सिनेजीवन: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन और टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

महाराष्ट्र साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि हनी सिंह को 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है। हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डिगर' को लेकर चर्चाओं में है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन, पेश नहीं हुए तो जारी हो सकता है लुकआउट सर्कुलर

सिनेजीवन: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन और  टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
KAUSHAL PUNATAR

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र साइबर ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए समन भेजा है। हनी सिंह को 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए।

अब महाराष्ट्र साइबर इस मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अगर हनी सिंह इस बार भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचते हैं, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

महाराष्ट्र साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि हनी सिंह को 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इससे पहले उन्हें तीन बार समन भेजे जाने के बावजूद वह पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे।

वियतनाम में बाइक ट्रिप करती नजर आईं एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी, बोलीं- खुद को दोबारा पा लिया

सिनेजीवन: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन और  टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी हाल ही में अपनी वियतनाम ट्रिप करके वापस लौटी हैं। अभिनेत्री ने अपनी इस ट्रिप का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने वियतनाम की अपनी छुट्टियों के दौरान बाइक ट्रिप की थी। 

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने लिखा, "यह ट्रिप मैंने ऐसे समय पर की, जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। बाइक पर सवार होकर प्रकृति की गोद में जाना मेरे सबसे रोमांचक अनुभवों में से एक था। रास्ते में कुछ शानदार लोगों से मिली और मुझे लगता है कि इस दौरान मैंने खुद को दोबारा पा लिया। मैंने हा गियांग लूप किया, जो तीन दिन की बाइक ट्रिप थी। यहां सबसे खूबसूरत नजारे देखने को मिले।"

अभिनेत्री की बात करें, तो वह जल्द ही अभिनेता नागा चैतन्य के साथ फिल्म 'वृषकर्म' में नजर आएंगी। हालांकि, पहले फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। इसे अस्थायी तौर पर 'एनसी24' कहा जा रहा था, बाद में इसका नाम 'वृषकर्म' रखा गया।


'जेलर 2' की रिलीज से पहले अनिरुद्ध का खास नोट, रजनीकांत को बताया- 'हर भारतीय के दिल में बसने वाली शख्सियत'

सिनेजीवन: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन और  टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर-2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध ने अभिनेता की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 76 साल की उम्र में भी रजनीकांत जादू बिखेर रहे हैं और इतिहास लिख रहे हैं।

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुपरस्टार रजनीकांत के लिए नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "रजनीकांत सर ने पीढ़ियों से हमें खुशी, हंसी, रोमांच और जीवन भर की यादें दी हैं। 76 साल की उम्र में और पिछले 51 सालों से, वह अभी भी जादू बिखेर रहे हैं और इतिहास लिख रहे हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "कल, एक बार फिर 172वीं बार, लाइटें धीमी, स्क्रीन रोशन होगी और उम्मीद है कि आप सभी की दुआओं के साथ, दुनिया उस शख्स के लिए प्यार देखेगी जो हर भारतीय के दिल में बसता है। एक सूरज। एक चांद और जेलर। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 कल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।"

'जेलर 2', साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपराधी नेटवर्क और अपने परिवार को मिल रही धमकियों से जुड़े एक नए खतरनाक संघर्ष में उलझ जाता है।

जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

सिनेजीवन: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन और  टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

अली फजल उन एक्टर्स में से हैं जो अपने काम के साथ नए तरह के किरदारों और कहानियों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह अपने जन्मदिन पर भी काम करना पसंद करते हैं। 

इस बार अली अपना जन्मदिन दिल्ली में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के बीच मनाएंगे। उनका कहना है कि अपने खास दिन पर सेट पर मौजूद रहना और एक नई कहानी को पर्दे पर लाने की दिशा में काम करना उनके लिए खास अनुभव होता है।

बता दें कि अली 15 अक्टूबर को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

अपने जन्मदिन पर काम करने को लेकर अली फजल ने कहा, ''मैं खुश हूं कि अपना जन्मदिन उस काम को करते हुए मना रहा हूं, जिससे मुझे प्यार है। प्रोफेशनल तौर पर यह साल काफी अच्छा और रोमांचक रहा है। अब दिल्ली में अपने अगले प्रोजेक्ट के सेट पर होना इस दिन को और भी खास बना देता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे एक ऐसी सिचुएशनल कॉमेडी में काम करने का मौका मिल रहा है, जिसके जरिए मैं कुछ नया एक्सप्लोर कर सकता हूं। मुझे लगता है कि इसकी कहानी देश के लोगों से जुड़ पाएगी। मेरे लिए सेट पर रहकर एक नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर जन्मदिन मनाने का कोई और तरीका नहीं है।''


'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

सिनेजीवन: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन और  टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डिगर' को लेकर चर्चाओं में है। फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में वह जापान के टोक्यो में गए और फिल्ममेकर एलेजांद्रो इनारितु के साथ मिलकर अपनी फिल्म पेश की।

इस दौरान उन्होंने जापान के लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस देश में आना और यहां के लोगों से इतना प्यार मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

टॉम क्रूज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जापान के साथ अपने जुड़ाव और फिल्मों के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते नजर आए। वीडियो में उन्होंने कहा, ''बचपन में मेरा सपना दुनिया देखने का था। मैं यह देश पहली बार कब आया था, इसे कभी नहीं भूल सकता। यहां की संस्कृति, कला और इतिहास से प्यार हो जाना स्वाभाविक है।''

उन्होंने आगे कहा, ''आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं अपना सपना जी रहा हूं और आपके लिए फिल्में बना पा रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत खास है। मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता। मैं ऐसा इसलिए करता हूं, क्योंकि मुझे लोगों, जिंदगी और कला में दिलचस्पी है।''

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए