब्बास जफर अपनी स्टाइलिश और बड़े बजट वाली मनोरंजक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म में भी वे एक्शन और रोमांस का शानदार तड़का लेकर आएंगे।

आप सभी का काम शब्दों से परे...मां बनी सोनम कपूर ने हॉस्पिटल की टीम का जताया आभार

सिनेजीवन: एक्शन के मैदान में अहान पांडे की एंट्री और मां बनी सोनम कपूर ने हॉस्पिटल की टीम का जताया आभार

हाल ही में दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया है। सोनम का मानना है कि अस्पताल की टीम का काम शानदार रहा और उनके लिए आभार शब्दों से परे है।

सोनम ने इंस्टाग्राम लिखा कि उनके दूसरे बेटे के जन्म के दौरान एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ने पूरे अनुभव को यादगार और अविश्वसनीय बना दिया। सोनम कपूर ने अपनी पोस्ट में अस्पताल की पूरी टीम, खासकर अपनी ओबीजीवाईएन डॉक्टर अवन दादिना का विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “डॉ. अवन दादिना ने मेरी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान मेरी देखभाल और मार्गदर्शन किया। उनकी देखभाल में एक ऐसा भरोसा, शांति और आश्वासन महसूस होता है, जो बहुत कम देखने को मिलता है। मैं उनके सहयोग, समझदारी और विनम्रता के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।”

 सोनम ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा, “आप सभी ने न सिर्फ पेशेवर तरीके से काम किया बल्कि अपनी कोमलता, सहानुभूति और सच्ची परवाह से उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया। अस्पताल में हमेशा ऐसी उम्मीद नहीं की जाती, लेकिन ऐसा ही होना चाहिए। इसी बात ने इस अनुभव को इतना यादगार बना दिया।”


राम चरण की 'पेड्डी' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, सिर्फ एक गाने की शूटिंग बाकी

सिनेजीवन: एक्शन के मैदान में अहान पांडे की एंट्री और मां बनी सोनम कपूर ने हॉस्पिटल की टीम का जताया आभार

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तभी से फैंस इसके हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट और रामचरण का दमदार लुक पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका है। अब फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

रामचरण ने बताया कि 'पेड्डी' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के डायलॉग वाले सीन पूरी तरह से शूट हो चुके हैं और अब केवल एक गाने की शूटिंग बाकी है। इस अपडेट से साफ है कि फिल्म अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। कुछ समय पहले मेकर्स ने रामचरण के जन्मदिन के मौके पर 'पेड्डी पहलवान ग्लिम्पसे' टाइटल से एक वीडियो जारी किया था, जिसमें राम चरण का एक बिल्कुल नया और दमदार अवतार देखने को मिला।

फिल्म की एक क्लिप में उन्हें क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद वह फिल्म में क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं लेकिन इस वीडियो ने पूरी कहानी को ही नया मोड़ दिया। इसमें रामचरण एक मजबूत पहलवान के रूप में नजर आए, जो अपने खेल को लेकर बेहद जुनूनी है।

चंकी पांडे के बॉलीवुड सफर को 39 साल पूरे, डेब्यू फिल्म 'आग ही आग' को किया याद

सिनेजीवन: एक्शन के मैदान में अहान पांडे की एंट्री और मां बनी सोनम कपूर ने हॉस्पिटल की टीम का जताया आभार

अभिनेता चंकी पांडे अपने मजाकिया अंदाज के लिए फैंस के बीच लोकप्रिय रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म 'आग ही आग' से डेब्यू किया था। इस फिल्म को रिलीज हुए अब 39 साल पूरे हो चुके हैं।

इस मौके पर चंकी पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की एक सीन पोस्ट कर यादों को फिर से ताजा किया। उन्होंने लिखा, "फिल्म 'आग ही आग' से मैंने अभिनय की दुनिया में पहला कदम रखा था। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 39 साल हो गए हैं।"

फिल्म 'आग ही आग' साल 1987 में रिलीज हुई थी। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में चंकी पांडे के साथ कई बड़े कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म ने चंकी को बॉलीवुड में एक नई पहचान दी।

'आग ही आग' (1987) एक सुपरहिट बॉलीवुड एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन शिबू मित्रा ने किया था। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, चंकी पांडे, नीलम, मौसमी चटर्जी और डैनी डेन्जोंगपा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ एक फौजी की लड़ाई और बाप-बेटे के रिश्तों पर आधारित थी।


गुरमीत चौधरी ने बेटी लियाना को बताया अपनी 'किस्मत', बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो की शेयर

सिनेजीवन: एक्शन के मैदान में अहान पांडे की एंट्री और मां बनी सोनम कपूर ने हॉस्पिटल की टीम का जताया आभार

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की बड़ी बेटी लियाना का चौथा जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। यह खुशी का पल परिवार वालों के लिए खास रहा। दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर बेटी को जन्मदिन की बधाई दी।

अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसमें वे लियाना और परिवार के साथ खुशी के पल समेटती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में मां बनने के अनुभव को गहराई से बयां किया। उन्होंने बड़ी बेटी को अपनी ताकत और खुशी का स्रोत बताया।

देबिना बनर्जी ने लिखा, "मां बनना मेरे जीवन का सबसे मजबूत, भावुक और सुंदर अनुभव रहा है। मेरी लियाना में मैं ताकत, चमक और अपना पूरा संसार देखती हूं। हमारी लड़कियों की गैंग अभी तो शुरुआत कर रही हैं। मेरी लियाना, तुम मेरे दिल का हिस्सा हो। हैप्पी बर्थडे मेरी जान। मम्मा तुमसे बहुत प्यार करती है।"

वहीं, गुरमीत ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में गुरमीत लियाना को गोद में लिए हुए प्यार कर रहे हैं, तो दूसरी में पूरा परिवार नजर आ रहा है, जिसमें गुरमीत, लियाना, छोटी बेटी दिविशा और देबिना नजर आ रही हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ