सिनेजीवन: डिंपल कपाड़िया को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत और अक्षय कुमार की शरारत से 'परेशान' हुईं ट्विंकल खन्ना

राजेश खन्ना के परिवार और अनीता आडवाणी के बीच लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। इस वीडियो में ट्विंकल ने अपने पति और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार द्वारा की गई एक मजेदार शरारत की कहानी बताई।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

डिंपल कपाड़िया को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, अनीता आडवाणी-राजेश खन्ना के रिश्ते को कानूनी मान्यता देने की याचिका खारिज

अभिनेत्री अनीता आडवाणी को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा है क्योंकि कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उनके और दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के रिश्ते को कानूनी मान्यता देने की बात कही गई थी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री अनीता आडवाणी की अपील खारिज कर दी है और रिश्ते को शादी का कानूनी दर्जा देने की मांग को गलत बताया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने डिंडोशी सेशन कोर्ट के पहले के फैसले को बरकरार रखा है। बता दें कि यह मामला राजेश खन्ना के 2012 में निधन के बाद से ही विवादों में रहा है। राजेश खन्ना के परिवार और अनीता आडवाणी के बीच लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। जस्टिस शर्मिला देशमुख की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद साफ शब्दों में कहा, “फर्स्ट अपील डिसमिस्ड," यानी अपील खारिज की जाती है।

हालांकि, इस मामले में विस्तृत आदेश अभी जारी होना बाकी है। सुनवाई के दौरान डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की ओर से पेश पक्ष को भी अदालत ने सुना। अनीता आडवाणी का कहना था कि वह राजेश खन्ना के साथ लंबे समय तक रिश्ते में थीं और यह रिश्ता शादी जैसा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि अभिनेता की मौत के बाद उन्हें उनके बंगले ‘आशीर्वाद’ से बाहर कर दिया गया। उन्होंने अभिनेता की संपत्ति में भी हिस्सेदारी की मांग की थी।

सिंगापुर की गलियों में बसा मौनी रॉय का दिल, बोलीं- 'शूटिंग करने आई थीं, लेकिन शहर के आकर्षण में खो गई'

सिनेजीवन: डिंपल कपाड़िया को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत और अक्षय कुमार की शरारत से 'परेशान' हुईं ट्विंकल खन्ना

फिल्म और म्यूजिक की दुनिया में अक्सर शूटिंग लोकेशन्स कलाकारों के लिए बेहद खास होती हैं। ऐसा ही कुछ अनुभव अभिनेत्री मौनी रॉय ने किया, जब उन्होंने सिंगापुर में अपने नए म्यूजिक वीडियो 'सॉसी' की शूटिंग की। इस गाने में उन्होंने पंजाबी सिंगर-रैपर रियार साब और मशहूर रैपर डिवाइन के साथ काम किया है।

मौनी रॉय ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि सिंगापुर पहले से ही उनकी ट्रैवल लिस्ट में था, लेकिन इस बार वहां जाना उनके लिए बेहद खास बन गया। उन्होंने कहा, ''इस खूबसूरत देश को पहली बार एक्सपीरियंस करना और उसी दौरान शूटिंग करना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव था। मुझे वहां का खाना, फैशन और माहौल बेहद अच्छा लगा। मैं खुद को उस माहौल में पूरी तरह घुली हुई महसूस कर रही थी।''

मौनी ने कहा, ''शूटिंग के दौरान मैं शहर के अलग-अलग हिस्सों में गई और हर जगह का अलग ही अनुभव था। कभी शहर बहुत तेज रफ्तार और हलचल भरा लगता था, तो कभी शांत और सुकून देने वाला। धीरे-धीरे मुझे इस शहर से एक खास जुड़ाव महसूस होने लगा। मैं यहां काम करने आई थी, लेकिन इस शहर के आकर्षण में कहीं खो सी गई। मैं दोबारा जरूर सिंगापुर आना चाहूंगी।''


'बिहार मेरी पहचान की नींव है': पंकज त्रिपाठी ने टोक्यो में बिहार दिवस पर जताया गर्व

सिनेजीवन: डिंपल कपाड़िया को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत और अक्षय कुमार की शरारत से 'परेशान' हुईं ट्विंकल खन्ना

दुनिया के अलग-अलग देशों में बसे भारतीय जब अपनी संस्कृति और परंपराओं को मनाते हैं, तो वह सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि अपनी पहचान और जड़ों से जुड़ने का एक खास मौका बन जाता है। जापान की राजधानी टोक्यो में भी ऐसा ही एक भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जब बिहार दिवस के अवसर पर भारतीय समुदाय एकत्र हुए।

इस खास मौके पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने विचार साझा किए और बताया कि कैसे बिहार की मिट्टी ने उनके व्यक्तित्व को गहराई से आकार दिया है।

 इस अवसर पर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनकी सादगी, संघर्ष और संवेदनशीलता सब कुछ बिहार से ही आया है। उन्होंने कहा, ''बिहार की मिट्टी से जो सादगी और संघर्ष मिलता है, वही मेरी पहचान की नींव है। बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक एहसास है, जो हर बिहारी के भीतर हमेशा जीवित रहता है। मुझे यहां भी वही अपनापन महसूस हो रहा है, क्योंकि यहां मौजूद हर व्यक्ति के दिल में बिहार बसा हुआ है। यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास है।''

उन्होंने कहा, ''बिहार के लोग कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत, ईमानदारी और सपनों के साथ आगे बढ़ते हैं। यही कारण है कि आज दुनिया भर में बिहारी अपनी मेहनत और काबिलियत से पहचान बना रहे हैं। चाहे कला हो, शिक्षा, व्यापार या सार्वजनिक सेवा, हर क्षेत्र में बिहारी लोग लगातार अपना योगदान दे रहे हैं और भारत की छवि को मजबूत कर रहे हैं।''

'सुबह सही तो सब सही', सामंथा रूथ प्रभु ने शेयर किया अपना 'पावर मॉर्निंग' रूटीन

सिनेजीवन: डिंपल कपाड़िया को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत और अक्षय कुमार की शरारत से 'परेशान' हुईं ट्विंकल खन्ना

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिटनेस, स्किन और मानसिक शांति के लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन अक्सर छोटी-छोटी आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं। इसको लेकर अब अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी 'पावर मॉर्निंग' रूटीन साझा की है। उन्होंने बताया कि कैसे सही तरीके से दिन की शुरुआत करने से न सिर्फ शरीर बल्कि दिमाग पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने कई तरह की मॉर्निंग रूटीन आजमाई हैं, लेकिन आखिरकार उन्हें एक ऐसा आसान तरीका मिला जो उनके लिए सबसे ज्यादा असरदार साबित हुआ। उन्होंने इसे 'पावर मॉर्निंग' नाम दिया।

सामंथा ने कहा, ''अगर सुबह सही तरीके से शुरू होती है, तो पूरा दिन सबकुछ सही होता है। ऊर्जा अपने आप बेहतर हो जाती है।''

वीडियो में सामंथा ने कहती है, ''कई बार लोग सब कुछ सही करने के बावजूद भी पेट की चर्बी कम नहीं कर पाते, स्किन की समस्याएं बनी रहती हैं या सुबह उठते समय चेहरा सूजा हुआ लगता है। इसकी एक बड़ी वजह गलत मॉर्निंग रूटीन हो सकती है। इसलिए लोगों को अपनी सुबह की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है।''


अक्षय कुमार की शरारत से 'परेशान' हुईं ट्विंकल खन्ना, समंदर में खो गई कीमती चीज

सिनेजीवन: डिंपल कपाड़िया को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत और अक्षय कुमार की शरारत से 'परेशान' हुईं ट्विंकल खन्ना

पूर्व अभिनेत्री और मशहूर लेखिका ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर एक्सर पुरानी यादों को ताजा करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर मालदीव की पिछली छुट्टियों का एक हंसते-खेलते वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में ट्विंकल ने अपने पति और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार द्वारा की गई एक मजेदार शरारत की कहानी बताई। उन्होंने लिखा कि छुट्टी के दौरान अक्षय ने उनकी प्यारी टोपी समुद्र में गिरा दी थी।

ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपनी पिछली मालदीव यात्रा की खूबसूरत यादें शेयर कीं। वीडियो में शानदार समुद्री नजारे और अक्षय कुमार की वजह से हुई थोड़ी-बहुत अफरा-तफरी भी दिखाई गई।

ट्विंकल ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "हमारी पिछली यात्रा की यादें, शानदार नजारे, जबरदस्त खाना और मिस्टर के की वजह से थोड़ी अफरा-तफरी। मैंने थोड़ा आराम करने की कोशिश की और पानी के अंदर की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी। नतीजा यह निकला कि उन्होंने मेरी प्यारी टोपी भी समुद्र में गिरा दी।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "गीली टोपी से खरगोश तो नहीं निकाल पाई, लेकिन कुछ डॉल्फिन जरूर देख लीं।" आगे जोड़ा, "किसे पता था कि छुट्टियों में पहले से ही शरारतें शामिल होती हैं? हैप्पी अप्रैल फूल्स डे।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia