मलाइका अरोड़ा का ग्रीन बिकिनी में खूबसूरत अंदाज, बोलीं- ऐसा होना चाहिए संडे

मलाइका अरोड़ा गोवा वेकेशन का लुत्फ उठाकर वापस आ चुकी हैं। वे वहां बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपनी बहन अमृता अरोड़ा और उनके हसबैंड शकील लदक के विला में ठहरी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i

मलाइका अरोड़ा गोवा वेकेशन का लुत्फ उठाकर वापस आ चुकी हैं। वे वहां बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपनी बहन अमृता अरोड़ा और उनके हसबैंड शकील लदक के विला में ठहरी थी। आए दिन मलाइका अपनी गोवा वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने आज अपनी एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

तस्वीर में मलाइका ने ग्रीन कलर की बिकिनी पहनी हुई है। इस तस्वीर में मलाइका बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। मलाइका ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'हर रविवार ऐसा होना चाहिए। Easy-Peasy-Breezy।'


मलाइका ने इस ऑउटफिट में पहले गोवा से ही अपना यह फोटो शेयर किया था। बता दें नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा गई थीं। जहां से वे अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही थीं।

मलाइका की हर तस्वीर को उनके फैंस ने अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दिया था और अभी भी दे रहे हैं। उनकी सभी तस्वीरों से हम अंदाजा लगा सकते है कि उन्होंने कितना एन्जॉय किया होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए