सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को अपनी मां ग्वेन रामपाल के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के बाली में हुए एक्सीडेंट को लेकर अब उनकी टीम की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के बाली में हुए एक्सीडेंट को लेकर अब उनकी टीम की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। नुसरत की पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हादसे में एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की आगे की जांच के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी।

टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''नुसरत भरूचा काम और छुट्टियों के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां दुर्भाग्यवश उनके एक हादसा हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। फिलहाल नुसरत बाली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टर पहले उनकी स्थिति का पूरा मूल्यांकन करेंगे और इसके बाद सर्जरी को लेकर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।''

 नुसरत की टीम ने आगे कहा, ''इस समय हमारी सबसे पहली प्राथमिकता नुसरत का स्वास्थ्य और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। हम उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जहां उनकी सर्जरी की जाएगी। चोट की गंभीरता और सर्जरी को देखते हुए नुसरत को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होगी। ऐसे में आने वाले कुछ हफ्तों तक उनका प्रोफेशनल कमिटमेंट प्रभावित होने की संभावना है।''

अर्जुन रामपाल ने मां ग्वेन को किया याद, बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को अपनी मां ग्वेन रामपाल के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, बताया कि वे आज भी परिवार के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाते हैं।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मां, आज भी हम सब आपको याद करके आपका जन्मदिन मनाते हैं। मुझे आपकी बहुत याद आती है क्योंकि आपके जैसा कोई नहीं है। मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं।"

अभिनेता की मां ग्विन रामपाल पेशे से एक स्कूल टीचर थीं और उन्होंने देवलाली (नासिक) के सेंट पैट्रिक स्कूल में पढ़ाया था। ग्वेन रामपाल का लंबी बीमारी के बाद 27 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था। वह ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने इस बीमारी के खिलाफ लंबी और कड़ी जंग लड़ी थी।


काजी तौकीर के साथ लड़ाई पर ईशा रिखी ने दी सफाई, बोलीं-दोस्ती अलग दिशा में चली गई थी

सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

अभिनेत्री ईशा रिखी 'बिग बॉस-20' से बाहर आ चुकी है। बाहर आने के बाद उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ अपनी दोस्ती पर भी अपनी बात रखी। ईशा ने कहा कि शुरुआत में काजी के साथ उनकी दोस्ती अच्छी थी लेकिन धीरे-धीरे वह दोस्ती एक अलग ही दिशा में चली गई।

 ईशा रिखी ने कहा, "घर में हम कभी भी एक-दूसरे से नफरत नहीं करते थे। बस बात ये थी कि वो दो तरह की पर्सनैलिटी के साथ गेम खेल रहे थे और मैं उसे समझ नहीं पा रही थी। इसलिए मुझे उन्हें समझने में काफी समय लग गया। लोग एक घंटे का एपिसोड देख रहे थे लेकिन हम तो चौबीस घंटे साथ में रह रहे थे, सब कुछ देख रहे थे। यही कारण था कि मैं उन्हे न ही समझ पा रही थी और न ही उनसे कनेक्ट हो पा रही थी। इसी वजह से मैं उन्हें गलत जज कर रही थी या यूं कहूं कि मैं उन्हें समझ ही नहीं पा रही थी।"

 अभिनेत्री ने यह भी माना कि शो से बाहर आने के बाद काजी को उन्होंने एक अलग तरह से देखा। उन्होंने कहा, "जब मैं शो से बाहर आई और उनके एपिसोड देखे, तो मैंने उन्हें अलग नजरिए से देखा। मुझे उनकी पर्सनैलिटी बहुत पसंद आई और मुझे ये बात अच्छी लगी कि वह लॉजिकल फाइट्स पर डटे रहे। उनके रिएक्शन लाउड थे, मुझे लगता है कि यह उनके लिए काम कर गया। तो शो में मुझे काजी बहुत पसंद आए।"

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ?

सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपने हंसी से सभी को चौंका देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए है। उनके घर नन्ही परी की किलकारी गूंजी। उनके बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने एक बेटी का स्वागत किया है। 

सिद्धू ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर परिवार में नन्ही बच्ची के आने की खुशखबरी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोती का नाम भी बताया। परिवार ने बेबी गर्ल का नाम आर्या सिद्धू रखा है। बच्ची का नाम सामने के बाद अब लोग इंटरनेट पर इस नाम का मतलब सर्च कर रहे है।

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्टर शेयर किया, जिसमें बताया गया कि बच्ची का जन्म 1 अक्टूबर, 2026 को हुआ। इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में नाम का खुलासा करते हुए लिखा, ''हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं।'


विवियन डीसेना ने वेकेशन की तस्वीरें की शेयर, फैंस से बोले- चुप था, लेकिन बिना वजह नहीं

सिनेजीवन: अर्जुन रामपाल ने मां के बर्थडे पर शेयर की इमोशनल पोस्ट और नुसरत भरूचा के रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

टेलीविजन अभिनेता विवियन डीसेना परिवार संग वेकेशन मना रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि वह इतने समय से परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे थे और जिंदगी के हसीन पलों को जी रहे थे।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह समंदर किनारे परिवार संग वेकेशन एंज्वाय कर रहे हैं।

विवियन डीसेना ने अपनी इस पोस्ट के जरिए फैंस को नए प्रोजेक्ट के आने की हिंट भी दी है। अभिनेता ने लिखा, "आप में से कई लोग पूछ रहे थे, ‘आप कहां थे?’ बस जिंदगी को खुलकर जी रहा था, फैमिली के साथ जरूरी वक्त बिता रहा था और बीच-बीच में छोटे-छोटे पलों को जी रहा था। मुझे पता है मैं चुप था, लेकिन बिना वजह नहीं और यकीन मानिए, इंतजार करना वसूल होगा। हमेशा मेरे साथ रहने, इंतजार करने और मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए