सिनेजीवन: बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा और कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े बॉलीवुड के दो बड़े खान

बादशाह का कॉन्सर्ट 22 मार्च को होने वाला है और ऑनलाइन टिकट भी हाउसफुल हो रही हैं। अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि इंडस्ट्री के दो बड़े खान आपस में भिड़ गए।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

पंजाबी और बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने हालिया बैन सॉन्ग 'टटीरी' के लिए विवादों में फंसे हैं। रैपर के खिलाफ दो एफआईआर हरियाणा में दर्ज हो चुकी हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग रैपर समेत गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ समन जारी कर चुका है। 

 इस विवाद के बीच रैपर लंदन की सैर पर निकल चुके हैं और अपने आगामी शो के लिए मशहूर कॉन्सर्ट वेन्यू 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने की तैयारियों में जुट चुके हैं।

रैपर ने सोशल मीडिया लंदन के सैर-सपाटे की फोटोज शेयर की है जिसमें वो गाड़ी में बैठे लंदन की सड़कों पर ड्राइव कर रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में कॉन्सर्ट वेन्यू 'द ओ2 एरीना' की झलक दिखाई है। 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करना हर सिंगर का सपना होता है क्योंकि ये संगीत की दुनिया से जुड़े लोगों का सबसे बड़ा मंच कहा जाता है। यह दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी इमारत है और उसमें बैठने वाली की क्षमता 20 हजार से अधिक है। खास बात यह है भी बादशाह पहले भारतीय रैपर हैं, जिन्हें 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मौका मिला है।

बादशाह का कॉन्सर्ट 22 मार्च को होने वाला है और ऑनलाइन टिकट भी हाउसफुल हो रही हैं। बादशाह लंदन में इतिहास रचने वाले हैं और यहां देशभर में उनका विरोध रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में ​​बादशाह (गायक और गीतकार), माही संधू (निर्देशक), जोबन संधू (निर्देशक) और हितेन (निर्माता) के खिलाफ समन जारी कर दिया है और सभी को 25 मार्च को आयोग के सामने संबधित दस्तावेज के साथ पेश होना होगा।

कविता कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड में पूरे किए शानदार 50 साल, लंबे करियर में दिए कई हिट गाने

सिनेजीवन: बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा और कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े बॉलीवुड के दो बड़े खान

'आज मैं ऊपर आसमां नीचे,' 'हवा हवाई,' 'के सरा सरा,' 'मेरा पिया घर आया' और 'प्यार हुआ चुपके से' जैसे आइकॉनिक गाने देने वाली मशहूर गायिका कविता कृष्णमूर्ति के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। गायिका ने अपने क्राफ्ट से अपनी अलग पहचान बनाई और कई हिट फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी।

गायिका ने हाल ही में बॉलीवुड में 50 साल पूरे कर लिए हैं। सिंगिंग रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में उनकी इस उपलब्धि को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया गया। दरअसल, शो के एक खास एपिसोड में कविता कृष्णमूर्ति ने शिरकत की। इस दौरान सभी ने मजेदार अंदाज में उन्हें सरप्राइज दिया।

शो के होस्ट चैनल द्वारा जारी किए गए हालिया प्रोमो में होस्ट आदित्य नारायण कविता को एक बैट भेंट किया। इस मंजर को देख जज और कंटेस्टेंट्स हैरान थे कि आखिर मामला क्या है। इसके बाद आदित्य ने सभी को बताया कि 2026 में कविता जी बॉलीवुड में 50 साल, यानी आधी सदी पूरी कर लेंगी।

उन्होंने कहा, "यह इंडस्ट्री ऐसी है जहां ज्यादातर लोगों का करियर 5 साल भी नहीं चल पाता, लेकिन कविता जी ने यहां 50 साल तक काम किया है। यह उनकी मेहनत और लगन का कमाल है।"


सड़क किनारे बैठ इस्तरी करते दिखे 'आयरन मैन' सुनील ग्रोवर

सिनेजीवन: बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा और कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े बॉलीवुड के दो बड़े खान

अभिनेता और कमीडियन सुनील ग्रोवर हर बार अपने अभिनय से लोगों को हैरान कर देते हैं। अपने किरदार में इस तरह डूब जाते हैं कि बड़े-बड़े स्टार भी उन्हें देखकर चौंक जाते हैं। शनिवार को उन्होंने अपना नया टैलेंट दर्शकों के सामने पेश किया।

दरअसल, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे सड़क के किनारे एक छोटी दुकान पर पैंट पर प्रेस कर रहे हैं। वीडियो में वे बिल्कुल आम प्रेस वाले की तरह काम कर रहे हैं। पहले उन्होंने कपड़े पर थोड़ा पानी छिड़का, फिर पुरानी कोयले वाली प्रेस से सारी सिलवटें बिल्कुल साफ कर दीं। इसे देखकर लग रहा है कि जैसे वे रोजमर्रा की जिंदगी में इसे आराम से करते हों।

वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में सुनील ने पुरानी फिल्म का गाना 'कौन है, तेरा मुसाफिर' ऐड किया। सुनील ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "हेलो दोस्तों! अच्छे कपड़े पहन लो।"

सुनील के पोस्ट शेयर करने के बाद इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

समीरा रेड्डी ने शेयर की 'नो-गिल्ट' रेसिपी, लौकी से बनाई ब्राउनी

सिनेजीवन: बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा और कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े बॉलीवुड के दो बड़े खान

प्रकृति ने हमें उपहार स्वरूप ऐसी कई सब्जियां प्रदान की हैं, जो अपने औषधीय गुणों के कारण सेहत का खजाना भी मानी जाती हैं। इन्हीं में से एक है लौकी, जो विटामिन, खनिजों और प्रचुर जल मात्रा से भरपूर है। आमतौर पर कई लोग लौकी को साधारण और कम जायकेदार मानकर पसंद नहीं करते, लेकिन अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने इसे एक अनूठा 'ट्विस्ट' दिया है। दरअसल, अभिनेत्री ने साधारण सी दिखने वाली लौकी से 'चॉकलेटी ब्राउनी' तैयार कर सबको हैरान कर दिया है।

उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर ब्राउनी की रेसिपी बताई। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। वीडियो में समीरा कहती हैं, "सभी ने पनीर या शकरकंद की ब्राउनी तो जरूर खाई है, लेकिन लौकी की ब्राउनी ट्राई की है?"

अभिनेत्री ने बताया कि यह ब्राउनी रिच, चॉकलेटी और पौष्टिक होती है। लौकी में फाइबर, पानी की भरपूर मात्रा, विटामिन्स और कम कैलोरी होती है, जो वजन नियंत्रण, पाचन सुधार और ब्लड शुगर स्थिर रखने में मदद करती है। ब्राउनी में गुड़ और पीनट बटर जैसी हेल्दी सामग्री जोड़कर इसे और भी गट-फ्रेंडली बनाया जा सकता है।


कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े बॉलीवुड के दो बड़े खान, 5 साल बाद ईद पर हुई थी कड़वाहट खत्म  

सिनेजीवन: बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा और कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े बॉलीवुड के दो बड़े खान

कहते हैं कि मायानगरी मुंबई में सक्सेस से लेकर फ्लॉप फिल्मों का स्वाद चखने से लेकर दोस्ती और दुश्मनी तक कुछ भी परमानेंट नहीं होता है। पुराने दिनों को याद करें तो बॉलीवुड में एक जंग शुरू हुई थी कि फिल्म इंडस्ट्री दो खेमों में बंट गई थी। एक तरफ थे 'पठान' और दूसरी तरफ थे 'टाइगर'। साल 2008 की वो काली रात, जहां एक मामूली बहस ने दो सुपरस्टार्स के बीच 5 साल की लंबी खामोशी की दीवार खड़ी कर दी, हालांकि वक्त ने एक बार फिर पलटी मारी और दोनों एक्टर के बीच यह कड़वाहट वर्षों बाद ईद पर हुआ। 

साल 2008 में अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि इंडस्ट्री के दो बड़े खान आपस में भिड़ गए। कहा जाता है कि बात हाथापाई तक आई, लेकिन कैटरीना और गौरी खान ने बात को संभाल लिया। दोनों खान के बीच हुए विवाद के पीछे की कई वजह बताई जाती हैं। कोई इस मामले को सलमान खान का कैटरीना कैफ के साथ कथित तौर पर किया गुस्सा मानता है, तो कोई दो बड़े स्टार्स के बीच ईगो की लड़ाई। माना यह भी जाता है कि सलमान खान का रियलिटी शो 'दस का दम' सुपर हिट था और अभिनेता को अहंकार हो गया था। इसी साल शाहरुख खान भी 'क्या आप पांचवी पास से तेज हैं' को होस्ट कर रहे थे, जो टीआरपी की रेस में पीछे था।

कहा जाता है कि इस बात को लेकर भी मजाक में सलमान, शाहरुख खान ताने कसने लगे थे और धीरे-धीरे मजाकियां अंदाज से शुरू हुए किस्से, विवाद में बदल गए और कैटरीना के जन्मदिन पर दोनों के बीच अच्छी-खासी खींचतान हो गई थी। झगड़े के बाद दोनों ने साथ दिखना और काम करना तक बंद कर दिया था। आलम ये था कि अवॉर्ड फंक्शन में भी दोनों एक दूसरे को इग्नोर करने लगे थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia