सिनेजीवन: पुलिस थाने में इंसाफ की गुहार लगाती दिखीं अनीत पड्डा और फराह खान के लिए विकास खन्ना ने लिखा खास नोट

टीजर की शुरुआत अनीत पड्डा के क्लोज शॉट से होती है, जो मीनू रावत के तौर पर अपने कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस करती है। सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

पुलिस थाने में इंसाफ की गुहार लगाती दिखीं अनीत पड्डा, 'हुंकार द रोर' का दमदार टीजर आया सामने

अभिनेत्री अनीत पड्डा जल्द ही क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज 'हुंकार द रोर' के मेकर्स ने मंगलवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया। इसके टीजर में अनीत पड्डा के किरदार को पुलिस थाने में अपने साथ हुई जबरदस्ती और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराते हुए दिखाया गया है। दिलचस्प बात है कि इस सीरीज की शूटिंग अभिनेत्री अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा से पहले हो चुकी थी।

सोशल मीडिया पर क्राइम और जस्टिस ड्रामा का टीजर शेयर करते हुए अनीत ने बताया कि ये प्रोजेक्ट उनकी जर्नी का एक अहम हिस्सा रहा है। अनीत ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, "एक छोटी सी चीज पेश कर रही हूं, जो मैंने सैयारा से पहले शूट की थी। हुंकार मेरी जर्नी का हिस्सा काफी समय से रही है और मुझे खुशी है कि अब इसे आप सबके साथ शेयर कर पा रही हूं। नहीं होगा इंसाफ का इंतजार, बस गूंजेगी सच्चाई की हुंकार। हॉटस्टार स्पेशल्स: हुंकार - द रोर, 25 सितंबर से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।"

टीजर की शुरुआत अनीत पड्डे के क्लोज शॉट से होती है, जो मीनू रावत के तौर पर अपने कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस करती है। एक पुलिस स्टेशन में मीनू बताती है कि वह बापजी के शरबरी किले में मौजूद महाशेरनी स्कूल में 17 साल की स्टूडेंट हैं। फिर वह एक सीरियस आरोप लगाती है, जिसमें कहा गया है कि बापजी ने उसका सेक्शुअल असॉल्ट किया था।

फराह खान के लिए विकास खन्ना ने लिखा खास नोट, बोले- 'आप हमारे लिए परिवार जैसी हैं'

सिनेजीवन: पुलिस थाने में इंसाफ की गुहार लगाती दिखीं अनीत पड्डा और फराह खान के लिए विकास खन्ना ने लिखा खास नोट

सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने फराह को परिवार जैसा बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में विकास ने फराह के साथ कुछ तस्वीरें और एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। उन्होंने फराह को प्यार से 'क्वीन फराह' कहकर संबोधित किया।

इंस्टाग्राम पोस्ट पर फराह के लिए प्यार जाहिर करते हुए विकास खन्ना ने लिखा, ''कुछ लोग आपकी जिंदगी में आते हैं और किसी तरह परिवार का हिस्सा बन जाते हैं। आप हमारे लिए उन बेहद खास लोगों में से एक हैं। माइशा आपके आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उनकी एक्साइटमेंट देखकर मेरे लिए यह मौका और भी खास हो गया।''

 विकास ने आगे कहा, "आज अपने घर में आपका स्वागत करने, साथ में गंगा जल की रस्म शुरू करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। आपके साथ मिठाइयां, सरप्राइज, हंसी और ढेर सारा प्यार भी आएगा।''

विकास ने इस पोस्ट के साथ फराह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों साथ में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें फराह उनके रेस्टोरेंट में कुछ स्वादिष्ट खाना एंजॉय करती नजर आ रही हैं।


रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सिनेजीवन: पुलिस थाने में इंसाफ की गुहार लगाती दिखीं अनीत पड्डा और फराह खान के लिए विकास खन्ना ने लिखा खास नोट

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'मायसा' को लेकर फैंस के बीच काफी समय से उत्सुकता बनी हुई है। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में वह एक आदिवासी गोंड लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनके किरदार में एक तरफ भावनाओं की गहराई देखने को मिलेगी, तो दूसरी तरफ वह एक मजबूत और निडर लड़की के रूप में भी नजर आएंगी। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिसके बाद दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है।

निर्देशक रवींद्र पुल्ले की 'मायसा' अब 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण अनफॉर्मुला फिल्म्स कर रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की और लिखा, ''कुदरत से मजबूत, अपनी पसंद से निडर और जज्बे से अटूट। रश्मिका मंदाना के साथ 'मायसा' की दुनिया का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए, जिसे पहले कभी न देखा। 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में।''

 'मायसा' की शूटिंग के दौरान भी फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां सामने आती रही हैं। हाल ही में फिल्म की टीम ने रश्मिका के साथ एक खास अंडरवॉटर सीक्वेंस की शूटिंग पूरी की है। प्रोड्यूसर अजय साइपुरेड्डी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस सीक्वेंस की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। उन्होंने रश्मिका के साथ इस रोमांचक अंडरवॉटर सीक्वेंस को पूरा करने की बात कही थी।

कैटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, सपोर्ट में आईं शिवालिका ओबेरॉय  

सिनेजीवन: पुलिस थाने में इंसाफ की गुहार लगाती दिखीं अनीत पड्डा और फराह खान के लिए विकास खन्ना ने लिखा खास नोट

अभिनेत्री कटरीना कैफ पिछली पब्लिक अपीयरेंस के बाद ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, जिसके बाद अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय अब उनके सपोर्ट में सामने आई हैं। उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की मानसिकता वाले कितने बेतुके होते हैं।

 अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कटरीना कैफ की वो तस्वीर पोस्ट की, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। तस्वीर पोस्ट कर अभिनेत्रीन शिवालिका ओबेयरॉय ने लिखा, "क्या हो गया है मतलब?!?! ये मातृत्व है!"

 उन्होंने लिखा, "नॉर्मल पोस्टपार्टम रिकवरी ऐसी ही दिखती है,अच्छी, बुरी, सूजन, थकान और बीच की हर चीज। "मातृत्व के ऐसे रूप का महिमामंडन करना बंद करें जो मौजूद ही नहीं है। पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई पोस्ट देखने के बाद सोच रही हूं कि ये सोच कितनी बेतुकी है।"

 शिवालिका ओबेरॉय ने हाल ही में अपने बच्चे का स्वागत किया है, ऐसे में प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में आए बदलावों को वे अच्छे से समझती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी अभिनेत्री को प्रेग्नेंसी के बाद उसके बदलते लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले पत्रलेखा समेत कई अभिनेत्री इस तरह की ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं।


शादी के 5 महीने बाद अलग हो रहे बादशाह और ईशा रिखी, फैंस से बोले - प्राइवेसी का सम्मान करें

सिनेजीवन: पुलिस थाने में इंसाफ की गुहार लगाती दिखीं अनीत पड्डा और फराह खान के लिए विकास खन्ना ने लिखा खास नोट

रैपर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी शादी के 5 महीने बाद अलग हो रहे हैं। सोमवार को कपल ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट के तहत इस बात की जानकारी दी है, जिससे दोनों के अलग होने की अटकलों पर विराम लग गया है।

बादशाह और ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने अलग होने की बात कंफर्म करते हुए नोट जारी किया, जिसके जरिए उन्होंने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी (निजता) का सम्मान करने की अपील की।

 लिखा, "मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।"

उन्होंने आगे लिखा, "हम दोनों के अलग होने पर यह एकमात्र स्टेटमेंट है। हम दिल से गुजारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई और अटकलें या अंदाजा न लगाया जाए।"

बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। बताया जाता है कि दोनों करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी काफी प्राइवेट रखी गई थी, बाद में ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं।

यह बादशाह की दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी जैसमीन मसीह से 2012 में हुई थी, जिनसे उनका साल 2020 में तलाक हो गया था। उनकी एक बेटी भी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए