पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ का एजेंट है यह एक्टर? पाक पीएम का भी है करीबी 

पाकिस्तान के एक जाने-माने अभिनेता ने ट्वीट करते हुए खुद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट बताया है। इस अभिनेता को लेकर एक भारतीय चैनल पिछले काफी समय से ये दावा कर रहा था कि वो आईएसआई के अंडरकवर एजेंट हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i

पाकिस्तान के एक जाने-माने अभिनेता ने ट्वीट करते हुए खुद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट बताया है। इस अभिनेता को लेकर एक भारतीय चैनल पिछले काफी समय से ये दावा कर रहा था कि वो आईएसआई के अंडरकवर एजेंट हैं। ये अभिनेता और कोई नहीं बल्कि हमजा अली अब्बासी हैं। हमजा ने हाल ही में इस चैनल की न्यूज क्लिपिंग शेयर करते हुए चौंकाने वाला ट्वीट किया है।

पाकिस्तानी कलाकार हमजा अली अब्बासी ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर ट्वीट किया। भारतीय चैनल पर तंज कसते हुए हमजा ने इस पोस्ट में लिखा, कि 'एक भारतीय चैनल का दावा है कि मैं आईएसआई का अंडरकवर एजेंट हूं। ये सही नहीं है, मैं अंडरकवर नहीं बल्कि पूरी तरह से और गर्व के साथ आईएसआई एजेंट हूं। मैं ये भी साफ करना चाहता हूं कि मैं ही नहीं पाकिस्तान के सभी 20 करोड़ लोग भी आईएसआई एजेंट हैं'।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

इस ट्वीट पर हमजा को कई पाकिस्तानी नागरिकों के रिएक्शन मिल रहे हैं। कोई उन्हें सपोर्ट करता दिख रहा है तो वहीं कइयों ने तो हमजा को ट्रोल ही कर दिया है। बता दें कि अब्बास सोशल मीडिया एकाउंट पर अपने पोस्ट के लिए भी चर्चा में रहते हैं। वो हाल ही में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और कश्मीर मुद्दे पर कई बार विवादित ट्वीट करके सुर्खियों में आ चुके हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 17 Aug 2019, 12:22 PM