सिनेजीवन: बॉबी देओल ने साझा किया 'अल्फा' का अनुभव और खुद को बहुत सीरियसली नहीं लेते सैफ अली खान

बॉबी देओल ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने खासतौर पर आलिया भट्ट के साथ काम करने को बेहद शानदार बताया। अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कर्तव्य’ को लेकर चर्चा में हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

नेहा धूपिया ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, अमृतसरी छोले-भटूरे का लिया स्वाद

सिनेजीवन: बॉबी देओल ने साझा किया 'अल्फा' का अनुभव और खुद को बहुत सीरियसली नहीं लेते सैफ अली खान

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इसी सिलसिले में वह पंजाब के अमृतसर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। उन्होंने इस यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली तस्वीर स्वर्ण मंदिर की थी। इस तस्वीर में नेहा पवित्र सरोवर के पास खड़ी नजर आ रही है। उन्होंने सिर पर पेस्टल कलर का दुपट्टा ओढ़ रखा है और हाथ जोड़कर श्रद्धा के साथ प्रार्थना करती दिखाई दे रही है।

वहीं अन्य तस्वीरों में वह अमृतसर के मशहूर खाने का भी आनंद लेती दिख रही है। एक वीडियो में वह लोकल शॉप पर छोले-भटूरे खाते हुई नजर आ रही है। वीडियो में उनके चेहरे की खुशी साफ बता रही है कि उन्हें पंजाब का यह स्वाद बेहद पसंद आया है। एक दूसरी तस्वीर में वह मजाकिया अंदाज में पोज देती दिख रही है।

इस पोस्ट के साथ नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा, 'इस यात्रा की हर बात खास रही।' कैप्शन में उन्होंने रेड हार्ट, हाथ जोड़ने और एंजल इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

बॉबी देओल ने साझा किया 'अल्फा' का अनुभव, कहा- आलिया ने एक्शन सीन में जान डाली 

सिनेजीवन: बॉबी देओल ने साझा किया 'अल्फा' का अनुभव और खुद को बहुत सीरियसली नहीं लेते सैफ अली खान

बॉलीवुड में इन दिनों एक्शन फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच फिल्म 'अल्फा' काफी चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें दो एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म में बॉबी देओल भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

फिल्म की रिलीज से पहले बॉबी देओल ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने खासतौर पर आलिया भट्ट के साथ काम करने को बेहद शानदार बताया। बॉबी ने कहा, ''मैं लंबे समय से आलिया और उनके पति रणबीर कपूर दोनों के साथ काम करना चाहते था। रणबीर के साथ मुझे फिल्म 'एनिमल' में काम करने का मौका मिला था और अब आलिया के साथ 'अल्फा' में स्क्रीन शेयर करने का अनुभव भी मेरे लिए बहुत खास रहा।''

बॉबी ने कहा, "रणबीर और आलिया दोनों ही बेहद शानदार कलाकार हैं, और उनके साथ काम करते समय माहौल बहुत सकारात्मक रहता है। 'एनिमल' के दौरान रणबीर के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग थी, और अब 'अल्फा' में आलिया के साथ काम करते हुए भी मुझे काफी मजा आया। दोनों कलाकार अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं।"

आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए बॉबी देओल ने आगे कहा, ''वह उन कलाकारों में से हैं जो अपने काम के लिए पूरी मेहनत से तैयारी करते हैं। आलिया शूटिंग पर हमेशा पूरी तैयारी के साथ आती थीं और हर सीन को बहुत ध्यान से समझती थीं। वह खुद को पूरी तरह अपने किरदार में ढाल लेती थी।''


अक्षय कुमार संग फोटो पोस्ट कर अक्षरा सिंह ने जताया आभार

सिनेजीवन: बॉबी देओल ने साझा किया 'अल्फा' का अनुभव और खुद को बहुत सीरियसली नहीं लेते सैफ अली खान

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह 'घिस-घिस-घिस' गाना रिलीज होने के बाद हर तरफ छाई हुई हैं। इस गाने को दर्शकों और अभिनेत्री के चाहने वालों की तरफ से जमकर प्यार मिल रहा है। हर तरफ से मिल रही तारीफ को देखते हुए अभिनेत्री ने बुधवार को फैंस का दिल से आभार व्यक्त किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर गाने से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें अक्षरा अक्षय कुमार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस की तरफ से लगातार मिल रहे प्यार को लेकर अभिनेत्री ने लिखा, "एक कलाकार के लिए इससे खूबसूरत एहसास शायद कुछ नहीं होता…'घिस-घिस-घिस' को अपना समझकर इतना प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद। यह प्यार हमेशा याद रहेगा। मुझे सिर्फ व्यूज नहीं मिले, बल्कि इतना अपनापन और ढेर सारा प्यार मिला।"

 उन्होंने आगे लिखा, "हर स्टोरी, हर कमेंट और हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची। इतने अपने लोग साथ खड़े हैं और इतना प्यार दे रहे हैं, यह देखकर मैं सच में बहुत खुश और कृतज्ञ महसूस कर रही हूं अब इसे एक बड़ा हिट बना दीजिए।"

मैं खुद को बहुत सीरियसली नहीं लेता : सैफ अली खान

सिनेजीवन: बॉबी देओल ने साझा किया 'अल्फा' का अनुभव और खुद को बहुत सीरियसली नहीं लेते सैफ अली खान

अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कर्तव्य’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच प्रमोशन में व्यस्त अभिनेता ने बताया कि मैं खुद को बहुत ज्यादा सीरियसली नहीं लेता। 

आईएएनएस से बातचीत में सैफ अपनी 25 साल पुरानी वायरल लाइन “मैं गिटार खेलता हूं” पर न केवल प्रतिक्रिया दी बल्कि क्लिप को बेहद मजेदार भी बताया।

इंटरव्यू के दौरान जब उनके को-स्टार रसिका दुग्गल और मनीष चौधरी से पूछा गया कि सैफ सेट पर भी वन-लाइनर्स देते हैं या नहीं तो रसिका ने उनकी कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा, “हर समय! वह हर समय खूब मस्ती करने वाले एक्टर्स में से हैं।”

इस पर सैफ ने कहा, “मैं खुद को बहुत ज्यादा सीरियसली नहीं लेता। एक बार जब सीन ठीक से कर लेते हैं, उसके बाद थोड़ी मस्ती भी कर सकते हैं।”

बातचीत के दौरान उन्हें दूरदर्शन पर दिए गए लगभग 25 साल पुराने इंटरव्यू की याद दिलाई गई, जिसमें वह कहते सुनाई देते हैं- “मैं गिटार खेलता हूं।” यह क्लिप आज भी सोशल मीडिया पर बार-बार वायरल होती रहती है।


नकुल मेहता ने लद्दाख में बिताया सुकून का पल, कहा- जिंदगी के असल मायने समझ में आए 

सिनेजीवन: बॉबी देओल ने साझा किया 'अल्फा' का अनुभव और खुद को बहुत सीरियसली नहीं लेते सैफ अली खान

टेलीविजन अभिनेता नकुल मेहता हाल ही में लद्दाख की खूबसूरत वादियों में वक्त बिताकर लौटे हैं। बुधवार को अभिनेता सोशल मीडिया पर अपने इस खूबसूरत सफर की यादगार झलकियां शेयर कीं।

इंस्टाग्राम पोस्ट की गई तस्वीरों में अभिनेता के साथ उनके लद्दाख के दोस्त ग्यात्सो, उनकी प्यारी बेटी रूदा और वहां के नजारों की तस्वीरें शामिल हैं। इस पोस्ट के जरिए अभिनेता ने अपनी लद्दाख यात्रा के सफर को शेयर किया।

अभिनेता ने बताया कि उन्होंने जिंदगी में सुकून पाने के लिए अचानक से लद्दाख जाने का फैसला किया। उन्होंने लिखा, "मैं अब हर साल लद्दाख की यात्रा पर जाता हूं और इस जगह ने मुझे कभी निराश नहीं किया। वहां की वादियों में जाकर इंसान को इस दुनिया की खूबसूरती, जिंदगी के असली मायने और कुदरत के सामने अपनी छोटी-सी जिंदगी का एहसास होता है। मुझे लद्दाख जाकर जिंदगी जीने की लय मिल जाती है।"

नकुल ने बताया कि सफर की शुरुआत में वे 'स्लो गार्डन' नामक एक बेहद खूबसूरत और शांत जगह पर रुके थे। उन्होंने लिखा, "'स्लो गार्डन' में मैंने दोस्त ग्यात्सो, उनकी प्यारी बेटी रूदा और उनके पालतू जानवरों के साथ वक्त बिताया। वहां समय बहुत सुकून से गुजरता है। ग्यात्सो अपनी बेटी की पसंद के हिसाब से खाना बनाता, उसे स्कूल छोड़ने जाता और फिगर स्केटिंग प्रोग्राम में भी ले जाता है। उसे देखकर यकीन करना मुश्किल होता है कि यह शख्स लेह का सबसे व्यस्त बार भी संभालता है।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia