सिनेजीवन: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का ऐलान और अजय देवगन के बंगले पर चला बुलडोजर

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर जल्द ही सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन से शादी करने जा रहे हैं। अजय देवगन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले के कुछ हिस्सों को बीएमसी द्वारा गिरा दिया गया है।

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का ऐलान
i

राजपाल यादव ने पत्नी को जन्मदिन पर दी विशेष शुभकामना, परिवार का 'हीरा' बताया

सिनेजीवन: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का ऐलान और अजय देवगन के बंगले पर चला बुलडोजर

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए फेमस राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर पत्नी राधा को जन्मदिन की स्पेशल शुभकामना दी। इतना ही नहीं, अभिनेता राजपाल यादव ने पत्नी को परिवार का 'हीरा' भी बताया।

अभिनेता राजपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "माता-पिता, गुरु (दद्दा), मेरे अंदर के मनोरंजन कुमार (एमआरके) और परम पिता परमेश्वर, परमात्मा रूपी ब्रह्मांड के बाद, अगर मेरी जिंदगी में किसी का सबसे बड़ा कर्ज है, तो वह है मेरी प्रिय राधा का इस कर्ज को मैं हृदय से, खुशी-खुशी हमेशा के लिए स्वीकार करता हूं और इस बात पर गर्व भी महसूस करता हूं कि तुम मेरी जिंदगी में आई। जिंदगी की आपाधापी के हर मोड़ पर साथ रहे। हर मुश्किल घड़ी में, बिना आपा खोए, मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा।''

उन्होंने आगे कहा, "मेरे साथ इतना सब कुछ सहने के बाद भी, तुमने मेरे परिवार के बच्चों को अच्छे से पढ़ाया-लिखाया और उन्हें जिंदगी की सीख दी। ये सपना मेरा था, लेकिन इसे पूरा तुमने किया। आज तक तुमने मुझसे अपने लिए कुछ भी नहीं मांगा, बल्कि अपना सब कुछ मेरे और मेरे परिवार की खुशियों के लिए न्योछावर कर दिया।''

राधा की तारीफ करते हुए उन्होंने शेयर किया, ''सच कहूं तो आप हमारे परिवार में एक हीरा हैं।''

मनीषा कोइराला ने महिलाओं को दिया खास संदेश, कहा-अपने बदलते शरीर से मत लड़ो   

सिनेजीवन: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का ऐलान और अजय देवगन के बंगले पर चला बुलडोजर

अभिनेत्री मनीषा कोइराला अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं और अक्सर फैंस को भी स्वस्थ रहने की टिप्स शेयर करती रहती हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने महिलाओं से अपने बदलते शरीर को समझने और अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की अपील की।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में अभिनेत्री डंबल उठाती और चेस्ट एक्सरसाइज करती नजर आईं। अपनी इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने ओवेरियन कैंसर सर्वाइवर मेनोपॉज और उम्र से जुड़े बदलावों के बारे में खुलकर बात की।

अभिनेत्री ने बताया कि मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव सेहत के कई पहलुओं पर असर डाल सकते हैं, जिसमें हड्डियां, मसल्स, नींद, मूड और मेटाबॉलिज्म शामिल हैं। मनीषा कोइराला ने लिखा, "मेनोपॉज हमारी ताकत का अंत नहीं है बल्कि खुद का ख्याल रखने का एक नया चैप्टर है। हार्मोनल बदलाव हमारी हड्डियों, मसल्स, नींद, मूड और मेटाबॉलिज्म के लिए चुनौती बन सकते हैं लेकिन हम इस दौर का सामना डर से नहीं बल्कि मजबूती से कर सकते हैं।"


अजय देवगन के जुहू बंगले में अवैध निर्माण, बीएमसी ने गिराया हिस्सा 

सिनेजीवन: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का ऐलान और अजय देवगन के बंगले पर चला बुलडोजर

अभिनेता अजय देवगन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले के कुछ हिस्सों को बीएमसी द्वारा गिरा दिया गया है। इससे कुछ दिन पहले अभिनेता को 'अनधिकृत' निर्माण को लेकर काम रोकने का नोटिस दिया गया था।

मुंबई के जुहू इलाके में अजय देवगन का बंगला 7,802 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जो कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी (जेवीपीडी स्कीम, एन. एस. रोड नंबर 11, प्लॉट एस-10) में स्थित है। बीएमसी के अनुसार, इस बंगले के अंदर बिना अनुमति के कई बदलाव (जैसे अंदरूनी फेरबदल, पार्टिशन वॉल और खिड़कियों में बदलाव) किए जा रहे थे।

 रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमसी ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट की धारा 354ए के तहत नोटिस जारी किया था। नोटिस में तुरंत निर्माण कार्य रोकने और जरूरी परमिशन के साथ संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया था।

 नगर निगम के मुताबिक, नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। इसके बाद बीएमसी ने बंगले में कथित तौर पर किए गए कुछ अनधिकृत निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की।

हालांकि, अजय देवगन अपने परिवार के साथ जुहू में ही 'शिवशक्ति' नामक दूसरे बंगले में रहते हैं।

स्मिता पाटिल की 71वीं जयंती पर इमोशनल हुए बेटे प्रतीक, कहा- हर पल महसूस होता है आपका प्यार 

सिनेजीवन: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का ऐलान और अजय देवगन के बंगले पर चला बुलडोजर

अभिनेत्री स्मिता पाटिल की जयंती पर अभिनेता राज बब्बर, प्रतीक स्मिता पाटिल और अभिनेता अवतार गिल ने याद किया। 

अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल ने अपनी दिवगंत मां और अभिनेत्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह पत्नी और अभिनेत्री प्रिया बनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं।

प्रतीक ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा, "मेरी गार्जियन एंजेल को हैप्पी हेवनली बर्थडे। ये दुनिया हमारे प्यार को देखने के लिए बहुत कमजोर थी, लेकिन हमारे प्लान हमेशा कुछ और ही थे। मैं अपने जीवन के हर पल में तुम्हारा आशीर्वाद और सुरक्षा महसूस करता हूं, खासकर उन लम्हों में जो मुझे परिभाषित करते हैं और बताते हैं कि मैं असल में कौन हूं और हमने एक-दूसरे के लिए ये सफर क्यों चुना।"

 उन्होंने आगे लिखा, "अब पीछे मुड़कर देखता हूं, तो समझ आता है कि आप हमेशा मुझे देख रही थी, मुझे आशीर्वाद दे रही थी और इस दुनिया से बचा रही थी। ऊर्जा को न तो बनाया जा सकता है और न ही खत्म किया जा सकता है, लेकिन हमने बड़ी खूबसूरती से एक ऊर्जा बनाई है, जो हमारी आत्माओं से जुड़ी है और असीम है, इसे कभी खत्म नहीं किया जा सकता। हमारी चमक कभी फीकी नहीं पड़ेगी, हमारी आग कभी कम नहीं होगी, हमारी रोशनी हमेशा जलती रहेगी।"


काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का ऐलान, 21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन  

सिनेजीवन: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का ऐलान और अजय देवगन के बंगले पर चला बुलडोजर

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर जल्द ही सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन से शादी करने जा रहे हैं। इस शादी की खबर की पुष्टि खुद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी कार्यालय ने की है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में बताया गया कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में आने का न्योता दिया, जो 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाला है।

तेलंगाना सीएम ऑफिस ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित किया।"

उन्होंने आगे लिखा, "काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए