सिनेजीवन: गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब और 'गोलमाल 5' इस दिन होगी रिलीज

गायक शान ने भी अपने करीबी दोस्त और असमिया म्यूजिक आइकन जुबीन गर्ग को उनकी पहली बरसी पर एक नया गाना डेडिकेट करते हुए ट्रिब्यूट दिया। निर्देशक रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 5' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

असम: गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, फैंस ने गीतों से दी श्रद्धांजलि

असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि के मौके पर सोनापुर स्थित जुबीन क्षेत्र में सैकड़ों फैंस, परिवार के सदस्य और कलाकार इकट्ठा हुए। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में स्थित यह अस्थायी स्मारक स्थल जहां गायक का अंतिम संस्कार  किया था, वहां फैंस ने जुबीन गर्ग के गाने गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गायक शान ने भी अपने करीबी दोस्त और असमिया म्यूजिक आइकन जुबीन गर्ग को उनकी पहली बरसी पर एक नया गाना डेडिकेट करते हुए ट्रिब्यूट दिया।

शान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जुबीन के विजुअल्स वाला एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "जुबीन अमर रहें, वो सबका अपना और हमेशा रहेगा।" इस गाने को शान ने गायिका महालक्ष्मी के साथ मिलकर गाया है।

लालबागचा राजा के दरबार में सेलेब्स की हाजिरी, कैलाश खेर से लेकर तापसी पन्नू तक ने टेका माथा

सिनेजीवन: गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब और 'गोलमाल 5' इस दिन होगी रिलीज

मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में इस साल भी आम जनता से लेकर बॉलीवुड और टीवी सितारों का तांता लगा है। बप्पा के दर्शन के लिए कई सेलेब्स अपने परिवार के साथ पहुंचे और भक्ति में लीन नजर आए।

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन किए। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर वह बप्पा का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंचे थे। आईएएनएस द्वारा कवर की गई वीडियो में वे बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश के दर्शन किए।

इसी कड़ी में अभिनेत्री तापसी पन्नू मशहूर लेखिका और फिल्ममेकर कनिका ढिल्लों के साथ लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंची। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर वह पारंपरिक परिधान में नजर आईं।


फिर लौट रही है अजय देवगन की आइकॉनिक टोली, 'गोलमाल 5' इस दिन होगी रिलीज

सिनेजीवन: गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब और 'गोलमाल 5' इस दिन होगी रिलीज

निर्देशक रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 5' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक जानकारी दी है।

 निर्देशक रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू वही फेमस लंबी मोटरसाइकिल पर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा - "हंसी, मस्ती, खुशी और फैमिली बस और कुछ नहीं। फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"

पोस्ट देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और कमेंट सेक्शन पर फिल्म देखने की उत्सुकता जाहिर की।

सलीम मर्चेंट ने किए मां कामाख्या के दर्शन, यूजर्स ने किया ट्रोल  

सिनेजीवन: गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब और 'गोलमाल 5' इस दिन होगी रिलीज

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट हाल ही में असम मां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

 सलीम मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर मंदिर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वे अपने दोस्त के साथ हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं।

 तस्वीरों में सलीम सफेद टी-शर्ट और काले रंग की पैंट में दिखे, उनके गले में माला और कंधे पर लाल गमछा है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए, सलीम ने हिंदी में लिखा, "शक्ति के चरणों में, ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्या नमः।"

 सलीम मर्चेंट के पोस्ट शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने के लिए, जहां कुछ यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं तो कुछ सिंगर की आलोचना कर रहे हैं। एक तरफ सलीम का अन्य धर्म के प्रति सम्मानजनक रवैया सराहा जा रहा है तो वहीं कुछ कमेंट्स में इस बात का भी जिक्र है कि सलीम की धार्मिक पहचान उन्हें ये सब करने की इजाजत नहीं देती है।


रोहित रॉय के 'डस्टबिन मीडियम' बयान से असहमत दिखीं आशा नेगी, टीवी को बताया अपनी सफलता की वजह

सिनेजीवन: गायक जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब और 'गोलमाल 5' इस दिन होगी रिलीज

टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस आशा नेगी ने एक्टर रोहित रॉय के उस बयान पर जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने टीवी को 'डस्टबिन मीडियम' कहा था। आशा नेगी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि रोहित ने किस इरादे से ऐसा कहा या किस तरह की निराशा के चलते उन्होंने ऐसा बयान दिया।

 दरअसल, अभिनेता रोहित रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान छोटे पर्दे को 'डस्टबिन मीडियम' बताया था और कहा था कि फिल्म स्टार्स में एक अलग तरह का 'स्टाइल और क्लास' होता है जो टीवी एक्टर्स में नहीं होता।

 आशा नेगी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि टीवी ने ही उन्हें पहचान दी है और आज वह जिस मुकाम पर हैं, वह टेलीविजन की वजह से ही है। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे उनका इरादा क्या था। लोग किस दौर से गुजरते हैं, उन्हें किस तरह की निराशा हुई है, उन्होंने जो कहा उस पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकती। हां आज मैं जो कुछ भी हूं, वो टीवी की वजह से हूं, जिसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए