इटली से शादी कर लौट आए दीपिका-रणवीर, मुंबई एयरपोर्ट पर एक झलक पाने के लिए फैंस का लगा तांता

रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी। इनकी शादी काफी प्राइवेट तरीके से हुई थी और शादी में दोनों के परिवार वालों के अलावा बेहद करीबी लोगों को इनवाइट किया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

इटली में शादी करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भारत लौट आए हैं। रविवार सुबह उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। एयपोर्ट पर दीपिका और रणवीर की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जमा हुए थे, जिनका दोनों ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकर किया। भीड़ को देखते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका को सुरक्षा दी। हाथ का घेरा बनाते हुए रणवीर एयरपोर्ट से बाहर निकले। एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो रही थी।

रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी। इनकी शादी काफी प्राइवेट तरीके से हुई थी और शादी में दोनों के परिवार वालों के अलावा बेहद करीबी लोगों को इनवाइट किया गया था।

रणवीर और दीपिका के फैंस के साथ इनके परिवार वालों को भी लंबे समय से इनकी शादी का इंतजार था। बताया जाता है कि रणवीर और दीपिका 6 साल से रिश्ते में थे और 21 अक्टूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन दोनों ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */