सिनेजीवन: मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी और 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज

अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की खबरों को लेकर चल रही अफवाहों और अटकलों पर सूरज नांबियार ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

'मनगढ़ंत खबरें बंद करें’... मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी

सिनेजीवन: मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी और 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज

अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की खबरों को लेकर चल रही अफवाहों और अटकलों पर सूरज नांबियार ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर अपना जारी करते हुए मीडिया से न केवल मनगढ़ंत खबरें को बंद करने बल्कि दोनों को आगे का रास्ता शांति से तय करने की अपील भी की।

सूरज ने सारी अटकलों को सिरे से खारिज कर हुए इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर लिखा, “हमारी रिपोर्ट्स गलत तरीके से और पूरी तरह से गलत इरादे से बनाई गई हैं। मैं एक बार और हमेशा के लिए रिकॉर्ड साफ कर दूं। कोई एलिमनी नहीं है। कोई झगड़ा नहीं है। इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “मौनी और मैंने एक-दूसरे की इज्जत करते हुए और एक-दूसरे की भलाई का पूरा ध्यान रखते हुए, एक साथ अलग होने का फैसला किया। यही सच है। बाकी जो कुछ भी बताया जा रहा है वह मनगढ़ंत है। कुछ लोग जानबूझकर हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।”

सूरज ने स्पष्ट रूप से कहा कि मौनी और उनके बारे में या किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर जो भी दावे किए जा रहे हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, “दूसरे लोगों को इसमें घसीटना ठीक नहीं है, खासकर उन दोस्तों को जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।”

'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज, 'आलू लेलो, कांदे लेलो' के साथ लौटे अक्षय कुमार

सिनेजीवन: मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी और 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज

अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उस्ताह बना हुआ था। सोमवार को मेकर्स ने इसका धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, "इस जंगल में अब दहाड़ भी होगी और शोर भी होगा। 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।"

 फिल्म के आइकॉनिक टाइटल ट्रैक को बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। गाने में 'वेलकम' का म्यूजिक इस्तेमाल करने के साथ-साथ कुछ मशहूर डायलॉग भी शामिल किए गए हैं। टाइटल ट्रैक की शुरुआत में ही अक्षय, नाना पाटेकर के मशहूर डायलॉग को दोहराते नजर आते हैं, "आलू लेलो, कांदे लेलो..."। इसके अलावा, गाने के आखिर में अक्षय का एक और बेहद लोकप्रिय डायलॉग 'मिरेकल-मिरेकल' भी सुनाई देता है।

वहीं, गाने ने सभी स्टार्स के बीच केमेस्ट्री सभी को गुदगुदा रही है। इसमें जॉनी लिवर और नाना पाटेकर की नोक-झोक देखने को मिलती है। वहीं, रवीना और सुनील शेट्टी का खास अंदाज इसे और भी ज्यादा मजेदार बना रहा है।


'कितनी प्यारी बच्ची है', शबाना आजमी ने शेयर की बचपन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर

सिनेजीवन: मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी और 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज

हिंदी सिनेमा की सीनियर अभिनेत्री शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी जिंदगी के कुछ यादगार पलों को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने अपने बचपन के दिनों की एक अनदेखी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।

पोस्ट की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में शबाना बच्चों के एक ग्रुप के साथ बैठी नजर आ रही हैं। वहीं, सभी बच्चे कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्करा रहे हैं।

अभिनेत्री ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "यह तस्वीर मुझे कल सज्जाद जहीर की पोती ने भेजी। यह 1955 की तस्वीर है, जो रेड फ्लैग हॉल में हमारे साथ बिताए गए दिनों की याद दिलाती है।"

अभिनेत्री की इस तस्वीर को उनके चाहने वालों का काफी प्यार मिल रहा है। वहीं, इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्त भी कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। दिया मिर्जा ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि दिव्या दत्ता ने लिखा, "ये शरारती बच्ची कितनी प्यारी है।"

भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है: अमीषा पटेल

सिनेजीवन: मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी और 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज

अभिनेत्री अमीषा पटेल एक्टिंग के साथ ही कई मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के ट्रोलिंग कल्चर पर तीखा हमला बोला। अमीषा का कहना है कि भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग हॉलीवुड सितारों से ज्यादा बुरी तरह ट्रोल करते हैं, जो बेहद दुखद और शर्मनाक है।

अमीषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय मानसिकता अब दूसरों को नीचे गिराने वाली हो गई है। अमीषा ने बड़े इवेंट्स में सितारों के लुक और पहनावे को लेकर फैल रही नकारात्मकता पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे “दुखद” और “शर्मनाक” बताया। अमीषा ने लिखा, “भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग, हॉलीवुड सितारों की तुलना में उनके अपने देश में ज्यादा बुरी तरह ट्रोल करते हैं, जो बहुत दुख की बात है।”

हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है, जब अमीषा पटेल खुलकर अपनी बात रखती नजर आईं। इससे पहले वह एक्टर्स के पीआर गेम को लेकर पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में अपने एक्स पोस्ट पर कहा कि वे अपने बयान पर पूरी तरह कायम हैं। दरअसल, मुंबई में पैपराजी से बात करते हुए अमीषा ने कहा था, “सही तो कहा मैंने। आजकल सभी अपने आप को नंबर वन समझते हैं।”


आईपीएल में केएल राहुल की रिकॉर्ड तोड़ पारी से खुश हुए सुनील शेट्टी, खास अंदाज में दामाद पर जताया गर्व

सिनेजीवन: मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी और 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज

'आईपीएल- 2026' में केएल राहुल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल ने आईपीएल में आठवीं बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन पूरे किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। 

फैंस के साथ-साथ परिवार भी राहुल की इस उपलब्धि पर काफी खुश है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपने दामाद की इस कामयाबी पर खास अंदाज में खुशी जाहिर की।

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केएल राहुल का एक पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में राहुल की तस्वीर के साथ उनकी उपलब्धि की जानकारी दी गई थी कि उन्होंने आईपीएल में आठवीं बार 500 से ज्यादा रन पूरे कर लिए हैं। पोस्टर में राहुल बैटिंग फॉर्म में नजर आ रहे है।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने ऊपर की तरफ 'नजर' से बचाने वाली इमोजी भी लगाई। सुनील शेट्टी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस को भी अभिनेता का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

 आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia