जब सदी के ‘महानायक’ ने दी चुनौती तो रणवीर सिंह ने ‘हाथ जोड़कर’ दिया जवाब
अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर के साथ अपने ब्लॉग पर लिखा कि मैं रणवीर सिंह के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हूं। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बैंगनी रंग की शर्ट, नेवी ब्लू ब्लेजर के साथ बैंगनी रंग की पैंट पहने नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने रणवीर सिंह को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह फैशन स्टेटमेंट को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मुकाबला करने को तैयार हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बैंगनी रंग की शर्ट, नेवी ब्लू ब्लेजर के साथ बैंगनी रंग की पैंट पहने नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने तस्वीर के साथ अपने ब्लॉग पर लिखा, “रणवीर सिंह के साथ मुकाबला करने के लिए तैयार हूं। इसका लुक और फील प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के निर्देश के तहत आंशिक रूप से मैंने डिजाइन किया है।” वहीं अमिताभ के पोस्ट पर रणवीर सिंह ने जवाब देते हुए लिखा कि यह नो-कॉन्टेस्ट है, चलिए मैंने स्वीकार किया। इसके साथ ही रणवीर ने अपने हाथ भी जोड़े।
अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
(आईएएनस के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 01 Jun 2018, 4:01 PM
