सिनेजीवन: पहलाज निहलानी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड और बचपन की यादों में खोईं तृप्ति डिमरी

मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त तृप्ति ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए मजेदार किस्से सुनाए।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पहलाज निहलानी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सनी देओल और कंगना रनौत ने दी भावुक श्रद्धांजलि

सिनेजीवन: पहलाज निहलानी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड और बचपन की यादों में खोईं तृप्ति डिमरी

मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई कलाकारों, निर्माताओं और फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

अभिनेता सनी देओल ने पहलाज निहलानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह पहलाज निहलानी के साथ नजर आ रहे हैं।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, ''पहलाज निहलानी जी एक अच्छे दोस्त, एक परिवार और ऐसे नेकदिल इंसान थे, जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते थे। उनकी ताकत, स्नेह और मुस्कान हमेशा हमारे साथ रहेगी।''

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी पहलाज निहलानी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ''पहलाज निहलानी जी के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।''

पहलाज निहलानी के निधन की खबर सामने आने के बाद कई फिल्मी सितारे उनके घर पहुंचे। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा और अपने बेटे के साथ उनके घर पहुंचीं। वहां उन्होंने परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपना समर्थन व्यक्त किया।

10 साल के लंबे संघर्ष के बाद मां बनीं संभावना सेठ, सरोगेसी से जुड़वां बच्चों का हुआ जन्म

सिनेजीवन: पहलाज निहलानी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड और बचपन की यादों में खोईं तृप्ति डिमरी

टीवी और मनोरंजन जगत की चर्चित अभिनेत्री संभावना सेठ के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। लंबे इंतजार के बाद संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी माता-पिता बन गए हैं। इस कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है। इस खास पल को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ साझा किया और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर पति अविनाश द्विवेदी के साथ एक जॉइंट पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट के साथ अस्पताल की कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वे दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में संभावना की आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दे रहे हैं। वहीं अविनाश उनके पास खड़े होकर उन्हें संभालते और हौसला देते नजर आए।

पोस्ट के साथ संभावना और अविनाश ने लिखा, ''इस साल दीपावली मेरे घर समय से पहले आ गई है। लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए। हम भगवान के आभारी हैं। हर हर महादेव।''

इस पोस्ट के कमेंट में अभिनेत्री गौहर खान ने बच्चों और परिवार के लिए ढेर सारी खुशियों और सुरक्षा की दुआ की। उन्होंने लिखा, 'भगवान आप दोनों और बच्चों पर हमेशा कृपा बनाए रखें। बहुत खुश हूं और अल्लाह उन्हें सुरक्षित और खुश रखे। आमीन।'


आईपीएल फाइनल से जुड़ी वीडियो पर नुसरत भरूचा ने दी सफाई, बोलीं- 'आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय पहले सोचें'

सिनेजीवन: पहलाज निहलानी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड और बचपन की यादों में खोईं तृप्ति डिमरी

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, आईपीएल फाइनल से जुड़ी वीडियो में कुछ आवाजें सुनाई दे रही थी, जिसे लेकर लोगों ने अलग-अलग दावे करने शुरू कर दिए। अब इस पूरे विवाद पर खुद नुसरत भरूचा ने सफाई दी है और बताया है कि आखिर उस वीडियो में सुनाई देने वाली आवाजें किसकी थीं।

नुसरत ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में कई तस्वीरें और स्क्रीनशॉट पोस्ट किए। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा, ''कुछ लोगों ने इस मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया है। एक छोटे से पपी के रोने की आवाज को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा कर दिया गया। किसी ने मेरी ओर से झूठी सफाई भी जारी कर दी, जबकि वह बयान मैंने कभी दिया ही नहीं था।''

 अपने पोस्ट में नुसरत ने बताया, ''जिस दिन यह वीडियो रिकॉर्ड की गई थी, उस दिन मैं अपने दोस्तों के घर पर आईपीएल का फाइनल मैच देख रही थीं। उसी दौरान दोस्तों का एक पालतू पपी रोने जैसी आवाजें निकाल रहा था। वही आवाजें वीडियो में रिकॉर्ड हो गई थीं। मेरे एक दोस्त ने उसी समय दूसरे एंगल से एक और वीडियो बनाया था, जिसमें वही आवाजें साफ-साफ सुनाई दे रही हैं।''

'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान, गांव के डॉक्टर प्रभात के सामने होंगी नई चुनौतियां

सिनेजीवन: पहलाज निहलानी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड और बचपन की यादों में खोईं तृप्ति डिमरी

ग्रामीण जीवन और सामाजिक मुद्दों को करीब से दिखाने वाली लोकप्रिय वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। पहले सीजन को दर्शकों से मिले प्यार के बाद अब इसके दूसरे सीजन की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। पहले सीजन में गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था, वहां रहने वाले लोगों की समस्याओं और एक युवा डॉक्टर के संघर्ष को बेहद दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया था। अब नए सीजन के साथ कहानी एक बार फिर उसी गांव में लौटेगी, जहां डॉक्टर प्रभात को नई चुनौतियों का सामना करना होगा।

सीरीज के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर दूसरे सीजन का नया पोस्टर साझा किया है। पोस्टर को देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांव के अस्पताल और वहां की जिंदगी से जुड़ी कुछ घटनाएं इस बार कहानी का हिस्सा बनने वाली है।

पोस्टर के साथ मेकर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ''23 जून को इंजेक्शन लेने आ जाना।'' इसके साथ यह भी बताया कि सीरीज का नया सीजन 23 जून से दर्शकों के लिए प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा।

दूसरे सीजन की कहानी डॉक्टर प्रभात के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो गांव भातकांडी के प्राइमरी हेल्थ सेंटर को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे हैं। पहले सीजन में दर्शकों ने देखा था कि किस तरह डॉक्टर प्रभात गांव की समस्याओं और लोगों की सोच के बीच अपनी जिम्मेदारियां निभाने का प्रयास करते हैं। अब नए सीजन में उनके सामने पहले से भी ज्यादा कठिन परिस्थितियां आने वाली हैं।


बचपन की यादों में खोईं तृप्ति डिमरी, कहा- ‘बहुत मार खाई है’

सिनेजीवन: पहलाज निहलानी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड और बचपन की यादों में खोईं तृप्ति डिमरी

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की फिल्म 'मां बहन' नेटफ्लिक्स पर आज (4 जून) रिलीज हो चुकी है, जिसे लेकर वह उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त तृप्ति ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए मजेदार किस्से सुनाए।

आईएएनएस से बातचीत में तृप्ति ने कहा, “मुझे लगता है कि हर किसी को अपने माता-पिता से कभी न कभी तो मार पड़ी होगी। बड़े होते समय मुझे तो काफी मार पड़ी थी।”

उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में जोड़ा, “जिस दिन मुझे मार नहीं पड़ती थी, उस दिन भी मुझे मार पड़ जाती थी... मैं घर जाती थी और कोई कहता था, ‘क्या हुआ? तुम आज बहुत खुश लग रही हो।”

तृप्ति ने बताया कि बचपन में सजा मिलना उनके लिए आम बात थी, लेकिन आज वे उन दिनों को प्यार से याद करती हैं।

बातचीत के दौरान तृप्ति डिमरी ने कहा कि फिल्म में मौजूद तीनों मुख्य किरदार अपने-अपने तरीके से मजबूत हैं और सभी के हिस्से में बराबर की मुश्किलें और हंगामे आते हैं।

उनके अनुसार, फिल्म का परिवार काफी बिखरा हुआ और अव्यवस्थित है, लेकिन यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है। कहानी में तीनों किरदार एक ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं, जहां उन्हें हालात संभालने के लिए लगातार नए तरीके अपनाने पड़ते हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia