सिनेजीवन: करण जौहर को है हमसफर की तलाश और दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरीं सिंगर मधु श्री

करण जौहर ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्यार को लेकर दिल की बात कही है। उन्होंने बताया कि वह अपनी जिंदगी में एक ऐसे पार्टनर की तलाश में हैं। मधु श्री ने दलेर मेहंदी के समर्थन में कहा, ''सबसे पहले मैं कहना चाहूंगी कि मैं दलेर मेहंदी की बहुत बड़ी फैन हूं।

फोटो: सोशल मीडिया
i

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरीं सिंगर मधु श्री, बोलीं- मैंने उन्हें कभी शराब पीते नहीं देखा

सिनेजीवन: करण जौहर को है हमसफर की तलाश और दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरीं सिंगर मधु श्री

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद में अब सिंगर मधु श्री ने भी दलेर का समर्थन किया है। आईएएनएस से बातचीत में मधु श्री ने कहा कि वह दलेर मेहंदी की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें एक शानदार सिंगर मानती हैं। उन्होंने कभी दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए नहीं देखा। कार्यक्रम के दौरान दलेर को मंच पर फटकार लगाए जाने पर मधु श्री ने कहा कि जो कुछ हुआ, वह ठीक नहीं था।

आईएएनएस से बात करते हुए मधु श्री ने दलेर मेहंदी के समर्थन में कहा, ''सबसे पहले मैं कहना चाहूंगी कि मैं दलेर मेहंदी की बहुत बड़ी फैन हूं। कमाल के सिंगर हैं। मैंने उनके साथ लंदन में एक प्रोग्राम किया था। उन्होंने उसमें क्या शानदार परफॉर्मेंस दी थी। मैंने उन्हें कभी शराब पीते हुए नहीं देखा। उनके दो ही शौक हैं, एक गाना और दूसरा खाना।''

उन्होंने आगे कहा, ''जब मुझे पता चला कि दलेर मेहंदी को एक कार्यक्रम में फटकार लगाई गई, तो मुझे यह बात अच्छी नहीं लगी।''

सिंगर ने अपनी बात रखते हुए कहा, ''कोई भी इंसान कभी भी बीमार हो सकता है और बीमारी के दौरान हालत सामान्य नहीं रहती। खास तौर पर सिंगर्स.. हम कितनी बार बीमार हुए, प्रोग्राम करने गए तो परेशानी हुई। मुझे मालूम नहीं है कि पूरा मामला क्या है, लेकिन जो हुआ, अच्छा नहीं हुआ।''

करण जौहर को हमसफर की तलाश, बोले- 'कोई हो जिसके साथ जिंदगी की छोटी-बड़ी खुशियां बांट सकूं'

सिनेजीवन: करण जौहर को है हमसफर की तलाश और दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरीं सिंगर मधु श्री

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्यार को लेकर दिल की बात कही है। उन्होंने बताया कि वह अपनी जिंदगी में एक ऐसे पार्टनर की तलाश में हैं, जिसके साथ वह रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें शेयर कर सकें, अपनी खुशियों का जश्न मना सकें और जिंदगी के खास पलों को साथ जी सकें।

करण ने ये बातें अपने चैट शो 'कॉफी विद करण 9' के एक एपिसोड में एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ बातचीत के दौरान कही।

दरअसल, शो में बातचीत के दौरान विजय ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, ''मैं रश्मिका का हाथ थामे रखना चाहता हूं और आप जानते हैं कि वह मेरे साथ सुरक्षित हैं।''

इसके बाद विजय ने करण से पूछा कि वह अपनी जिंदगी में क्या चाहते हैं। इस पर करण ने बताया कि वह चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनके जुड़वां बच्चों यश और रूही की परवरिश में बराबर की जिम्मेदारी निभाए।

हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके लिए शादी करना शायद तकनीकी रूप से संभव न हो, लेकिन वह एक रिश्ते में जरूर रहना चाहते हैं।

 उन्होंने आगे कहा, ''मैं ऐसा इंसान चाहता हूं, जिसके साथ मैं अपने दिन की छोटी-छोटी बातें शेयर कर सकूं। जिसके साथ जिंदगी की बड़ी खुशियां मना सकूं। मेरे लिए रिश्ते का मतलब रोजमर्रा की जिंदगी में एक-दूसरे का साथ देना भी है। मैं किसी ऐसे शख्स के साथ जिंदगी बिताना चाहता हूं, जिसके साथ मैं अपनी जिंदगी के खास पलों को सेलिब्रेट कर सकूं। मैं चाहता हूं कि मेरे जीवन में ऐसा इंसान हो, जिसे मैं अपना कह सकूं और जिसके साथ मुझे प्यार, सम्मान और अपनापन महसूस हो।''


'उड़ता तीर' से पहले भी जुड़ा है आयुष्मान खुराना और गुनीत मोंगा का कनेक्शन, अभिनेता ने किया खुलासा

सिनेजीवन: करण जौहर को है हमसफर की तलाश और दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरीं सिंगर मधु श्री

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता ने खुलासा किया है कि ऑस्कर जीत चुकीं प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने उनका सबसे पहला ऑडिशन लिया था। अब लंबे समय बाद हम दोनों को साथ काम करने का मौका मिला है।

आयुष्मान ने कहा, ''जब बात कंटेंट की आती है, तो इसको लेकर गुनीत और मेरी सोच काफी मिलती है। मुझे हमेशा से ऐसी फिल्मों ने आकर्षित किया है, जो लीक से हटकर और अलग कहानियां पेश करती हैं। गुनीत ने भी अपनी फिल्मों के जरिए अलग कहानियों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने भारतीय कहानियों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया है और ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।''

अभिनेता ने आगे कहा, ''टीम का तालमेल इस फिल्म को खास बनाता है। 'उड़ता तीर' के जरिए हम देशभक्ति, एक्शन और कॉमेडी को मिलाकर एक ऐसी एंटरटेनर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो इस जॉनर में कुछ अलग पेश करेगी।''

गुनीत मोंगा के साथ अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए आयुष्मान ने बताया कि दोनों का साथ काफी पुराना है।

उन्होंने कहा, ''गुनीत ने ही मेरा पहला ऑडिशन लिया था, इसलिए हमारा रिश्ता काफी पुराना है। उसके बाद से हम लगातार संपर्क में रहे हैं और एक-दूसरे के सफर को देखते आए हैं। अब आखिरकार हमें साथ काम करने का मौका मिला है।''

हनी सिंह को बोहेमिया ने बताया भाई, मेहमाननवाजी के लिए सिंगर को कहा शुक्रिया

सिनेजीवन: करण जौहर को है हमसफर की तलाश और दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरीं सिंगर मधु श्री

रैपर बोहेमिया ने सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने हनी सिंह और उनकी मां को खास मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद दिया। 

बोहेमिया ने खुद को और अपनी पत्नी को मिले प्यार और सम्मान के लिए आभार जताते हुए हनी सिंह को अपना भाई बताया।

बोहेमिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''मैं और मेरी पत्नी आपकी गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के लिए आभारी हैं। मेरे भाई हनी और उनकी मां को धन्यवाद। ढेर सारा प्यार और सम्मान।''

बता दें कि बोहेमिया का असली नाम रोजर डेविड है। उन्होंने और हनी सिंह ने 'सवाल पूछदी' गाने में साथ काम किया है। यह गाना 2025 के आखिर में रिलीज हुए हनी सिंह के बड़े म्यूजिक प्रोजेक्ट '51 ग्लोरियस डेज' का हिस्सा था। इस प्रोजेक्ट में कुल 51 ट्रैक शामिल थे।

बोहेमिया पाकिस्तानी-अमेरिकी सिंगर, सॉन्गराइटर, रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। उन्हें देसी हिप-हॉप इंडस्ट्री के शुरुआती और अहम कलाकारों में गिना जाता है। उनके एल्बम 'पैसा नशा प्यार' को खास पहचान मिली थी। इसे किसी बड़े म्यूजिक लेबल से रिलीज होने वाला पहला फुल-लेंथ पंजाबी रैप एल्बम माना जाता है।


इंडियन आइडल पर शिल्पा शेट्टी ने ताजा की पहले सीजन की यादें, अभिजीत सावंत को देखकर कही ये बात

सिनेजीवन: करण जौहर को है हमसफर की तलाश और दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरीं सिंगर मधु श्री

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न' के सेट पर लगभग दो दशक बाद नजर आईं। उन्होंने शो के पहले सीजन की यादों को ताजा करते हुए गायक अभिजीत सावंत की तारीफ की और कहा कि इतने साल बाद भी उनकी मुस्कान वैसी ही बरकरार है।

उन्होंने शो के पहले सीजन की यादों को ताजा किया, जब उन्होंने अभिजीत सावंत की मुस्कान की तारीफ की थी। पहले सीजन के एक पुराने वीडियो में शिल्पा, अभिजीत से कहती हुई सुनाई देती हैं, "मुझे तुम्हारी स्माइल बहुत पसंद है। यह बहुत सुकून देने वाली है।"

शो का पहला सीजन जीतने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई, इसे याद करते हुए अभिजीत ने कहा, "उसके बाद जो लाइफ चेंज हुई है। पूरी सोसायटी बोलती थी, 'यार तू बहुत अच्छा स्माइल करता है, यार'।"

 दो दशक से ज्यादा समय बाद सिंगर से दोबारा मिलते हुए शिल्पा ने कहा, "22 साल हो गए, आपकी स्माइल अब भी उतनी ही अच्छी है।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए