सिनेजीवन: बाल दिवस पर सोहा अली खान ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें और बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य

सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके माता-पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने जिंदगी की विडंबना पर एक गहरी बात की।

फोटो: सोशल मीडिया
i

बाल दिवस पर सोहा अली खान ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें, दोनों पंडित नेहरू के साथ आए नजर  

अभिनेत्री सोहा अली खान ने बाल दिवस के मौके पर फैंस के साथ पुरानी यादों को ताजा किया। शनिवार को अभिनेत्री ने अपने माता-पिता शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ बिताए पलों को फिर से सोशल मीडिया पर दोहराया।

सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके माता-पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ नजर आ रहे हैं। इन अनदेखी तस्वीरों में छोटी सी शर्मिला और युवा मंसूर को देखकर फैंस भी हैरान रह गए, क्योंकि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था।

तस्वीरें शेयर करते हुए सोहा ने लिखा, "मेरे माता-पिता बनने से पहले वे भी बच्चे थे। आज बाल दिवस के मौके पर मैं अपने फैमिली एल्बम से दो खास झलकियां शेयर कर रही हूं। मेरी मां एक छोटी बच्ची के रूप में और मेरे पिता एक लड़के के रूप में। दोनों ही एक ऐसे शख्स के साथ खड़े हैं, जो मानते थे कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं।"

पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है, ये बताते हुए सोहा ने लिखा, "पंडित नेहरू का जन्मदिन भारत में बाल दिवस बना क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि ये दिन उनके बारे में हो। वो चाहते थे कि इस दिन को देश के भविष्य के रूप में सेलिब्रेट किया जाए और हर बच्चे को बड़ा सपना देखने का मौका मिले।"

चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की जमकर तारीफ, बोलीं-वो सबको बेस्ट दिखाते हैं  

सिनेजीवन: बाल दिवस पर सोहा अली खान ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें और बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह आगामी वॉर-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में अभिनेता सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को याद करते हुए बताया कि अभिनेता की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और आत्मविश्वास ने शुरुआत में उन्हें थोड़ा नर्वस कर दिया था।

 अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सलमान खान की जमकर तारीफ की। चित्रांगदा का कहना है कि सलमान खान में दूसरों से बेस्ट निकलवाने की काबिलियत है और इसी वजह से उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मजेदार हो गया।

उन्होंने कहा, "सलमान खान के साथ काम करना वाकई शानदार और यादगार अनुभव रहा। उनकी प्रेजेंस बेहद दमदार है। कैमरे के सामने उनमें ऐसी सहजता और आत्मविश्वास रहता है कि शुरुआत में, तो मैं भी थोड़ा नर्वस हो गई थी, लेकिन उनके काम करने के तरीके में एक शानदार सहजता भी है, जो उनके साथ फ्रेम शेयर करना इतना मजेदार बना देती है और हर सीन में एक नेचुरल एनर्जी ले आती है।"


'जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो', बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य 

सिनेजीवन: बाल दिवस पर सोहा अली खान ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें और बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए जिंदगी, रहस्यों और समय के बीतने से जुड़े विचार शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने जिंदगी की विडंबना पर एक गहरी बात की।

मेगास्टार ने जिंदगी की अनिश्चितता पर बात करते हुए कहा कि जब इंसान के पास कुछ नहीं होता तो वो और ज्यादा पाने की चाह रखता है लेकिन जब आखिरकार उसे सब कुछ मिल जाता है, तो उसे संभालना मुश्किल हो जाता है।

अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने समझाते हुए कहा कि दुनिया किसी की मर्जी से नहीं चलती और मौका हाथ से निकलने से पहले उसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने लिखा, "जब नहीं मिलता था, तो मांगते थे। कुछ भी मिल जाए, बस मिल जाए। अब जब ईश्वर की कृपा से मिल रहा है, तो कह रहे हैं कि इतना मिल गया है, रखेंगे कहां?"

उन्होंने आगे लिखा, "जीवन का बहुत बड़ा सत्य है ये - जब नहीं था, तो मांगा जाता था लेकिन मिलता नहीं था। अब बिना मांगे मिलता जा रहा है और समझ नहीं आता कि मांगा तो था, पर इतना नहीं।"

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, "अरे मियां, दुनिया आपके कहने पे थोड़ी चलती है। आप तो कुछ भी कहिए, दुनिया चलती जाती है। अगर आपने दौड़ के पकड़ लिया, तो ठीक, नहीं पकड़ पाए तो, ठन ठन गोपाल। अब चले हम नींद पकड़ने।"

'आपको तो मेडल मिलना चाहिए', सनी-अजय के साथ डांस पर माधुरी को फराह खान ने दिया मजेदार कॉम्प्लिमेंट

सिनेजीवन: बाल दिवस पर सोहा अली खान ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें और बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य

मशहूर कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान हाल ही में मराठी के क्विज-बेस्ड रियलिटी शो 'कौन होणार करोडपती' में गई थीं, जहां उन्होंने शो की होस्ट-अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को एक मजेदार कॉम्प्लिमेंट दिया।

शो में बातचीत के दौरान फराह खान और माधुरी दीक्षित डांस को लेकर बातचीत करती नजर आईं। बातचीत तब नॉस्टैल्जिक हो गई, जब माधुरी ने 2003 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ये रास्ते हैं प्यार के' में सनी देओल और अजय देवगन के साथ डांस करने का किस्सा याद किया।

 फराह ने तुरंत मजाक में कहा कि इन दोनों एक्टर्स के साथ डांस सीक्वेंस को अंजाम देने के लिए एक्ट्रेस को मेडल मिलना चाहिए। फराह खान ने अभिनेत्री से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सनी देओल के साथ डांस किया है, तो माधुरी दीक्षित ने कहा कि उन्होंने सनी और अजय दोनों के साथ एक साथ डांस फ्लोर शेयर किया था।

माधुरी ने फिल्म 'ये रास्ते हैं प्यार के' का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने सनी देओल और अजय देवगन, दोनों के साथ डांस किया है।"

उनके इस खुलासे पर फराह ने चुटकी लेते हुए कहा, "आपको तो मेडल मिलना चाहिए! कोरियोग्राफी डिपार्टमेंट को आपको अवॉर्ड और मेडल भेजना चाहिए।"


आईएफएफआई से मेरा बहुत पुराना नाता है, मधुर भंडारकर ने बताया दिल्ली से गोवा तक का सफर   

सिनेजीवन: बाल दिवस पर सोहा अली खान ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें और बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य

गोवा में 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई 2026) का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पहले इंडियन पैनोरमा के चेयरमैन मधुर भंडारकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आईएफएफआई से उनका बहुत पुराना नाता रहा है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा लगता है, खासकर जब आप इंडियन पैनोरमा के चेयरमैंन हों। आईएफएफआई में मैं बहुत सालों से आ रहा हूं। मुझे याद है 2002 से जब ये कार्यक्रम दिल्ली के चांदी बाघ में हुआ करता था, तब से मैं यहां आ रहा हूं और जब से ये गोवा शिफ्ट हुआ है, तब से मुझे इसकी सेवा करने का अवसर मिला है, कभी संचालन समिति तो कभी चेयरमैनशिप में।"

 उन्होंने कहा कि आईएफएफआई एक ऐसा इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म है, जहां अलग-अलग तरह की इंटरनेशनल फिल्में देखने को मिलती हैं। उन्होंने कहा, "इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय और देश के अलग-अलग प्रांतों की फिल्में देखने को मिलती हैं। यह एक ऐसा मंच है, जहां पर फिल्म इंडस्ट्री को अलग-अलग विषय की फिल्में देखने को मिलती है। साथ ही, अलग-अलग मेकर्स और कलाकारों के साथ कनेक्ट होते हैं।"

उन्होंने कहा, "जब इंटरनेश्नल फिल्म की बात होती है, तो हमें कई ऐसी फिल्में देखने को मिलती हैं, जिसे देखकर लगता है कि कम बजट में भी इस तरह की शानदार फिल्में हो सकती हैं, तो ये सभी देखने को मिलता है। मैं खुश हूं कि इस साल भी मुझे आईएफएफआई में पैनोरमा के चेयरमैन के तौर पर सेवा देना का मौका मिला है, तो बहुत अच्छा लगता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए