फिल्मफेयर 2019: ‘राजी’ बनी साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, जानिए विजेताओं की पूरी सूची

फिल्म ‘स्त्री’ से निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले अमर कौशिक को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं बहुचर्चित टीवी शो ‘बालिका वधु’ की सुरेखा सीकरी फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस चुनी गईं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई के जियो गार्डन में बीती रात बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में देश के सबसे बड़े अवॉर्ड शो फिल्मफेयर का धमाकेदार आयोजन हुआ। 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो के दौरान बॉलीवुड की कई अदाकाराओं ने अपनी कमाल की परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान फिल्म संजू के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया। वहीं आलिया भट्ट फिल्म राजी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं। ‘राजी’ इस साल की बेस्ट फिल्म रही। श्रीदेवी को श्रधांजलि देते हुए फिल्मफेयर ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। इस बार फिल्म राजी ने सबसे ज्यादा 5 अवॉर्ड अपने नाम किये हैं। इसके अलावा श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन को 4 फिल्मफेयर मिले हैं। इस बार गौर करने वाली बात ये है कि सबसे ज्यादा अवार्ड्स हासिल करने वाली ज्यादातर फिल्में कम बजट में बनायी गयीं थीं।

आइये जानते हैं इस साल अलग-अलग श्रेणियों में किसे-किसे मिले हैं अवॉर्ड।

बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल: रणबीर कपूर (संजू)

बेस्ट एक्ट्रेस लीडिंग रोल: आलिया भट्ट (राजी)

बेस्ट फिल्म: राजी

क्रिटिक्स अवॉर्ड बेस्ट एक्टर: रणवीर सिंह (पद्मावत)

क्रिटिक्स अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस: नीता गुप्ता (बधाई हो)

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स): अंधाधुन (श्रीराम राघवन)

बेस्ट डायरेक्टर: मेघना गुलजार (राजी)

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल: गजराज राव (बधाई हो) और विक्की कौशल (संजू)

बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल: सुलेखा सीकरी (बधाई हो)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह- ऐ वतन (राजी)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): श्रेया घोषाल- घूमर (पद्मावत)

बेस्ट लिरिक्स: गुलजार (ऐ वतन- राजी)

बेस्ट म्यूजिक एलबम: पद्मावत (संजय लीला भंसाली)

बेस्ट डेब्यू (मेल): ईशान खट्टर (बियांड द क्लाउड)

बेस्ट डेब्यू (फीमेल): सारा अली खान (केदारनाथ)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: अमर कौशिक (स्त्री)

बेस्ट एक्शन: विक्रम दहिया और सुनील (मुक्केबाज)

आरडी बर्मन अवॉर्ड और अपकमिंग टैलेंट इन फिल्म म्यूजिक: नीलादिरी कुमार (लैला मजनू)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: पंकज कुमार (तुम्बाड)

बेस्ट वीएफएक्स: रेड चिलीज एफएक्स (जीरो)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: डेनियल जॉर्ज (अंधाधुन)

बेस्ट कोरियोग्राफी: कृति महेश मिद्या, ज्योति तोमर (घूमर- पद्मावत)

बेस्ट एडिटिंग: पूजा (अंधाधुन)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: नितिन जिहानी चौधरी, राजेश यादव - तुम्बाड

बेस्ट साउंड डिजाइन: कुणाल शर्मा – तुम्बाड

बेस्ट कॉस्ट्यूम: शीतल शर्मा (मंटो)

बेस्ट शॉर्ट फिल्म इन फिक्शन: रोगन जोश

बेस्ट शॉर्ट फिल्म इन नॉन- फिक्शन: द सॉकर सिटी

बेस्ट एक्टर शॉर्ट फिल्म (मेल): हुसैन दलाल (शेमलेस - फिल्म)

बेस्ट एक्टर शॉर्ट फिल्म (फीमेल): कृति कुल्हाड़ी (माया-फिल्म)

बेस्ट डायलॉग: अक्षत घिल्डियाल (बधाई हो)

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: श्रीदेवी

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */