सिनेजीवन: आशा भोसले का जाना एक युग का अंत, पूरे विश्व में शोक की लहर और 2003 की यादों में लौटीं पूजा भट्ट

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को हर कोई याद कर रहा है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत पार्श्व गायिका आशा भोसले को एक भावुक श्रद्धांजलि दी है। पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

फोटोः PTI
i
user

नवजीवन डेस्क

मॉरीशस जाने से पहले आशा जी ने मेरे लिए गुनगुनाया था आखिरी गाना: तलत अजीज

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को हर कोई याद कर रहा है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और रिकॉर्ड निर्माता अंगराग महंत उर्फ पापोन ने आईएएनएस से बातचीत की। 

उन्होंने कहा, "यह पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक तरह की क्षति है। उनके द्वारा गाए गए गानों में एक खास रंग और एहसास था। वह बहुत ही प्रतिभाशाली गायिका थीं। उनकी कोई बराबरी नहीं थीं। उन्होंने गजल से लेकर हर तरह के गाने गाए। उनके गाने आज ही नहीं, आने वाली पीढ़ियों तक याद रखे जाएंगे।"

 उन्होंने बताया कि उनकी गायिका से ज्यादा मुलाकात नहीं हुई। अभी हाल ही में मैं और मेरी पत्नी उनकी तस्वीर देख रहे थे। आशा ताई की जिंदगी में कई मुश्किलें आईं, लेकिन उनसे मिलकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा। वे बहुत सरल और खुशमिजाज थीं। उनका गजल गाने में कोई जवाब नहीं था। हमारे लिए यह एक बड़ा नुकसान तो है ही, लेकिन हमें और आने वाली पीढ़ी को बहुत कुछ सीखना है। हमें समझना चाहिए कि माइक पर गाना कैसे गाया जाता है, गाने को महसूस कैसे किया जाता है और अपनी अलग पहचान कैसे बनाई जाती है। हर नए गायक के लिए जरूरी है कि वह अपना खुद का अंदाज बनाए और अगर आपने अभी तक आशा जी के गाने नहीं सुने हैं, तो जरूर सुनें। आप खुद समझ जाएंगे कि वह कितनी महान थीं।"

 सिंगर तलत अजीज ने कहा कि यह नुकसान इतना बड़ा है कि इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आशा जी एक ही थीं। अब उनके जैसी कोई दूसरी नहीं आएगी। उनका स्वभाव बहुत अच्छा था। वह सभी के साथ बेहद प्यार और सम्मान से पेश आती थीं और मेरे साथ तो उनका रिश्ता खास था। वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं, क्योंकि एक हफ्ते पहले ही उनकी गायिका से बातचीत हुई थी। मैं मॉरीशस जा रहा था, तो उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम जाकर आओ, फिर मिलो मुझसे। इस दौरान उन्होंने मेरे लिए एक लाइन गुनगुनाई और कहा था कि मेरी अभी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन मैं फिर भी तुम्हारे लिए गाना गा रही हूं। मुझसे और मेरी पत्नी के साथ उनका बहुत खास रिश्ता था।"

'आशा भोसले का जाना एक युग का अंत', सिंगर के निधन पर भावुक हुए आमिर खान और ललित पंडित

सिनेजीवन: आशा भोसले का जाना एक युग का अंत, पूरे विश्व में शोक की लहर और 2003 की यादों में लौटीं पूजा भट्ट

हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका और 'सुरों की मल्लिका' के नाम से मशहूर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं।  सिंगर के निधन की खबर आने के बाद से ही अभिनेता से लेकर राजनेता तक दुख व्यक्त कर रहे हैं। अब आमिर खान, अमीषा पटेल और म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने सिंगर के साथ बिताए पलों को याद किया।

 गायिका आशा भोसले के निधन पर अभिनेता आमिर खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। यह बहुत दुखद क्षण है और एक बहुत बड़ी क्षति है। यह एक युग का अंत है। लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और आशा भोसले, इन चार महान गायकों के जाने से ऐसा लगता है जैसे एक युग का अंत हो गया है। मेरी संवेदनाएं देश में उनके फैंस और परिवार के साथ हैं। हम उनके लिए दिल से प्रार्थना करते हैं।"

वहीं, म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने कहा, "यह हम सबके लिए दुख की बात है, क्योंकि हमने आशा को खो दिया है, लेकिन इसके साथ ही जो गाने और आयाम उन्होंने हिंदी सिनेमा को दिए हैं, उसे हम सबको मिलकर सेलिब्रेट करना चाहिए। वे हमेशा अपने सहाबहार गीतों से हमारे बीच रहने वाली हैं। हम बहुत खुदकिस्मत हैं, क्योंकि हमारी फिल्म 'खिलाड़ी' में बहुत सारे गाने गाए थे और बहुत सारी फिल्में ऐसी थीं, जिसमें सारे ही गाने उनके थे, जैसे 'जब प्यार किसी से होता है'।"


प्रियंका चोपड़ा ने आशा भोसले के निधन पर जताया शोक, कहा- उनकी कला ने देश के भावों को आकार दिया

सिनेजीवन: आशा भोसले का जाना एक युग का अंत, पूरे विश्व में शोक की लहर और 2003 की यादों में लौटीं पूजा भट्ट

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिवंगत पार्श्व गायिका आशा भोसले को एक भावुक श्रद्धांजलि दी है। अभिनेत्री ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत गायिका के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की।

 उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने भारत के संगीत जगत, कई पीढ़ियों और संस्कृति पर दिवंगत गायिका के प्रभाव के बारे में बात की।

 उन्होंने लिखा, "कुछ नुकसान ऐसे होते हैं जो आपके बचपन, आपकी यादों, आपके घर का एक हिस्सा खोने जैसा महसूस कराते हैं। आशा जी हममें से कई लोगों के लिए वैसी ही थीं। उनकी आवाज सिर्फ भारतीय संगीत का हिस्सा नहीं थी, बल्कि यह हमारे जीवन की पृष्ठभूमि का हिस्सा थी। यह हमारे बड़े होने के दौरान हमारे घरों में गूंजती थी, पारिवारिक समारोहों में, दिल टूटने के पलों में, खुशी के पलों में, उन शांत और शोर भरे पलों में जो हमारे एहसास होने से पहले ही यादें बन गए।"

 उन्होंने आगे कहा, "मेरी पीढ़ी और उससे पहले और बाद की कई पीढ़ियों के लिए, वह सिर्फ एक ऐसी महान हस्ती नहीं थीं जिनकी हम तारीफ करते थे, बल्कि वह एक निरंतर साथ थीं। एक ऐसी आवाज जो इतनी शाश्वत थी कि लगता था वह हमेशा हमारे साथ रहेगी। उन शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि किसी ऐसे व्यक्ति को खोने का क्या मतलब है, जिसकी कला ने पूरे देश के भावनात्मक परिदृश्य को आकार देने में मदद की हो।"

2003 की यादों में लौटीं पूजा भट्ट, 'पाप' के सेट से जॉन अब्राहम संग शेयर की अनदेखी तस्वीर

सिनेजीवन: आशा भोसले का जाना एक युग का अंत, पूरे विश्व में शोक की लहर और 2003 की यादों में लौटीं पूजा भट्ट

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो सिर्फ अपनी कहानी के लिए ही नहीं बल्कि अपनी लोकेशन और असलपन के लिए भी याद की जाती हैं। इन्हीं फिल्मों में एक नाम है 'पाप'... सोमवार को इस फिल्म से जुड़ी एक खास याद अभिनेत्री पूजा भट्ट ने साझा की। उनके इस पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर 2003 के दौर में पहुंचा दिया। 

 दरअसल, पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो फिल्म 'पाप' की शूटिंग के दौरान ली गई थी। इस तस्वीर में वह जॉन अब्राहम के साथ सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके आसपास काजा के स्थानीय लोग भी मौजूद हैं। सभी के चेहरे पर मुस्कान है।

 तस्वीर की खास बात यह है कि इसमें स्थानीय लोग अपने पारंपरिक पहनावे में नजर आ रहे हैं। ऊनी टोपी, गर्म कपड़े और सांस्कृतिक गहनों से सजी उनकी वेशभूषा उस इलाके की पहचान को बखूबी दर्शाती है। स्पीति वैली की यह झलक फिल्म की कहानी को और भी असली बनाती है।

 पूजा भट्ट ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''2003 में काजा में ली गई यह तस्वीर फिल्म की सादगी और उसके असली अंदाज को बहुत खूबसूरती से दिखाती है।''


पहली बार रियलिटी शो में हुई थी तारा सुतारिया और फराह खान की मुलाकात, ओपेरा गाकर जीता था सबका दिल

सिनेजीवन: आशा भोसले का जाना एक युग का अंत, पूरे विश्व में शोक की लहर और 2003 की यादों में लौटीं पूजा भट्ट

बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अब अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए फेमस हैं।

वे अपने रसोइए दिलीप के साथ बॉलीवुड स्टार्स के घर जाती हैं और उनके साथ मजेदार डिश बनाने के साथ-साथ हिंदी सिनेमा से जुड़े राज भी खोलती हैं। अब कोरियोग्राफर को तारा सुतारिया के घर देखा गया, जहां दोनों ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया।

फराह खान का नया व्लॉग यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसमें वे तारा सुतारिया के साथ पहली मुलाकात का किस्सा शेयर करती दिख रही हैं। दोनों की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' के सेट पर हुई थी, जहां 14 साल की प्यारी तारा ने स्टेज पर शानदार ओपेरा गाया था। शो में फराह खान बताती है कि वे तारा के पिता की कॉलेज की दोस्त हैं और तारा स्कूल की तरफ से हमारे शो पर आई थी और गाना गाने की इच्छा भी जाहिर की थी।

कोरियग्राफर आगे बताती हैं कि तारा उस वक्त बहुत छोटी थी और कर्ल बालों के साथ उन्होंने स्टेज पर पूरे कॉन्फिडेंट के साथ ओपेरा गाया था। अभिनेत्री ने इतना अच्छा गाया था कि अनु मलिक का मुंह खुला रह गया था। शो में तारा अपने कुकिंग एक्सपीरियंस पर भी बात करती हैं और बताती हैं कि उन्हें पहले खाना बनाने का शौक नहीं था लेकिन कोविड के समय वो घर में एक्सपेरिमेंट करती थी। उसी दौरान उन्होंने अच्छा खाना बनाना सीखा था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia