दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को नहीं मिली अनुमति, दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी?

दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले शो की अनुमति सुरक्षा कारणों के चलते नहीं दी है। फिलहाल, इस फैसले को लेकर आयोजकों की ओर से किसी नए कार्यक्रम या वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी सामने नहीं आई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
  • दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत के कॉन्सर्ट को नहीं मिली इजाजत

  • दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मंजूरी देने से इनकार किया

  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था और दिलजीत के 'ऑरा टूर' की शुरुआत दिल्ली

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में 30 अक्टूबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। 

यह शो जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था और दिलजीत के 'ऑरा टूर' की शुरुआत दिल्ली से होनी थी।

क्यों नहीं मिली अनुमति?

खबरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले शो की अनुमति सुरक्षा कारणों के चलते नहीं दी है। फिलहाल, इस फैसले को लेकर आयोजकों की ओर से किसी नए कार्यक्रम या वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी सामने नहीं आई है।


दिलजीत ने 24 सितंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर को होने वाले अपने कॉन्सर्ट को लेकर भी बात की थी।

उन्होंने कहा था, ''दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम भारत में है और एक विदेशी बैंड ने वहां अपना शो हाउसफुल किया था। जब भारत में इतना बड़ा स्टेडियम है, तो वहां पंजाबियों को भी परफॉर्म करना चाहिए।''

'ऑरा वर्ल्ड टूर' में इन शहरों में परफॉर्मेंस देंगे दिलजीत

दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा वर्ल्ड टूर' उनके लाइव परफॉर्मेंस के म्यूजिक और एनर्जी को भारतीय दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है। इस टूर के तहत वह दिल्ली के बाद इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, चंडीगढ़ और कोलकाता में परफॉर्म करेंगे।

 दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर को इंदौर (सी21 इस्टेट), 21 नवंबर को अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम), 27 नवंबर को मुंबई (महालक्ष्मी रेस कोर्स), 29 नवंबर को बेंगलुरु (नाइस ग्राउंड्स) और 5 दिसंबर को चंडीगढ़ (टीबीए) में परफॉर्म करने वाले हैं।

इस टूर को को-प्रोड्यूस और प्रमोशन बुक माय शो लाइव कर रहा है।

साल 2024 में उनके 'दिल-लुमिनाटी टूर' ने दुनियाभर में उनके कॉन्सर्ट की लोकप्रियता को और बढ़ाया था। इस टूर के दौरान कनाडा के वैंकूवर स्थित बीसी प्लेस में उनका शो हाउसफुल रहा था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए