सिनेजीवन: दीपिका-रणवीर ने फैंस को दी गुड न्‍यूज और एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है मस्ती की टीम

बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्‍द ही माता-पिता बनने वाले है। फिल्‍म 'मस्‍ती' एक बार फिर से लोगों को हंसाने के लिए तैयार है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बायोपिक 'शैक : द डाउट' में पायल घोष निभाएंगी जीनत अमान का किरदार

सिनेजीवन: दीपिका-रणवीर ने फैंस को दी गुड न्‍यूज और एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है मस्ती की टीम

एक्ट्रेस पायल घोष अपकमिंग बायोपिक 'शैक : द डाउट' में गुजरे जमाने की सुपरस्टार जीनत अमान की भूमिका निभाएंगी।

मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म 'द एविल विदइन' से की थी। जीनत अमान को 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'यादों की बारात', 'कुर्बानी', 'दोस्ताना' और 'डॉन' जैसी कई अन्य फिल्मों में अपने काम से पहचान मिली।

72 साल की जीनत अमान, इंस्टाग्राम पर भी एक ट्रेंडिंग पर्सनालिटी बन गई हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उन्होंने फरवरी 2023 में डेब्यू किया था। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी विभिन्न थ्रोबैक तस्वीरें और प्रोफेशनल अपडेट शेयर करती रहती हैं।

जीनत अमान के किरदार के बारे में बात करते हुए पायल घोष ने कहा, ''यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है। मैं वास्तव में खुश और भाग्यशाली हूं कि मुझ पर इतना विश्वास किया गया। मैं स्क्रीन पर ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व का किरदार निभा सकती हूं।"

'मस्ती 4' : एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेगी रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी

सिनेजीवन: दीपिका-रणवीर ने फैंस को दी गुड न्‍यूज और एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है मस्ती की टीम

फिल्‍म 'मस्‍ती' एक बार फिर से लोगों को हंसाने के लिए तैयार है। जल्‍द ही 'मस्ती 4' फिल्‍म आने वाली है, जिसमें एक बार फिर से दर्शकों को रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की जोड़ी नजर आएगी।

मस्ती, ग्रैंड मस्ती और ग्रेट ग्रैंड मस्ती के बाद अब 'मस्ती 4' आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने इसके चौथे पार्ट की भी घोषणा करते हुए कहा कि यह जल्‍द ही फ्लोर पर जाएगी। फिल्‍म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं।

निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म का 'लोगो' भी जारी किया। यह फिल्म हंसी, प्यार का वादा करती है। फिल्म के बारे में बात करते हुए मिलाप जावेरी ने एक बयान में कहा, “‘मस्ती 4’ दोस्ती, शादी, शरारत और हंसी का उत्सव है। हम एक नई कहानी के साथ वापस आना चाहते हैं, जो दर्शकों को हंसी की नई डोज देगी।"


एक्टर विजय वर्मा ने 'मर्डर मुबारक' में अपने किरदार का किया खुलासा

सिनेजीवन: दीपिका-रणवीर ने फैंस को दी गुड न्‍यूज और एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है मस्ती की टीम

एक्टर विजय वर्मा ने आगामी फिल्म 'मर्डर मुबारक' में अपने किरदार के बारे में खुलासा किया है। एक्टर ने गुरुवार को नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट में मीडिया से बातचीत। इस दौरान बताया कि वह 'मर्डर मुबारक' में एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं, जो फ्री में केस लड़ता है।

एक्टर ने मीडिया को बताया, ''यह फिल्म दिल्ली के एक हाई प्रोफाइल क्लब पर आधारित है, जहां संभ्रांत लोग आते हैं। मैं फिल्म में एक वकील की भूमिका निभा रहा हूं, जो निशुल्क आधार पर केस लड़ता है।"

'मर्डर मुबारक' में पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा और सुहैल नैय्यर भी हैं। यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी।

30 किलो के कॉस्ट्यूम में सिर्फ भंसाली ही आपको आठ राउंड लगवा सकते हैं : ऋचा चड्ढा

सिनेजीवन: दीपिका-रणवीर ने फैंस को दी गुड न्‍यूज और एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है मस्ती की टीम

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सिर्फ भंसाली ही एक्ट्रेस को 30 किलो के कॉस्ट्यूम में आठ राउंड लगवा सकते हैं। ऋचा चड्ढा नेटफ्लिक्स के स्लेट इवेंट में थीं, जहां उनकी अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' की घोषणा की गई थी।

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भंसाली के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए कहा, ''संजय लीला भंसाली जैसा कोई और नहीं है, जो आपको 30 किलो के कॉस्ट्यूम में 8 राउंड लगवा सकता है। क्लोज-अप शॉट के लिए आपकी बाईं आंख से आंसू निकलवा सकता है। जब तक आप संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं करेंगे तब तक आपको अपनी असली क्षमता का पता नहीं चलेगा।''

अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' से भंसाली का ओटीटी डेब्यू होगा। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख भी हैं।


माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका व रणवीर, फैंस को इंस्टाग्राम पर दी गुड न्‍यूज

सिनेजीवन: दीपिका-रणवीर ने फैंस को दी गुड न्‍यूज और एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है मस्ती की टीम

बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्‍द ही माता-पिता बनने वाले है। उन्‍होंने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। वह सितंबर में अपने पहलेे बच्‍चे का स्‍वागत करने के लिए तैयार हैं।

रणवीर और दीपिका ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर यह गुड न्‍यूूज शेयर की। उन्होंने एक कार्ड शेयर किया,जिस पर बच्चों के कपड़े, शूज और बैलून दिखाई दे रहेे हैं। पोस्ट में सितंबर 2024 भी लिखा है। जोड़े ने हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी भी पोस्ट की है।

रणवीर और दीपिका ने नवबंर 2018 पूरे रीति-रिवाज के साथ इटली में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल ने यह गुड न्‍यूूज दी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia