श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर हुईं 21 की, फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में रखेंगी कदम

बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत के बाद अभी भी उनका परिवार सदमे में है। इस बीच आज उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का जन्मदिन है। जाह्नवी कपूर आज 21 साल की हो गईं हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आज 21 साल की हो गईं। जन्मदिन के अवसर पर उनकी चचेरी बहन सोनम कपूर ने उन्हें ‘मजबूत लड़की’ कहकर संबोधित किया। दुबई में पिछले महीने हुए श्रीदेवी के निधन से उनका पूरा परिवार और सभी प्रशंसक अभी भी सदमे में हैं।

सोनम कपूर ने जाह्नवी कपूर की मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मुझे पता है कि आप सबसे मजबूत लड़कियों में से एक हैं, जो आज की युवती है। हैप्पी बर्थडे जान्नू।”

श्रीदेवी के पसंदीदा डिजाइनरों में से एक डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा निर्मित पोशाक को जाह्नवी कपूर कई बार पहन चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “मेरी प्यारी जाह्नवी कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान खुशी, प्यार और मन में शांति बनाए रखे।”

जाह्न्वी कपूर करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ‘धड़क’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अपनी बेटी की पहली फिल्म देखने के लिए श्रीदेवी बहुत उत्साहित थीं। उन्होंने पिछले साल कहा था कि उन्हें विश्वास है कि उनकी बेटी फिल्म-उद्योग में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं। 24 फरवरी को दुबई के एक होटल के बाथटब में गिर जाने से दुर्घटनावश श्रीदेवी का निधन हो गया था। निधन के बाद बेटी जाह्नवी कपूर ने अपने विचार साझा करते हुए लिखा था, “अपने जन्मदिन पर मैं आप सबसे सिर्फ एक बात कहूंगी कि अपने माता-पिता से प्यार करें। प्यार महसूस कराने के लिए उन्हें खुशी और समर्पण दें। उन्होंने आपको बनाया है और मैं कहना चाहती हूं कि मेरी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।”

जाह्नवी फिल्म ‘धड़क’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि वह अपनी मां का नाम रौशन करेंगी।

उन्होंने लिखा था, “हर सुबह, मैं इसी उम्मीद से उठती हूं कि एक दिन मैं आपको गौरवान्वित करूंगी, लेकिन मैं वादा करती हूं कि हर दिन मैं इसी आशा से उठूंगी, क्योंकि आप यहां हैं और मैं उन्हें महसूस कर सकती हूं”

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia