सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी

अभिनेता दीपक तिजोरी ने अपने करीबी दोस्त और फिल्म ‘आशिकी’ के सह-कलाकार राहुल रॉय को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके साथ उनके जीजा के.एल. राहुल भी नजर आ रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम, बोले- वह बिल्कुल स्वस्थ हैं

सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी

अभिनेता दीपक तिजोरी ने अपने करीबी दोस्त और फिल्म ‘आशिकी’ के सह-कलाकार राहुल रॉय को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहुल रॉय पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। उनके बारे में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में चल रही कई खबरें सच्चाई से परे हैं।

इसके साथ ही दीपक ने नए होम सिनेमा प्लेटफॉर्म ‘किस्सा शुरू टॉकिज’ और फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलावों पर भी अपने विचार साझा किए।

 आईएएनएस से बातचीत के दौरान राहुल रॉय के बारे में चल रही चर्चाओं पर दीपक ने कहा कि वह नियमित रूप से उनके संपर्क में रहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल आज भी उनके बेहद करीबी दोस्त हैं और पूरी तरह ठीक हैं। दीपक ने कहा कि कलाकारों के बारे में कई बार ऐसी खबरें चलती हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं होता। उन्होंने इसे फिल्म इंडस्ट्री की एक सामान्य समस्या बताया।

'अल्फा किलर' बनकर दुश्मनों का सफाया करेंगी आलिया भट्ट, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में दिखेगा खतरनाक रूप

सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी

यशराज फिल्म्स की आगामी स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट एक स्पाई की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

प्रोडक्शन टीम के करीबी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि अभिनेत्री आलिया भट्ट एक दमदार और घातक किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने कहा, "वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में 'अल्फा किलर' की भूमिका में दिखाई देंगी, जिसे केवल दुश्मनों का सफाया करने के लिए तैयार किया गया है और विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।"

सूत्रों के मुताबिक, वाईआरएफ के प्रमुख आदित्य चोपड़ा इस बार दर्शकों के सामने एक बिल्कुल नया और आकर्षक नायक प्रस्तुत करना चाहते हैं, जिसे लोग उसके सही या गलत कार्यों के आधार पर न आंकें, बल्कि उसे ऐसे व्यक्ति के रूप में देखें जो अपनी शर्तों पर जीवन जीता है और वही करता है जो उसे सही लगता है।


तेलुगु और तमिल फिल्मों में दिलचस्पी, मगर मलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं जाह्नवी, बताई वजह 

सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। हिंदी के साथ ही साउथ की फिल्मों में काम कर चुकीं जाह्नवी कपूर ने कहा कि वह दोबारा मलयालम सिनेमा में काम नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

हाल ही में फिल्म ‘परम सुंदरी’ में काम करने के बाद उन्होंने माना कि मलयालम भाषा उनके लिए काफी मुश्किल साबित हुई। जाह्नवी कपूर ने आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2024 में तेलुगु फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ से दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने के बाद अब वे खुद को कई भाषा जानने वाली अभिनेत्री मानती हैं।

उन्होंने बताया, “सच कहूं तो मुझे सभी भाषाएं सीखनी हैं। लेकिन मलयालम भाषा की फोनेटिक्स (उच्चारण) मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रही। मुझे नहीं लगता कि मुझे दोबारा मलयालम में काम करना चाहिए क्योंकि यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है। यह बहुत खूबसूरत और प्यारी भाषा है, लेकिन तमिल और तेलुगु की आवाजों से मैं काफी हद तक परिचित हूं।”

कॉमेडी किंग कृष्णा अभिषेक को जन्मदिन पर टीवी सेलेब्स ने दीं बधाइयां

सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी

मशहूर हास्य कलाकार-अभिनेता कृष्णा अभिषेक शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने जन्मदिन की बधाई दीं।

कृष्णा अभिषेक की बहन और अभिनेत्री आरती सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए भाई को जन्मदिन की शुभकामानाएं दी। उन्होंने अपने भाई के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि हर जन्म में मुझे आप जैसा भाई मिले। आप ही एक ऐसे इंसान हैं, जो मुझे सबसे ज्यादा परेशान कर सकते हैं और फिर भी बच निकलते हैं। असल में मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आप यह बात अच्छी तरह जानते हैं। मुझे सारी खुशियां देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।"

उन्होंने आगे लिखा, "ईश्वर करे आप पर किसी की बुरी नजर न लगे। आप हमेशा खुश, स्वस्थ और अपने पूरे परिवार के साथ सुखी रहें।"

अभिनेत्री अंकिता लोखंड ने जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लाफ्टर सेफ के सेट का वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "मेरे सबसे प्यारे शरारती साथी और हर मुश्किल वक्त व मस्ती में साथ देने वाले दोस्त कृष्णा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

अभिनेता और हास्य कलाकार सुदेश लहरी ने इंस्टाग्राम पर कृष्णा अभिषेक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं कृष्णा अभिषेक हमेशा खुश रहो।"

अभिनेत्री तनाज ईरानी ने इंस्टाग्राम पर कृष्णा अभिषेक जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "टैलेंट के पावरहाउस को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तू मेरा बच्चा है... आज खाने-पीने की पूरी जिम्मेदारी तेरी है, समझे ना?"


गोवा की वादियों में जीजा-साले की जुगलबंदी, केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी

सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी

अभिनेता अहान शेट्टी हाल ही में काम से ब्रेक लेकर गोवा की खूबसूरत वादियों में समय बिताने गए थे। शनिवार को उन्होंने इस ट्रिप की कुछ बेहद खूबसूरत झलकियां शेयर की।

 अभिनेता अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके साथ भारतीय क्रिकेटर और उनके जीजा के.एल. राहुल भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों को गोवा के घने और हरे-भरे जंगलों के बीच सुकून के पल बिताते हुए देखा जा सकता है। दोनों प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हुए आपस में कुछ खास बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान अहान और के.एल. राहुल दोनों ही काफी कूल और कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अहान ने लिखा, "गोवा की खूबसूरत वादियों में एक यादगार दिन।" अहान की पोस्ट फैंस और करीबियों को काफी पसंद आ रही है। बहन अथिया ने कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया भी दी।

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और क्रिकेटर के.एल. राहुल अक्सर एक-दूसरे के साथ बेहतरीन वक्त बिताते हुए नजर आते हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia