रिया ड्रग केस की जांच में एनसीबी की रडार पर बॉलीवुड की 3 बड़ी हस्तियां, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब?

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच में हिरासत में ली गई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के द्वारा पूछताछ किए जाने के दौरान बॉलीवुड की कई हस्तियों को बेनकाब किया है।

फोटो: IANS
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच में हिरासत में ली गई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के द्वारा पूछताछ किए जाने के दौरान बॉलीवुड की कई हस्तियों को बेनकाब किया है। रिया ने जिनके नाम का खुलासा किया है, उनमें दो नवोदित अभिनेत्री सहित एक फैशन डिजाइनर भी शामिल है जिन्हें एक जाने-माने अभिनेता का दोस्त भी बताया जा रहा है।

एनसीबी ने इन तीनों को ही जांच के दायरे में रखा है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान रिया ने यह कबूला कि इन तीन महिलाओं ने उनके और अभिनेता सुशांत सिंह के साथ ड्रग्स लिया है। इनमें से एक की पहचान सुशांत संग थी, जबकि बाकी के दो रिया की तरफ से थीं।


रिया ने एजेंसी को बताया है कि बॉलीवुड के 80 फीसदी सेलेब्रिटीज ड्रग्स का सेवन करते हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि एनसीबी द्वारा ड्रग एंगल की जांच में 25 प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों को तलब किए जाने की संभावना है। एनसीबी को दिए अपने बयान में रिया ने सुशांत के लिए ड्रग्स की खरीद में उनकी भूमिका को स्वीकारा और साथ ही पैसे के लेनदेन को संभालने की बात पर भी हांमी भरी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 12 Sep 2020, 3:30 PM