कंगना ने शेयर की रेड बिकनी में फोटो, लोग बोले- देश की संस्कृति की बात करने वाली को ये शोभा नहीं देता, देखें तस्वीरें
इस समय सोशल मीडिया पर कंगना का बीच लुक वायरल हो गया है। फोटो में कंगना रनौत ने बिकनी पहन रखी है। वे बीच पर बैठीं धूप के मजे ले रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी लिखा है।

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगान रनौत वैसे तो अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन आज (बुधवार) वो किसी और वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल इस समय सोशल मीडिया पर कंगना का बीच लुक वायरल हो गया है। फोटो में कंगना रनौत ने बिकनी पहन रखी है। वे बीच पर बैठीं धूप के मजे ले रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी लिखा है।
एक्ट्रेस लिखती हैं- मैक्सिको मेरे लिए काफी एक्साइटिंग जगह रही है। जगह सुंदर है लेकिन बिल्कुल अनप्रिडिक्टेबल। ये फोटो मेक्सिको के Tulum से है। कंगना की नई पोस्ट तहलका मचा रही है। कुछ लोग कंगना की इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन बहुत ऐसे भी हैं जिन्हें कंगना का ये अवतार पसंद नहीं आ रही है।

ऐसे में कंगना की इस बिकनी फोटो पर भी कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए कह दिया है कि कंगना अपनी संस्कृति भूल गई हैं। उनकी नजरों में जो कंगना लगातार देश की संस्कृति की बात करती हैं, उन्हें बिकनी में फोटोज शेयर नहीं करनी चाहिए।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Dec 2020, 3:00 PM
