सिनेजीवन: 'समुद्री लुटेरे' के साथ दिखे कार्तिक आर्यन और 'बॉर्डर-2' से अहान शेट्टी का दमदार लुक जारी

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म बॉर्डर-2 के मेकर्स ने सन्नी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के बाद मंगलवार को अहान शेट्टी का पहला लुक रिवील कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

नई फिल्म की रिलीज से पहले 'समुद्री लुटेरे' के साथ दिखे एक्टर कार्तिक आर्यन, फोटो की शेयर

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच उन्होंने हॉलीवुड के सुपरस्टार जॉनी डेप से मुलाकात की।

बता दें कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'भूल भुलैया 2' में 'रूह बाबा' और जॉनी डेप ने फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन में समुद्री लुटेरे कैप्टन जैक स्पैरो का किरदार निभाया था। फैंस और अभिनेता के दोस्तों को कार्तिक का ये अंदाजा काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

जॉनी डेप हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्होंने 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में कैप्टन जैक स्पैरो जैसे किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। दूसरी तरफ, कार्तिक आर्यन भी पिछले कई साल से बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'लुका छुप्पी' और 'भूल भुलैया 2' ने उन्हें घर-घर में मशहूर किया है।

अभिनेता की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' है। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

'सब कुछ बयां कर देता है इतनी मोहब्बत से देख पाना', शादी की सालगिरह पर शबाना आजमी ने किया पोस्ट

सिनेजीवन: 'समुद्री लुटेरे' के साथ दिखे कार्तिक आर्यन और 'बॉर्डर-2' से अहान शेट्टी का दमदार लुक जारी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी और मशहूर लेखक-गीतकार जावेद अख्तर का रिश्ता लंबे समय से लोगों के लिए मिसाल रहा है और समय के साथ दोनों का प्यार और ये रिश्ता गहरा होता जा रहा है।

इसका अंदाजा शबाना आजमी की सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। मंगलवार को दोनों अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं।

अभिनेत्री ने जावेद अख्तर को विश करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनों एक-दूसरे की ओर प्यार से देख रहे हैं। फोटो के साथ शबाना ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "41 साल की शादी के बाद भी एक-दूसरे को इतनी मोहब्बत से देख पाना ही सब कुछ बयां कर देता है... हैप्पी एनिवर्सरी जादू।"

पोस्ट शेयर करने के बाद अभिनेत्री और जावेद अख्तर के साथी कलाकारों और फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और अनिल कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। फराह खान ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, "शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"


'बॉर्डर-2' से अहान शेट्टी का दमदार लुक जारी, फिल्म जल्द होगी रिलीज

सिनेजीवन: 'समुद्री लुटेरे' के साथ दिखे कार्तिक आर्यन और 'बॉर्डर-2' से अहान शेट्टी का दमदार लुक जारी

मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर-2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने सन्नी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के बाद मंगलवार को अहान शेट्टी का पहला लुक रिवील कर दिया, जिसे देख फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

अहान शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहला लुक शेयर किया, जिसमें अभिनेता खून से लथपथ फौजी की वर्दी पहने हुए जुनून के साथ चिल्लाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "सरहद हो या समंदर, धरती मां का हर बेटा एक ही कसम निभाता है। 'बॉर्डर-2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज।"

पोस्ट शेयर करने के बाद दोस्त, परिवार और इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी।

कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। अहान शेट्टी के पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा, "सम्मान… अपनी छाप छोड़ जाता है और हिम्मत तुम पर खूब जंचती है, बेटे।"

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "वाह! अहान, कमाल कर रहे हो।"

अरिजीत सिंह का नया रोमांटिक ट्रैक 'फितरतें' रिलीज, गाने में दिखी प्यार, तड़प और उम्मीद की झलक

सिनेजीवन: 'समुद्री लुटेरे' के साथ दिखे कार्तिक आर्यन और 'बॉर्डर-2' से अहान शेट्टी का दमदार लुक जारी

संगीत की दुनिया में अरिजीत सिंह वह नाम है, जिसकी आवाज लोगों के दिलों तक सीधे पहुंचती है। चाहे दर्द भरा गीत हो या रोमांटिक, वह हर गाने में ऐसी गहराई जोड़ देते हैं, जो सुनने वाले को अपनी दुनिया में खींच लेती है। इसी वजह से उनकी हर नई रिलीज को लेकर दर्शकों में अलग ही उत्सुकता रहती है। इसी कड़ी में अरिजीत सिंह का नया रोमांटिक ट्रैक 'फितरतें' रिलीज हो गया है। 

यह गाना रिलीज होते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है।

'फितरतें' को मंगलवार को टाइम्स म्यूजिक ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया। गाने की कंपोजिशन रौनक फुकन ने संभाली है, जबकि इसके बोल सैयद आमिर हुसैन और सोहम मजूमदार ने लिखे हैं। दोनों ने मिलकर ऐसे शब्दों का ताना-बाना बुना है, जो प्यार, तड़प और उम्मीद को सहज तरीके से व्यक्त करते हैं।

गाने के वीडियो में सनम जौहर और कनिष्का कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।


बॉलीवुड के ‘शॉटगन’ शत्रुघ्न सिन्हा को जैकी श्रॉफ ने दी जन्मदिन की बधाई

सिनेजीवन: 'समुद्री लुटेरे' के साथ दिखे कार्तिक आर्यन और 'बॉर्डर-2' से अहान शेट्टी का दमदार लुक जारी

हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का परचम लहराने वाले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अब राजनीति में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। मंगलवार को अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शत्रुघ्न के गाने की तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, शत्रुघ्न सिन्हा।"

इस पोस्ट से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती कितनी गहरी है। दोनों ही बॉलीवुड के बड़े और अनुभवी अभिनेता हैं, जिन्होंने साथ में फिल्म 'जवाब हम देंगे' और 'युद्ध' में काम किया था।

दोनों अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं, जहां जैकी एक स्टाइलिश हीरो के रूप में लोकप्रिय हुए, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा अपने 'शॉटगन' डायलॉग्स और विलेन-हीरो दोनों किरदारों के लिए मशहूर रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia