सिनेजीवन: जावेद अख्तर को भा गई तापसी पन्नू की 'अस्सी' और पैक-अप के बाद सबसे पहले यह काम करते हैं करण

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर नेसमाज की कड़वी और गंदी मानसिकता पर चोट करती फिल्म 'अस्सी' की तारीफ की है। करण ने कहा कि जैसे ही उनका काम खत्म होता है, वह बस अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के पास भागते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

जावेद अख्तर को भा गई तापसी पन्नू की 'अस्सी', फिल्म को बताया दिलों को छू लेने वाली कहानी

सामाजिक-राजनीतिक और रियलिस्टिक फिल्मों के लिए हिंदी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर भले ही फिल्म धीमी कमाई कर रही है, लेकिन फिर भी फैंस के दिलों पर छाप छोड़ रही है।

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर नेसमाज की कड़वी और गंदी मानसिकता पर चोट करती फिल्म 'अस्सी' की तारीफ की है।

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' देशभर में महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की सच्चाई को उजागर करती है। फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा से लेकर पीड़िता को उस दौरान किन चीजों का सामना करना पड़ता है, इन सभी पहलुओं को बारीकी से दिखाया गया है। यही वजह है कि फिल्म गीतकार जावेद अख्तर के दिल में उतर चुकी है। गीतकार ने फिल्म की तारीफ कर लिखा कि अस्सी ऐसी कहानी है, जो एक तरफ इमोशनल पहलू को छूती है और दूसरी तरफ लोगों के दिल को। फिल्म को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है, जो कई सवालों के जवाब देती है।

वहीं कुकिंग शो मास्टर शेफ के जज रणवीर बरार ने भी फिल्म की खुलकर तारीफ की और कहा कि विजुअली फिल्म को बहुत मजबूत तरीके से बनाया गया है, जो आपको सोचने पर मजबूर करती है।

पैक-अप के बाद सबसे पहले यह काम करते हैं करण, बोले- सही इंसान मिले तो डिस्ट्रैक्शन नहीं होता

सिनेजीवन: जावेद अख्तर को भा गई तापसी पन्नू की 'अस्सी' और पैक-अप के बाद सबसे पहले यह काम करते हैं करण

एक्टर करण कुंद्रा की जिंदगी में उनकी खास दोस्त तेजस्वी बेहद मायने रखती हैं। उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बात की। अभिनेता ने बताया कि जिंदगी में सही पार्टनर मिल जाए तो सब ठीक हो जाता है और डिस्ट्रैक्शन भी नहीं होता।

अभिनेता ने कहा कि जैसे ही उनका काम खत्म होता है, वह बस अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के पास भागते हैं। आईएएनएस से खास बातचीत में करण ने बताया, “पैक-अप होते ही मेरा मन बस यही सोचता है कि तेजा कहां है? मुझे वहां जाना चाहिए या यहां?”

करण ने बताया कि जब कोई सही इंसान मिल जाता है, तो जिंदगी में कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं रहता। उन्होंने बताया, “चाहे फिल्म इंडस्ट्री हो या कोई और क्षेत्र, एक बार जब आप खुशहाल रिश्ते में पहुंच जाते हैं, तो बस उसी एक इंसान के साथ रहना चाहते हैं। वह आपकी पूरी दुनिया बन जाता है। काम खत्म होते ही आप उसी की तरफ खिंचे चले जाते हैं।”

करण का मानना है कि सच्चा प्यार पुराने जमाने जैसा ही होता है। जब सही इंसान मिल जाता है, तो बहकने की कोई वजह नहीं रहती। आप बिल्कुल परेशान नहीं होते, बल्कि और ज्यादा आकर्षित महसूस करते हैं।


भूतों के बीच अक्षय की मस्ती, 'भूत बंगला' का नया गाना 'राम जी आके भला करेंगे' रिलीज

सिनेजीवन: जावेद अख्तर को भा गई तापसी पन्नू की 'अस्सी' और पैक-अप के बाद सबसे पहले यह काम करते हैं करण

अक्षय कुमार की आगामी कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी जोश को बनाए रखने के लिए मेकर्स ने गुरुवार को नया गाना 'राम जी आके भला करेंगे' जारी कर दिया है।

जोश से भरपूर गाने में अक्षय कुमार मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। पागलपन, पुरानी यादों और उनकी खास कॉमिक स्टाइल से भरा यह गाना फिल्म की मजेदार दुनिया की एक शानदार झलक दिखाता है।

'राम जी आके भला करेंगे' एक मजेदार और हंसी से भरपूर ट्रैक है। इसके तेज बीट्स और मजेदार वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। वे गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

गाने में अक्षय कुमार अपने पुराने वाले क्लासिक स्टाइल में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे भूतों की दुनिया में घूमते दिख रहे हैं। वे अजीब-अजीब भूतों से मजेदार अंदाज में टकराते दिख रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस में डरावनी हरकतें और हंसी-मजाक का शानदार मिश्रण है।

अंकिता लोखंडे पति संग की भक्तामर पूजा, बोलीं- साथ मिलकर प्रार्थना की ताकत अलग होती है

सिनेजीवन: जावेद अख्तर को भा गई तापसी पन्नू की 'अस्सी' और पैक-अप के बाद सबसे पहले यह काम करते हैं करण

टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने प्रोफेशन के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों को भी बहुत अच्छे से निभाती हैं। गुरुवार को उन्होंने सुबह अपने पति विक्की जैन के साथ भक्तामर पूजा की। इस खास मौके की कुछ झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

पोस्ट किए गए वीडियो में अंकिता और विक्की जैन रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से पूजा-पाठ करते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए लिखा, "आज हमने भक्तामर पूजा की। मुझे फिर से एहसास हुआ कि जब पति-पत्नी साथ मिलकर भगवान की प्रार्थना करते हैं, तो उसकी ताकत कुछ और ही होती है। जब दो आत्माएं सच्चे दिल से भगवान को कुछ समर्पित करती हैं, तो दिल को शांति, मन को सुकून और आत्मा को बहुत आराम मिलता है।"

अभिनेत्री ने लिखा कि उन्हें बेहद खुशी है कि उनकी शादी एक ऐसे परिवार में हुई है, जहां वही संस्कार और भक्ति है, जिन्हें देखकर वे बड़ी हुई हैं। उन्होंने लिखा, "हर धार्मिक अवसर पर परिवार का साथ मिलना मेरे लिए एक आशीर्वाद की तरह है।"


शिवा या विक्रांत, किसे 'द 50' के विजेता के रूप में देखना चाहती हैं मोनालिसा, बताए शो से जुड़े अनुभव

सिनेजीवन: जावेद अख्तर को भा गई तापसी पन्नू की 'अस्सी' और पैक-अप के बाद सबसे पहले यह काम करते हैं करण

'द 50' शो के पैलेस से बाहर आने के बाद मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर लगातार जलवे बिखेरना शुरू कर दिया है। अभिनेत्री लगातार सुर्खियों में बनी हैं और अब उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में रियलिटी शो से जुड़े अनुभव शेयर किए हैं और बताया कि उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण क्या रहा। 

'द 50 शो' के अपने सफर को याद करते हुए मोनालिसा ने कहा, "जब विक्रांत और मुझे 'द 50' शो का प्रस्ताव मिला, तो हम बेहद खुश थे। यह साल का पहला रियलिटी शो था, और हम इसका हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित थे। कुल मिलाकर, यह एक शानदार अनुभव रहा। बेशक, मुझे थोड़ा दुख है कि मैं इतनी जल्दी बाहर हो गई। हालांकि, विक्रांत अभी भी घर में हैं, और इससे मुझे बहुत खुशी है।''

शो को लेकर मोनालिसा ने कहा, "मैं हमेशा से ही सच्ची रही हूं। मैं बिल्कुल वैसी ही थी जैसी अपने पहले रियलिटी शो में थी। मैं खुद को बेवजह के झगड़ों या बहसों में नहीं डालती। मैं बिना वजह दखल देना पसंद नहीं करती। मेरा इरादा नए दोस्त बनाना, नई टीम बनाना और फिर उसी के अनुसार रणनीति बनाना था। शो में आने से पहले मैंने इन सब बातों के बारे में सोचा था, लेकिन चीजें उस तरह से नहीं हुईं। वहां पहले से ही दो मजबूत टीमें थीं, जिसकी वजह से वहां घुल-मिल पाना मुश्किल हो गया था। फिर भी, मैंने विक्रांत, काका और सैमी के साथ सच्ची दोस्ती बनाई, और यह एक सकारात्मक अनुभव रहा।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia