सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल

जॉन अब्राहम का कहना है कि फिल्म 'फोर्स' निशिकांत कामत के बिना बनना नामुमकिन था। पेरिस फैशन वीक से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन फोटोग्राफर्स से बातचीत करती नजर आईं।

'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम, दिवंगत डायरेक्टर निशिकांत कामत को किया याद
i

'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम, दिवंगत डायरेक्टर निशिकांत कामत को किया याद

अभिनेता जॉन अब्राहम की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फोर्स' ने बुधवार को अपनी रिलीज के 15 साल पूरे किए। इस अवसर पर अभिनेता ने फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत को याद किया। इसके साथ ही फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से दोहराया। 

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्ममेकर निशिकांत कामत के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्ममेकर की वजह से ही उन्हें अच्छा अभिनय करने का मौका मिला।

अभिनेता ने लिखा, "फिल्म 'फोर्स' ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। हमने एक ऐसी एक्शन फिल्म बनाने की कोशिश की थी, जिसमें इमोशन के साथ-साथ एक्शन भी दमदार था।"

अभिनेता का कहना है कि फिल्म 'फोर्स' निशिकांत कामत के बिना बनना नामुमकिन था। उन्होंने लिखा, "फोर्स निशी (निशिकांत कामत) के बिना नहीं बन पाती। उन्होंने मुझे पुश किया, मुझ पर भरोसा किया और फिल्म को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। काश वो आज यहां होते और देखते कि ये सफर कहां तक पहुंचा है। मिस यू निशी। उम्मीद है आप मुझ पर गर्व महसूस कर रहे होंगे।"

अनिल कपूर ने दिखाई 'इंडिया के टॉप 1 परसेंट' की तैयारी की झलक, बोले- 'स्क्रीन पर जो दिखता है, वो कहानी का सिर्फ एक हिस्सा'  

सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपने नए रियलिटी शो 'इंडिया के टॉप 1 परसेंट' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर शो की शूटिंग से पहले की तैयारी का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी टीम के साथ सवाल-जवाब करते, चीजों को समझते और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो के साथ अनिल ने दिखाया कि कैमरे के सामने दिखने वाले कुछ मिनटों के पीछे घंटों की तैयारी छिपी होती है इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो पर लिखा नजर आ रहा है, ''तैयारी के दिन 'इंडिया के टॉप 1 परसेंट'।''

वीडियो में अनिल कपूर शो की टीम के साथ बातचीत करते और अलग-अलग चीजों को समझते नजर आ रहे हैं। कभी वह किसी सवाल को लेकर चर्चा करते हैं, तो कभी अपने अंदाज में माहौल को मजाकिया बना देते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए अनिल ने कैप्शन में लिखा, ''आप स्क्रीन पर जो देखते हैं, वह कहानी का सिर्फ एक हिस्सा है। इसके पीछे घंटों की तैयारी, रिहर्सल, बातचीत, थोड़ी घबराहट और ढेर सारा अच्छा ह्यूमर था।''


करण जौहर ने 'कॉफी विद करण' के फाइनल सीजन का किया ऐलान, बोले- 'आखिरी बार साथ पीजिए कॉफी'

सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल

फिल्ममेकर और टीवी होस्ट करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। करण जौहर ने शो के फाइनल सीजन का ऐलान कर दिया है। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शो के सफर को याद करते हुए काफी इमोशनल नजर आए।

करण ने बताया कि इस शो को शुरू करने का आइडिया उन्हें अपने दिवंगत पिता और फिल्म प्रोड्यूसर यश जौहर से हुई बातचीत के दौरान आया था।

अब 8 सीजन और 161 एपिसोड के लंबे सफर के बाद करण शो का आखिरी सीजन लेकर आ रहे हैं। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''मुझे लगता है कि हमें बात करनी चाहिए, कॉफी पर... 'हॉटस्टार स्पेशल्स: कॉफी विद करण सीजन 9' का प्रीमियर 14 अक्टूबर से जियोस्टार पर होगा।''

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है'

सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल

एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्ट्रेस ने दोस्तों और अपने खास लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और इसे अपनी जिंदगी में एक 'नई शुरुआत' बताया। उन्होंने कहा कि बर्थडे पर मिले प्यार और शुभकामनाओं से वह खुद को बहुत ज्यादा प्यार से घिरा हुआ महसूस कर रही हैं। 

वामिका ने बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''अपने लोगों के साथ एक धुंधली सी रात…उन सभी चीजों के बीच, जिन्होंने इस जगह को मेरा घर बनाया और अब डिब्बों में पैक हो चुकी हैं।''

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ''ऐसा लगता है कि यह एक नई शुरुआत के लिए सही वक्त है। खुद को, अपने आसपास के लोगों को और उन लोगों को बेहतर तरीके से समझने के साथ, जिनसे अभी मिलना बाकी है। दिल खोलकर नाच रही हूं… क्योंकि वैसे भी अपने हाथ में कुछ नहीं है, तो नाचो। आप सभी के प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद… बहुत, बहुत प्यार महसूस कर रही हूं।''


पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल, पैपराजी से बोलीं- आओ ग्रुप फोटो लेते हैं

सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल

ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन 'पेरिस फैशन वीक' में जलवा बिखेरने के बाद भारत लौट आई हैं। मंगलवार देर रात, अभिनेत्री पैपराजी के साथ गर्मजोशी से बातचीत करती नजर आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, पेरिस फैशन वीक से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन फोटोग्राफर्स से बातचीत करती नजर आईं। कार की ओर बढ़ते समय उन्होंने न केवल एक प्रशंसक को ऑटोग्राफ दिया, बल्कि वहां मौजूद पैपराजी के अनुरोध पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए रुक भी गईं। अलग-अलग पोज देने के बजाय, अभिनेत्री ने मीडियाकर्मियों से कहा, "आइए, सब लोग मिलकर एक ग्रुप फोटो लेते हैं।"

ऐश्वर्या के इस व्यवहार ने वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर्स का दिल जीत लिया और उनके इस सहज व विनम्र रवैये की सराहना भी हो रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए