सिनेजीवन: 'जवान' के रिलीज से पहले शाहरुख खान ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन और जानें अल्लू अर्जुन का हॉलीवुड प्लान

अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की रिलीज से पहले सुपरस्टार शाहरुख खान वैष्णो देवी मंदिर के दरबार पहुंचे। स्टार अल्लू अर्जुन के हॉलीवुड प्लान हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

'जवान' को प्रमोट करने आज चेन्नई के साईं राम इंजीनियरिंग कॉलेज आएंगे शाहरुख खान

फोटो: IANS
फोटो: IANS

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है। वह आज चेन्नई में ऑडियो लॉन्च के इवेंट में आएंगे। शाहरुख दोपहर 3 बजे साईं राम इंजीनियरिंग कॉलेज का दौरा करने के लिए फिल्म के निर्देशक एटली के साथ शामिल होंगे। शाहरुख ने यह घोषणा खुद एक्स पर की है।

उन्होंने लिखा, "वनक्कम चेन्नई, मैं आ रहा हूं!!! साईं राम इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी गर्ल्स एंड बॉयज तैयार रहें... मैं आप सभी से मिलने के लिए एक्साइटिड हूं! अगर कहा जाए तो कुछ 'था था थैया' भी कर सकता हूं। मिलते हैं। कल दोपहर 3 बजे।"

निर्देशक एटली चेन्नई का दौरा करने और 'जवान' को प्रमोट करने के लिए समान रूप से उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, निर्देशक ने लिखा: "इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकते, आप सभी से 'जवान' प्री रिलीज इवेंट में शाम 3 बजे साईं राम इंजीनियरिंग कॉलेज चेन्नई में मुलाकात होगी।"

'जवान' के ट्रेलर लॉन्च और रिलीज से पहले शाहरुख खान ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन

फोटो: IANS
फोटो: IANS

अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की रिलीज से पहले सुपरस्टार शाहरुख खान वैष्णो देवी मंदिर के दरबार पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में एक्टर ने पूजा-अर्चना की। वह मंगलवार देर रात मत्था टेकने के लिए दरबार पहुंचे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर वैष्णो देवी में ब्लू जैकेट पहने और अपना चेहरा पूरी तरह से ढके हुए नजर आ रहे हैं। क्लिप में वैष्णो देवी मंदिर के पुलिस अधिकारी नजर आ रहे हैं। इनके अलावा, स्टार के प्राइवेट स्टाफ को भी देखा जा सकता है।

यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख ने मंदिर का दौरा किया। इससे पहले, पिछले साल दिसंबर में उन्होंने वैष्णो देवी का दौरा किया था।


'सावधान इंडिया' के नए सीजन को होस्ट करेंगे सुशांत सिंह

फोटो: IANS
फोटो: IANS

 एक्टर सुशांत सिंह 'सावधान इंडिया' के नए सीजन के होस्ट के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आपराधिक गतिविधियों को कम करना है। स्टार भारत शो के बहुप्रतीक्षित नए सीजन 'सावधान इंडिया' को 'क्रिमिनल डिकोडेड' थीम के साथ लॉन्च करने के लिए तैयार है। वास्तविक जीवन की आपराधिक कहानियों के लिए प्रसिद्ध, यह शो एक उल्लेखनीय वापसी कर रहा है। सुशांत की स्टोरी-टेलिंग स्किल्स और आधिकारिक उपस्थिति ने शो को न केवल शैक्षिक बल्कि सशक्त बनाने, दर्शकों को सूचित और सुरक्षित रहने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सुशांत ने शेयर किया, "मीडिया में हम जो अपराध की कहानियां देखते हैं, वह आपको झकझोर कर रख सकती हैं। जो घटनाएं कभी अलग-थलग थीं, वे दुर्भाग्य से हमारे समाज में बार-बार होने वाली घटनाएं बन गई हैं। इन प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना और जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है। मैं 'सावधान इंडिया : क्रिमिनल डिकोडेड' के अपकमिंग सीजन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।''

टीजीआईएफ में भजन गायक की भूमिका निभा रहे विक्की कौशल, 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' नया गाना रिलीज

फोटो: IANS
फोटो: IANS

विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का सॉन्ग 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' बुधवार को रिलीज हुआ। इसमें विक्की एक भक्ति संगीत गायक भजन कुमार की भूमिका में हैं। वह विभिन्न आयोजनों में भगवान कृष्ण के भजन गाकर अपनी जीविका चलाता है।

इस गाने को कंपोज प्रीतम ने किया है, लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य और आवाज नकाश अजीज ने दी है। गाने के लॉन्च के कुछ देर बाद विक्की ने डांसर्स के साथ मीडिया के लिए लाइव डांस भी किया। अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए विक्की कौशल ने कहा, "मैं पारिवारिक मनोरंजक शो 'द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली' में भजन कुमार नाम के एक गायक कलाकार की भूमिका निभा रहा हूं।"

फिल्म में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ कुमुद मिश्रा और मनोज पाहवा भी हैं।


अल्लू अर्जुन ने हॉलीवुड प्लान के बारे में किया खुलासा

फोटो: IANS
फोटो: IANS

स्टार अल्लू अर्जुन के हॉलीवुड प्लान हैं। एक्टर ने कहा कि 'आरआरआर' की कामयाबी ने भारतीय सिनेमा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने के दरवाजे खोल दिए हैं। हॉलीवुड प्लान के बारे में वेरायटी से बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा, "'आरआरआर' समेत अन्य भारतीय प्रोजेक्टस की सफलता ने लोगों के दरवाजे और दिमाग खोल दिए हैं कि हमारे रेगुलर ट्रेडिशनल मार्केट से परे भी कुछ है, जिसे हमें तलाशने और जितना संभव हो सके अपनी पहुंच बनाने की जरूरत है।"

एक्टर ने कहा कि उनकी पहले से ही एक हॉलीवुड एजेंट के साथ साइन-अप करने की योजना है। यह सभी भारतीय अभिनेताओं के लिए ग्लोबल लेवल पर सोचने का समय है, क्योंकि भारत ग्लोबल सुपरपावर बनने जा रहा है। भारत में सभी बिजनेस फल-फूल रहे हैं और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

''मुझे लगता है कि अब से 10 साल से भी कम समय में भारतीय सिनेमा को पूरी दुनिया में वैसे ही देखा जाएगा जैसे कोरियाई ड्रामा को पूरी दुनिया में देखा जाता है। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि आने वाले दशक में भारत भी उसी स्थान पर होगा।
यह वास्तव में भारत में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक स्वर्ण युग है।''

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia