सिनेजीवन: सलमान के जीजा आयुष शर्मा इस फिल्म से हुए बाहर और कंगना की फिल्म धाकड़ ने 4 दिन मे तोड़ा दम!

अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ बनने से पहले लगातार चर्चा में है। खबरों के मुताबि, सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ कलेक्शन के मामले में बुरी तरह से पिट गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

सलमान के जीजा आयुष शर्मा फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से हुए बाहर!

अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ बनने से पहले लगातार चर्चा में है। खबरों के मुताबि, सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। ऐसी खबरें हैं कि डायरेक्टर फरहाद सामजी के साथ उनके कुछ मतभेद हो गए थे। इसे बाद सलमान खान इस मामले में सामने आए और उन्होंने डायरेक्टर और आयुष दोनों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। खबरों में कहा गया है कि सलमान ने आयुष को कहा कि अगर वे और फरहाद इस मुद्दे को सुलझाने में असमर्थ हैं तो बेहतर यही होगा कि वे 'कभी ईद कभी दीवाली' को छोड़ दें।

खबरों के मुताबिक, आयुष शर्मा को मूवी में जस्सी गिल से रिप्लेस किया जा रहा है। सलमान खान के सामने आए के बाद आयुष शर्मा ने फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से पीछे हटने का फैसला लिया। आयुष शर्मा के बाद जहीर इकबाल ने भी इस फिल्म छोड़ दी। खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ निगम उनकी जगह लेंगे। हालांकि अभी तक आयुष और जहीर के इस फिल्म को छोड़ने की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

कंगना की फिल्म धाकड़ ने 4 दिन मे तोड़ा दम!

फोटो: Kangana Ranaut / Instagram
फोटो: Kangana Ranaut / Instagram

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ कलेक्शन के मामले में बुरी तरह से पिट गई है। फिल्म धाकड़ की कमाई से कंगना को बड़ा झटका लगा है। फिल्म रिलीज के चार दिनों में ही फिल्म सिमटती दिख रही है। फिल्म करोड़ों की बजाय चौथे दिन लाखों में कलेक्शन ही सिमट गया। फिल्म ओपनिंग के दिन ही फिल्म को निराशा हाथ लगी। खबरों के मुताबिक, धाकड़ ने चौथे दिन सिर्फ 30 लाख रुपये ही कमाए। फिल्म ने पहले दिन 1.2 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। शनिवार को इस फिल्म ने 1.05 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को धाकड़ का कलेक्शन और गिरा और यह 98 लाख रुपये पर जा पहुंचा। चौथे दिन फिल्म सिर्फ 30 लाख पर की कमा पाई।


टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'गणपथ' का लद्दाख शेड्यूल किया पूरा

लीक हो गई टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत की कहानी
लीक हो गई टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत की कहानी

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी आगामी फिल्म 'गणपथ' का शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस फिल्म में एक्टर 'कृति सनोन' के साथ नजर आएंगे। इस एक्शन थ्रिलर का निर्देशन 'क्वीन' फेम विकास बहल कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ ने लेह लद्दाख में फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अभी-अभी मैंने जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण शेड्यूल को पूरा किया है। आप लोगों को यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि क्या आ रहा है।"

इस नई फिल्म के लिए टाइगर ने लद्दाख शेड्यूल में एक चुनौतीपूर्ण एक्शन के लिए शूटिंग की है जिसके लिए एक खास तरह के परिक्षण की जरुरत होती है। खबरों की मानें तो एक्टर इस शेड्यूल रैप के बाद, 'रैम्बो' की तैयारी शुरू करेंगे और फिर वह 'बड़े मियां छोटे मियां' में शामिल होंगे।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने सेलिब्रेट किया मां का बर्थडे, शेयर की तस्वीरें

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल से भी जल्दी लौट आईं। अपनी मां वृंदा राय के बर्थडे पर ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या और अभिषेक बच्चन के साथ उनके घर मिलने पहुंचीं। मां के बर्थडे जश्न का ऐश्वर्या ने दो फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में ऐश्वर्या अपनी मां और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। एक ही फ्रेम में सभी के साथ उनके पति अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia