सिनेजीवन: इम्तियाज अली ने 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' को बताया दिल के करीब और सनी देओल बेटे के साथ पटना साहिब पहुंचे

इम्तियाज, अनुराग कश्यप के साथ मिलकर एक खास कहानी, 'बॉबी ब्यूटी पार्लर', के जरिए दर्शकों के सामने आ रहे हैं। सनी देओल अपने बेटे के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे।

फोटो: सोशल मीडिया
i

इम्तियाज अली ने 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' को बताया दिल के करीब, बोले- 'फिल्म ने मुझे अपने शहर की याद दिला दी'

इम्तियाज अली हिंदी सिनेमा के उन फिल्ममेकर्स में शामिल हैं, जिन्होंने प्यार, रिश्तों और जिंदगी के अनछुए पहलुओं को अपनी फिल्मों में बेहद खास अंदाज में पेश किया है। उनकी कहानियों में अक्सर छोटे शहरों की यादें, बचपन के अनुभव और इंसानी भावनाओं की झलक देखने को मिलती है। 

अब इम्तियाज, अनुराग कश्यप के साथ मिलकर एक खास कहानी, 'बॉबी ब्यूटी पार्लर', के जरिए दर्शकों के सामने आ रहे हैं। इस शॉर्ट फिल्म को देखने के बाद इम्तियाज को अपने शहर, किशोरावस्था के दिनों और दोस्तों की याद आ गई।

इम्तियाज अली ने पुरानी यादों को याद करते हुए कहा, ''जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल अक्सर बिना किसी शोर के गुजर जाते हैं, लेकिन वही पल इंसान के व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाते हैं। 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' की खूबसूरती इसी बात में है कि यह रोजमर्रा की जिंदगी के उन छोटे अनुभवों को दिखाती है, जो बाद में सबसे खास यादें बन जाते हैं।''

उन्होंने कहा, ''इस फिल्म ने मुझे अपने शहर के दिनों में वापस पहुंचा दिया। फिल्म देखते हुए मुझे अपने बचपन, किशोर उम्र के फैसलों और उन दोस्तों की याद आई, जो आज भी मेरी जीवन में खास जगह रखते हैं। दोस्ती की यही सादगी फिल्म को खास बनाती है।''

सनी देओल बेटे करण के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे, बोले- यहां पहुंचकर आनंदमय महसूस हो रहा

सिनेजीवन: इम्तियाज अली ने 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' को बताया दिल के करीब और सनी देओल बेटे के साथ पटना साहिब पहुंचे

अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी विभाजन पर आधारित फिल्म 'बंटवारा 1947' में पहली बार बेटे करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल ही में अभिनेता अपने बेटे के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गए थे, जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने सोमवार को शेयर की।

अभिनेता सनी देओल और उनके बेटे-एक्टर करण ने एक कोलेबोरेटिव पोस्ट शेयर की, जिसमें दोनों प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही, कड़ा प्रसाद लेते हुए दिखाई दिए। दोनों का मानना है कि इस आध्यात्मिक यात्रा के बाद वे धन्य महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा, "श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र जन्मास्थान, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब जाकर सच में आनंदमय महसूस हो रहा है।"

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब सिखों के पांच पवित्र तख्तों (पीठों) में से एक, सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मस्थान है। गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पटना में हुआ था।

सनी और करण की फिल्म 'बटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और यह आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।


शिल्पा शेट्टी ने चैलेंजिंग बैलेंस पोज से फैंस को दिया फिटनेस टास्क

सिनेजीवन: इम्तियाज अली ने 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' को बताया दिल के करीब और सनी देओल बेटे के साथ पटना साहिब पहुंचे

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हेल्दी डाइट और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती हैं, जिसके लिए वे नियमित तौर पर रोजाना योगासन करती रहती हैं। सोमवार को उन्होंने अपने फैंस को मोटीवेट करने के लिए खास पोस्ट शेयर की।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने चैलेंजिंग बैलेंस पोज किया, जो उनके लिए भी काफी मुश्किल भरा था। वीडियो में शिल्पा पहले गिरती हैं और कहती हैं, "यह बहुत मुश्किल है।"

अभिनेत्री आगे कहती हैं, "इस पोज को करने के लिए सबसे पहले सांस रोकनी होगी।" फिर शिल्पा शांत, फोकस्ड एक्सप्रेशन बनाए रखती हैं और चैलेंज पूरा करती हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "थोड़ा बैलेंस कभी नुकसान नहीं पहुंचाता…इतना। अब मैं देखना चाहती हूं कि आप में से कितने लोग असल में यह कर सकते हैं।"

मां बनने के बाद शो में वापसी करना मेरे लिए चुनौतियों से भरा था : रुबीना दिलैक

सिनेजीवन: इम्तियाज अली ने 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' को बताया दिल के करीब और सनी देओल बेटे के साथ पटना साहिब पहुंचे

टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री रुबीना दिलैक दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद अब 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' (डर का नया दौर) में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में माना कि मां बनने के बाद शो में वापसी करना फिजिकल चुनौतियों से भरपूर था।

 अभिनेत्री ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उनकी बॉडी में कई तरह के बदलाव हुए हैं। रुबीना ने कहा कि उन्हें शो में हिस्सा लेने से पहले कुछ और साल इंतजार करना चाहिए था। रुबीना दिलैक ने कहा, "मुझे पहले स्टंट में ही एहसास हो गया था कि किया मुझे और भी स्ट्रॉन्ग बनने के लिए 4-5 साल और इंतजार करना चाहिए था। फिर वापस आना चाहिए था। इस शो में फिजिकली स्ट्रॉन्ग बनने से कहीं ज्यादा मेंटल रेजिलिएंस मायने रखता है।"

उन्होंने आगे कहा, "शो में स्टंट के दौरान मुझे समझ में आ गया था कि अब या फिर कभी नहीं क्योंकि रेजिलिएंस, आपकी मेंटल स्टेबिलिटी, समय और कोई भी ट्रेनिंग इसे बेहतर नहीं बना सकती।"


बरखा सिंह ने सेट पर मनाया जन्मदिन, बोलीं- 'काम करते हुए जन्मदिन मनाना यादगार अनुभव'

सिनेजीवन: इम्तियाज अली ने 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' को बताया दिल के करीब और सनी देओल बेटे के साथ पटना साहिब पहुंचे

अभिनेत्री बरखा सिंह ने 'क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर' और 'द साबरमती रिपोर्ट' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स से खास पहचान बनाई। इन दिनों वह अपने नए प्रोजेक्ट में काफी बिजी हैं। इस बार उन्होंने अपना बर्थडे भी शूटिंग सेट पर सेलिब्रेट किया। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए यह खुशी देने वाला अनुभव है, क्योंकि काम के प्रति उनकी लगन हमेशा से ऐसी ही रही है।

बता दें कि बरखा सिंह आने वाले रियलिटी शो 'वी गॉट यू, गर्ल' की शूटिंग कर रही हैं। जन्मदिन के मौके पर भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी और सेट पर ही अपना खास दिन मनाया। इस बारे में बात करते हुए बरखा ने कहा कि उन्हें काम के बीच अपना जन्मदिन मनाने में कोई परेशानी नहीं होती बल्कि यह उनके लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है।

बरखा ने कहा, ''मेरा हमेशा से मानना रहा है कि किसी भी चीज को खास सामान्य दिनों से भी बनाया जा सकता है। इसलिए अपना जन्मदिन सेट पर मनाना मुझे बिल्कुल स्वाभाविक लगा। मेरे लिए यह बहुत अच्छा अनुभव है कि मैं काम कर रही हूं, कुछ नया सीख रही हूं और अपनी कला को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हूं।''

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए