सिनेजीवन: रणवीर सिंह की कामयाबी पर दीपिका ने साधी चुप्पी और 'नागिन 7' में नाग गुरु के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

रणवीर सिंह के अभिनय की भी हर तरफ तारीफ हो रही है लेकिन दीपिका ने फिल्म की सफलता पर कोई पोस्ट नहीं की। अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' में नजर आने वाले हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

रणवीर सिंह की कामयाबी पर दीपिका ने साधी चुप्पी, अब सुजैन बर्नर्ट ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

सिनेजीवन: रणवीर सिंह की कामयाबी पर दीपिका ने साधी चुप्पी और 'नागिन 7' में नाग गुरु के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होने के बाद हर तरफ से सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही है और रणवीर के अभिनय की भी हर तरफ तारीफ हो रही है लेकिन दीपिका ने फिल्म की सफलता पर कोई पोस्ट नहीं की।

अब इस विवाद में जर्मन मूल की भारतीय अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट भी शामिल हो गई। उन्होंने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और दीपिका को संबोधित करते हुए लिखा, "प्रिय दीपिका, यह कोई शेखी नहीं है। हम अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि आप अपने पति की कब खुलकर तारीफ करेंगी। मुझे समझ नहीं आता कि आप ऐसा क्यों नहीं कर रही हैं। फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'।"

बता दें कि यह बहस उस समय तेज हो गई थी, जब फिल्म की रिलीज के बाद दीपिका सोशल मीडिया पर फिल्म या रणवीर की सफलता को लेकर कोई पोस्ट नहीं कर रही थीं।

'नागिन 7' में नाग गुरु के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार, प्रियंका चाहर चौधरी को करेंगे ड्रैगन से सतर्क

सिनेजीवन: रणवीर सिंह की कामयाबी पर दीपिका ने साधी चुप्पी और 'नागिन 7' में नाग गुरु के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

टीवी और फिल्मों के बीच का रिश्ता अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गया है। बड़े सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए टीवी शोज का सहारा लेते हैं, जिससे दर्शकों को भी कुछ नया और अलग देखने को मिलता है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' में नजर आने वाले हैं। इस खास एपिसोड की झलक सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

कलर्स टीवी चैनल ने इंस्टाग्राम पर इस एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। यह एपिसोड 11 अप्रैल, शनिवार को प्रसारित किया जाएगा। प्रोमो में अक्षय कुमार 'नाग गुरु' के रूप में दिखाई दे रहे हैं। यह अवतार उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प और नया है।

 वीडियो की शुरुआत में अक्षय कुमार फिल्म के गाने 'राम जी आके भला करेंगे' पर जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं। इसके बाद कहानी में एक नया मोड़ आता है, जब वह प्रियंका चाहर चौधरी के किरदार नागिन आहना को सतर्क करते हैं।

 अक्षय कहते हैं, ''ड्रैगन ही तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन है, जो इतना विशाल है कि उसकी परछाई से जमीन पर रोशनी तक नहीं पहुंचती।''


'गिन्नी वेड्स सनी-2' का ट्रेलर रिलीज, रोमांस और कॉमेडी का दिखा तड़का

सिनेजीवन: रणवीर सिंह की कामयाबी पर दीपिका ने साधी चुप्पी और 'नागिन 7' में नाग गुरु के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी-2' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा का मिश्रण है, जिसके ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

2 मिनट 36 सेकंड के ट्रेलर में अविनाश पहलवान के रोल में नजर आ रहे हैं, तो मेधा मॉडर्न लड़की की भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अविनाश के पहलवानी और दुकान के काम के कारण रिश्तों में अड़चनें आती हैं। मेधा शंकर काफी मॉडर्न हैं और कॉल सेंटर में काम करती हैं, जिसके कारण उसे सही रिश्ता नहीं मिल पाता।

इसमें दोनों के माता-पिता एक योजना बनाते हैं। वे अपने बच्चों की सच्चाई बताए बिना शादी तय कर देते हैं। शादी से पहले अविनाश और मेधा एक-दूसरे से झूठ बोलते हैं, जहां मेधा सीधी-सादी लड़की का लुक अपनाती है, जबकि अविनाश बताता है कि उनका एक स्टार्टअप है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दोनों को एक-दूसरे की सच्चाई पता चल जाती है।

ट्रेलर में अविनाश पहलवानी के अंदाज में ताकतवर और मजाकिया दिख रहे हैं, तो वहीं मेधा शंकर का मॉडर्न स्टाइल और कॉन्फिडेंस स्क्रीन पर खूब छा रहा है। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों की नोक-झोंक और भावनाओं को भी अच्छे से दिखाती है।

नयनतारा-विघ्नेश ने किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, भक्ति भाव में डूबा नजर आया कपल

सिनेजीवन: रणवीर सिंह की कामयाबी पर दीपिका ने साधी चुप्पी और 'नागिन 7' में नाग गुरु के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा अपने निर्देशक-निर्माता पति विघ्नेश शिवन के साथ गुरुवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) के दर्शन और पूजा-अर्चना की।

 अभिनेत्री और निर्देशक मंदिर परिसर में पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए मंदिर के अंदर जा रहे थे। दोनों ने पूरे मन से पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मंदिर के अधिकारियों ने उन्हें एक सुंदर रेशमी शॉल भेंट की, जो मंदिर का विशेष आशीर्वाद माना जाता है।

अभिनेत्री जल्द ही यश के साथ 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगी। इस फिल्म में नयनतारा एक अहम किरदार निभा रही हैं, जिसके बारे में चर्चा है कि वह 'गंगा' का लुक अपनाएंगी।

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति बालाजी) भगवान विष्णु के अवतार भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित दुनिया का सबसे अधिक देखे जाने वाले हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है। सात पहाड़ियों पर स्थित यह मंदिर 'कलियुग वैकुंठ' कहलाता है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और प्रसिद्ध 'तिरुपति लड्डू' प्रसाद ग्रहण करते हैं।


अविका गौर भी हुईं समय रैना की फैन, स्टैंडअप कमीडियन के नए ट्रेंड की तारीफ की

सिनेजीवन: रणवीर सिंह की कामयाबी पर दीपिका ने साधी चुप्पी और 'नागिन 7' में नाग गुरु के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

मशहूर स्टैंडअप कमीडियन समय रैना ने लंबे ब्रेक के बाद शो 'स्टिल अलाइव' के साथ यूट्यूब पर वापसी की। इसके 1 घंटे 21 मिनट के वीडियो में उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

इसी के साथ ही उन्होंने अपने पिता के प्रति गहरे प्यार और समर्थन की कहानी भी शेयर की। उन्होंने शो के दौरान बताया था कि जब लेटेंट विवाद में वे फंसे हुए थे और बुरी तरह से परेशान थे, तब उनके पिता ने उनका समर्थन किया।

शो के दौरान समय ने सभी को समझाते हुए कहा कि लड़कों को अक्सर अपने पिता के सामने खुलने में दिक्कत होती है। वे अपने पिता से मन की बात तो दूर, खुलकर बोल नहीं पाते हैं।

 समय ने सभी से पिता के साथ एक भावनात्मक संबंध बनाने और इस चुप्पी को तोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे अपने पिता से प्यार जताएं, भले ही यह शुरू में अजीब लगे।

 समय ने कहा, "चुप्पी तोड़ो और अपने पिता को बताओ कि तुम उन्हें कितना प्यार करते हो।"

समय की इस भावनात्मक अपील ने सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है। अब लड़के अपने पिता को अपने मन की बात कहते हुए वीडियो बना रहे हैं। ये वीडियो पोस्ट करके वे समय रैना को टैग भी कर रहे हैं। धीरे-धीरे यह ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो रहा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia