सिनेजीवन: 'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन और चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी
टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले अभिनेता महेश बाबू रविवार को 51वां जन्मदिन मनाएंगे। टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री चार्ली चौहान भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई है।

'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन, कभी रीमेक फिल्मों में काम नहीं किया
टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले अभिनेता महेश बाबू रविवार को 51वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका जन्म 9 अगस्त, 1975 को चेन्नई में हुआ था। फैंस धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाने को बेताब हैं।
उन्होंने चेन्नई के सेंट बेडे एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है। महेश बाबू ने बचपन से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था, लेकिन कुछ वक्त कर ब्रेक लेकर उन्होंने पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1999 में उन्होंने लीड एक्टर को तौर पर फिल्म 'राजा कुमारुदु' से अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 2 दशक के लंबे करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है।
एक अभिनेता के तौर पर महेश बाबू काफी फैंस के दिलों में राज करते हैं। एक्टर के अलावा वे फिल्म निर्माता भी हैं। फैंस उनको 'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड' कहते हैं। उन्होंने कभी रीमेक फिल्मों में काम नहीं किया है। उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। उनको फैमिली मैन के नाम से भी जाना जाता है।
अभिनेता महेश बाबू अपनी कमाई का 30 प्रतिशत दान में देते हैं। यह कारण है कि वे कई विज्ञापन करते हुए दिखते हैं। वे इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिनका स्टैच्यू सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा है। उनकी फैन फॉलोइंग इस कदर है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दक्षिण भारतीय सितारे हैं।
चार्ली चौहान ने भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री चार्ली चौहान भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। कई दिनों से दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे थे। शुक्रवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक तौर पर पुष्टि की।
रमनदीप और चार्ली ने गुरुद्वारे में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। निजी समारोह में दोनों के परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट व टेलीविजन जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। शादी में अर्शदीप सिंह समेत कई क्रिकेटर भी नजर आए।
अभिनेत्री चार्ली चौहान ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की। एक तरफ चार्ली ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था, जबकि रमनदीप ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी हुई थी।
अभिनेत्री चार्ली चौहान के पोस्ट करने से पहले शादी की तस्वीरें कई समय दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। हालांकि, अभिनेत्री ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए पोस्ट की। अभिनेत्री ने लिखा, "एक-दूसरे से प्यार करने, साथ आगे बढ़ने, हंसने और सपने देखने के 8 खूबसूरत साल और अब, एक-दूसरे के साथ पूरी जिंदगी बितानी है। शुक्रगुजार हूं।"
'कर्मा' के 40 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को किया ताजा

दिलीप कुमार एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कर्मा' ने शनिवार को अपनी रिलीज के 40 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़े पुरानी यादों को सोशल मीडिया के जरिए फिर से दोहराया।
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में फिल्म की क्लिप पोस्ट की। इसमें फिल्म के चर्चित कलाकारों दिलीप कुमार, नूतन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह, श्रीदेवी, दारा सिंह, टॉम ऑल्टर और फिल्म की बाकी स्टार कास्ट समेत निर्देशक भी नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने फिल्म के मौजूदा कलाकारों और निर्देशक सुभाष घई को टैग किया। साथ ही, लिखा, "फिल्म 'कर्मा' ने अपनी रिलीज के 40 साल पूरे कर लिए हैं।"
फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई द्वारा निर्देशित और निर्मित 'कर्मा' 8 अगस्त, 1986 को रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई थी। फिल्म की दिलचस्प कहानी, दमदार अभिनय और देशभक्ति की भावना के लिए खूब सराहा गया और इसे बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया था। साथ ही, दर्शकों को इसके गाने, जैसे 'दिल दिया है जान भी देंगे', 'ए वतन तेरे लिए', 'ना जाइयो परदेस', 'मैंने रब से तुझे' और 'दे दारू' जैसे गाने आज भी आज भी म्यूजिक लवर्स की लिस्ट में शुमार है।
मेरी सफलता का श्रेय पति करण को जाता है, हर कदम पर दिया साथ: सुरभि चंदना

टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री सुरभि चंदना पति के साथ पिछले कई समय से शादी के बंधन में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि करियर के हर पड़ाव पर पति उनके लिए बड़ा सपोर्ट बनकर सामने आए। साथ ही, जरूरत बनने पर परिवार के खास मौकों का भी त्याग किया।
अभिनेत्री ने बताया कि दोनों 21 साल की उम्र से एक-दूसरे के साथ हैं। अब हम दोनों 36 साल के हो गए हैं। हमने साथ में सब कुछ देखा है। असल में हम साथ-साथ में ही बड़े हुए हैं।"
एक्ट्रेस ने बताया कि इन वर्षों में दोनों ने एक-दूसरे की पर्सनल और प्रोफेशनल कामयाबियां देखी हैं। उन्होंने मुझे एमबीए करते हुए देखा, मैंने उन्हें लंदन में एमबीए करते हुए देखा। फिर मैं एक्ट्रेस बनी। उन्होंने मेरी पूरी एक्टिंग यात्रा को देखा है।"
धर्म-जाति से उठकर अगर हम पहले भारतीय बनें तो कई समस्याएं खत्म हो जाएंगी: असित मोदी

भारतीय लोकप्रिय हास्य धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने हाल ही में अपने सीरियल के 18 साल पूरे कर लिए हैं। प्रोड्यूसर ने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में समाज में बढ़ते धर्म, जाति और भाष के मोह पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को खुद को सबसे पहले भारतीय मानना चाहिए। इससे आपसी भाईचारा बढ़ेगा और साथ मिलकर रहने की भावना मजबूत होगी।
प्रोड्यूसर का मानना है कि आज के समय में हम, जब किसी से भी मिलते हैं, तो सबसे पहले यही सवाल रहता है कि आप किस धर्म से हैं, जाति क्या है, किस समुदाय से आते हैं या फिर कौन सी भाषा बोलते हैं? मैं हमेशा कहता हूं कि अगर हम सबसे पहले कहें कि मैं भारतीय हूं, तो यह समस्या हल हो जाएगी और सब लोग मिल-जुलकर रह सकेंगे।"
प्रोड्यूसर असित मोदी ने बताया कि उनके शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने कई समुदायों को प्रेरणा दी। उनका कहना है कि शो ने सोसायटी में साथ रहने के तौर -तरीकों को हर किसी को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, "हमारे शो का विचार सफल रहा है। इसी भावना के साथ कई कॉलोनियां बनी हैं। लोगों ने हमें बताया है कि वे ऐसे समुदाय बनाने के लिए हमारे शो से प्रेरित हुए हैं। मुझे राजकोट की एक कॉलोनी में जाने का न्योता भी मिला है। हम सभी को इस बारे में सोचना चाहिए कि हम साथ-साथ कैसे रह सकते हैं। भले ही विचारों में मतभेद हों, लेकिन हमें बहस में नहीं पड़ना चाहिए। हम सभी को यह सोचना चाहिए कि हम शांति से एक-दूसरे के साथ कैसे रह सकते हैं।"
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
