सिनेजीवन: राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी और हॉलीवुड में छाने को तैयार दिशा पाटनी

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या दिलजीत दोसांझ आने वाले समय में पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बन सकते हैं। अभिनेत्री दिशा पाटनी भी ग्लोबल मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी

पंजाबी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या दिलजीत दोसांझ आने वाले समय में पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बन सकते हैं। 

दरअसल, उनकी बढ़ती लोकप्रियता, युवाओं के बीच उनकी मजबूत पहचान और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनकी खुलकर राय रखने की वजह से लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं। अब इन सभी चर्चाओं के बीच दिलजीत दोसांझ ने अपनी चुप्पी तोड़ी और साफ किया कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है।

दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की टाइमलाइन पर एक पंजाबी अखबार की खबर को फिर से शेयर किया। इस खबर में सवाल पूछा गया था कि क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब का नया राजनीतिक चेहरा बन सकते हैं। खबर में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और लोगों के बीच उनकी मजबूत इमेज का जिक्र किया गया। यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई और राय देने लगे कि अगर दिलजीत राजनीति में आते हैं तो वह पंजाब के लिए नई सोच ला सकते हैं।

दिलजीत दोसांझ ने इस पूरे मामले पर सीधा जवाब दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में पंजाबी में लिखा, 'कदे वी नहीं', यानी वह कभी राजनीति में नहीं आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''मेरा काम लोगों का एंटरटेनमेंट करना है और मैं अपने इसी काम में बहुत खुश हूं। आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।''

ऋषि कपूर के निधन के बाद थेरेपिस्ट के पास गई थीं नीतू कपूर, बोलीं– 'थेरेपी ने नहीं, बल्कि दोस्तों ने दिया बड़ा सहारा'

सिनेजीवन: राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी और हॉलीवुड में छाने को तैयार दिशा पाटनी

आजकल कई लोग मानसिक परेशानी के समय थेरेपी और काउंसलिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन बॉलीवुड की अभिनेत्री नीतू कपूर की सोच इस मामले में थोड़ी अलग है। उन्होंने बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से थेरेपी पर ज्यादा भरोसा नहीं करतीं। उनका मानना है कि इंसान को ऐसे दोस्तों और परिवार की जरूरत होती है, जिनसे वह खुलकर बात कर सके और अपना दर्द बांट सके।

नीतू कपूर अभिनेत्री सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने पति ऋषि कपूर के निधन के बाद के समय को याद किया। उन्होंने कहा, ''वह दौर मेरे लिए बेहद कठिन था और उस समय कई लोगों ने मुझे थेरेपिस्ट से मिलने की सलाह दी थी। मैंने लोगों की बात मानकर एक थेरेपिस्ट से बातचीत भी की, लेकिन मुझे अंदर से ऐसा महसूस नहीं हुआ कि यह तरीका मेरे लिए सही है।''

नीतू कपूर ने कहा, ''मुझे लगता है कि अच्छे दोस्त किसी भी थेरेपी से ज्यादा जरूरी होते हैं। हर इंसान के पास ऐसे चार-पांच करीबी दोस्त होने चाहिए, जिनसे वह अपने मन की हर बात बिना डर के कह सके। जब इंसान अपने दर्द और परेशानियों को भरोसेमंद लोगों के साथ साझा करता है, तो उसका मन हल्का हो जाता है। कई बार अपने लोगों का साथ ही सबसे बड़ी दवा बन जाता है।''


इम्तियाज अली के निर्देशन में निखरीं शरवरी वाघ, 'मस्कारा' को लेकर साझा किए बीटीएस पल

सिनेजीवन: राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी और हॉलीवुड में छाने को तैयार दिशा पाटनी

अभिनेत्री शरवरी वाघ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'क्या कमाल है' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री 'जिया' नाम का एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'मस्कारा' रिलीज हुआ है, जिसमें शरवरी का अंदाज पुराने दौर की बॉलीवुड हीरोइनों के रोमांस की याद दिला रहा है।

शरवरी ने इंस्टाग्राम पर गाने की शूटिंग के बीटीएस पल शेयर किए। इस पोस्ट में शरवरी ने इम्तियाज अली के साथ अपने काम करने के अनुभव को बयां करते हुए लिखा, "इम्तियाज अली सर और मैं इस एहसास को 'किस-मिस यारा' कहते थे। यह एक मजेदार बनाया गया शब्द है, जो पहली बार प्यार में पड़ने वाली उस मीठी और हल्की सी गुदगुदाहट को महसूस कराता है।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "मेरा किरदार 'जिया' अपनी जिंदगी में कई बार इसी 'किस-मिस' वाले एहसास से गुजरती है। गाने में मेरा नटखट और शरारती अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।"

हॉलीवुड में छाने को तैयार दिशा पाटनी, 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' से करेंगी अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत

सिनेजीवन: राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी और हॉलीवुड में छाने को तैयार दिशा पाटनी

बॉलीवुड कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी खास जगह बनानी शुरू कर दी है। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के बाद अब अभिनेत्री दिशा पाटनी भी ग्लोबल मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली इंटरनेशनल मूवी 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ट्रेलर में वह एक्शन करती नजर आ रही हैं।

फिल्म 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' एक बड़ी काल्पनिक और रहस्यमयी दुनिया में ले जाती है। यह 'स्टेटिगार्ड्स वर्सेज होलीगार्ड्स' नाम की नई फिल्म सीरीज की पहली मूवी है। इस कहानी को लाडो ओखोटनिकोव ने तैयार किया है। फिल्म में दो प्राचीन शक्तियों के बीच संघर्ष दिखाया गया है। एक पक्ष दुनिया में नियम और संतुलन बनाए रखने की बात करता है, जबकि दूसरा पक्ष अलग सोच और अलग रास्ते पर चलता है। इसी संघर्ष के बीच दिशा पाटनी का किरदार जेसिका सामने आता है, जो पूरी कहानी का सबसे अहम हिस्सा है।

फिल्म में जेसिका को एक ऐसी लड़की के रूप में दिखाया गया है, जिसका संबंध दोनों विरोधी पक्षों से है। वह दोनों गुटों के लीडर की बेटी है। यही वजह है कि उसे दो अलग-अलग दुनियाओं के बीच एक पुल माना जा रहा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि दुनिया का भविष्य उसी के फैसले पर निर्भर होता है।


'वक्त खुद बताएगा मैं कौन हूं', उर्वशी रौतेला ने बताया क्यों अब ट्रोल्स को नहीं देतीं जवाब

सिनेजीवन: राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी और हॉलीवुड में छाने को तैयार दिशा पाटनी

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर तो कभी अपने बयानों की वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं। कई बार उनके दावों और बातों को लेकर लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। इसको लेकर उर्वशी ने कहा कि अब उन्होंने खुद को जरूरत से ज्यादा समझाने की कोशिश करना बंद कर दिया है और समय को यह बताने देना चाहती हैं कि वह वास्तव में कौन हैं।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान उर्वशी रौतेला ने खुलकर उन गलतफहमियों पर बात की, जो लोग उनके बारे में बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग उनकी महत्वाकांक्षा को गलत तरीके से समझ लेते हैं। अगर कोई महिला ग्लैमर पसंद करती है, फैशन में दिलचस्पी रखती है और लगातार लाइमलाइट में रहती है, तो लोग यह मान लेते हैं कि वह सिर्फ दिखावे तक सीमित हैं जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग हो सकती है।

उर्वशी ने कहा कि कई लोगों को लगता है कि ग्लैमरस दिखने वाली महिला गंभीर, मेहनती या समझदार नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें ऐसा महसूस होता था कि उन्हें हर किसी को यह साबित करना पड़ेगा कि वह सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं हैं बल्कि अपने काम को लेकर बेहद फोकस्ड और अनुशासित भी हैं। हालांकि अब उनकी सोच बदल चुकी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia