सिनेजीवन: मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे और समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

अभिनेत्री लीसा रे ने भी मेंटल हेल्थ अवेयरनेस मंथ पर कई अहम बातें साझा की हैं। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह समय रैना के साथ जिम में नजर आ रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे, कहा- मदद मांगना कमजोरी नहीं, हिम्मत की निशानी है

सिनेजीवन: मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे और समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

आज के समय में मेंटल हेल्थ एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। तेज रफ्तार जिंदगी, काम का दबाव, रिश्तों में दूरियां और अकेलापन कई लोगों को अंदर ही अंदर मानसिक रूप से कमजोर बना रहा है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री लीसा रे ने भी मेंटल हेल्थ अवेयरनेस मंथ पर कई अहम बातें साझा की हैं।

लीसा रे ने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' में अपने किरदार समारा कपूर के सीन्स की क्लिप शेयर की। इस सीरीज में उनका किरदार बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी मानसिक बीमारी से जूझ रहा होता है।

लीसा ने कैप्शन में लिखा, ''मेंटल हेल्थ अवेयरनेस मंथ हमें यह याद दिलाता है कि मानसिक उपचार एक आसान प्रक्रिया नहीं होती और हर व्यक्ति की कहानी मायने रखती है। इंसान कभी अच्छा महसूस करता है तो कभी अचानक टूट जाता है। इसी उतार-चढ़ाव को मेरे किरदार समारा कपूर ने सीरीज में दिखाने की कोशिश की थी।''

उन्होंने आगे कहा, "समारा कपूर की कहानी में उन हजारों लोगों की जिंदगी की झलक दिखाई गई थी, जो मानसिक परेशानियों से लड़ रहे हैं। इस किरदार में दिखाया गया कि बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे इंसान के मन में लगातार भावनात्मक बदलाव होते रहते हैं। कभी बहुत ज्यादा खुशी महसूस होती है, तो कभी इंसान अचानक गहरी उदासी में चला जाता है। कई बार वह खुद को अकेला और असुरक्षित महसूस करने लगता है।"

'अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा', समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

सिनेजीवन: मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे और समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना 'वॉओ' हाल ही में रिलीज हुआ, जिसके प्रमोशन में वरुण जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने कमीडियन समय रैना के साथ एक ऐसा वीडियो साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया। दोनों के बीच की मजेदार बातचीत ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल, वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह समय रैना के साथ जिम में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वरुण धवन अपने नए गाने 'वॉओ' की शुरुआती लाइन गुनगुनाते दिखाई देते हैं। वह पूरे उत्साह के साथ गाना गाते हैं और उम्मीद करते हैं कि समय रैना भी उनके साथ गाने की अगली लाइन बोलेंगे।

लेकिन समय रैना अपने खास मजाकिया अंदाज में वरुण की बात का अलग ही जवाब देते हैं। जैसे ही वरुण गाना शुरू करते हैं, समय हंसते हुए कहते हैं, 'भाई, ऐसे यह काम नहीं करेगा।' उनका यह जवाब सुनकर वरुण पहले थोड़ा चौंक जाते हैं, लेकिन फिर मुस्कुराने लगते हैं।

समय का इशारा गाने के प्रमोशन के तरीके की तरफ था। इसके बाद वरुण उनसे पूछते हैं कि आखिर ऐसा क्यों। तब समय मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'अगर गाना अच्छा होगा, तो खुद ही चल जाएगा।' समय की यह बात सुनते ही वरुण हंस पड़ते हैं और मजाक में जवाब देते हैं कि उन्हें लगा था कि गाना सिर्फ इसी तरीके से चलेगा।


'दिलवाले चोर' के वर्शन में किया सुधार, रोचक कोहली के साथ जैमिंग करते आए नजर

सिनेजीवन: मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे और समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

अभिनेता आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म 'पति-पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 2019 में आई 'पति पत्नी और वो' का एक आध्यात्मिक सीक्वल है, जो हंसी और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर होगी।

कुछ समय पहले फिल्म का गाना 'दिलवाले चोर' रिलीज हुआ था, जिसे रोचक कोहली ने संगीतबद्ध किया है। बुधवार को अभिनेता ने रोचक के साथ एक खास वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में दोनों एक म्यूजिक स्टूडियो में गाना 'दिलवाले चोर' पर काम कर रहे हैं।

वीडियो में आयुष्मान ने यह भी बताया कि उन्होंने गाने के कुछ बोलों में इम्प्रोवाइज (सुधार/बदलाव) भी किया है, जो जल्द ही आने वाला है। अभिनेता ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "आखिरकार, रोचक कोहली के साथ इस खूबसूरत गाने पर जैम करने का मौका मिला। साथ ही, इस वर्शन के लिए नए बोल भी लिख डाले। आप सभी को इसे सुनाने का बेसब्री से इंतजार है।"

सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

सिनेजीवन: मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे और समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके और पति सूरज नांबियार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बुधवार को अभिनेत्री ने अफवाहों के बीच पोस्ट किया है।

अभिनेत्री ने बुधवार को गंभीर रुख अपनाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से आग्रह किया कि वे उनकी निजी जिंदगी के बारे में गलत खबरें न फैलाएं। अभिनेत्री ने लिखा, "सभी मीडिया हाउस से विनम्र निवेदन है कि कृपया गलत खबरें और अफवाहें फैलाने से बचें। हमें थोड़ा समय और प्राइवेसी दें। हर कहानी के पीछे असली भावनाएं और लोग होते हैं। कृपया संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पेश आएं।"

बता दें कि मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के बीच अनबन की खबरें तब तेज हुईं, जब अभिनेत्री ने पति को इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने के साथ-साथ उनके साथ पोस्ट की गई तस्वीरें डिलीट कर दी थीं, जब सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की खबरें तेज हुईं, तो सूरज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था। वहीं, मौनी की सबसे करीबी दोस्त दिशा पाटनी ने भी सूरज के सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट होने से पहले ही उसे अनफॉलो कर दिया था।

दिशा, सूरज और मौनी कई जगहों पर साथ में घूमने, पार्टियों और सोशल प्रोग्राम में साथ जाया करते थे और कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी में तीनों को साथ में देखा गया था।


'शोर से दूर रहकर ही कलाकार बेहतर काम कर सकते हैं', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रकुल प्रीत सिंह का बयान

सिनेजीवन: मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे और समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

आज के समय में सोशल मीडिया कलाकारों के लिए यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां लोकप्रियता भी मिलती है और आलोचना भी। एक तरफ जहां फैंस अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ पाते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन ट्रोलिंग भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसी मुद्दे पर अब अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने आईएएनएस संग बातचीत में अपनी बेबाक राय रखी। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभाव और उससे दूरी बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।

आईएएनएस से बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कहा, ''एक कलाकार के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह सोशल मीडिया पर चल रहे शोर और लगातार आने वाली प्रतिक्रियाओं से खुद को अलग रखना सीखे। अगर कोई कलाकार इंटरनेट पर लिखी हर बात को दिल से लगाने लगे, तो उसका असर उसके काम और मानसिक स्थिति दोनों पर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि उनको अपनी ऊर्जा अपने काम पर लगानी चाहिए।''

रकुल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ''जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब सोशल मीडिया इतना व्यापक नहीं था। उस समय कलाकारों को आज की तरह तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिलती थी, जिससे मानसिक दबाव भी कम रहता था। उस दौर में आलोचना और चर्चा का तरीका अलग था, जबकि आज के समय में हर व्यक्ति अपनी राय तुरंत और मुखर होकर सोशल मीडिया पर व्यक्त करता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''कोरोना महामारी के बाद सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। पिछले कुछ सालों में लोगों के पास ज्यादा समय था। इसका असर यह हुआ कि अब हर विषय पर लोगों की राय बहुत तेजी से सामने आती है और कलाकारों को लगातार आलोचना और टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है।''

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia