अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पॉप गायक निक जोनस ने लंदन में की सगाई, अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट

प्रियंका चोपड़ा और पॉप गायक निक जोनस ने लंदन में सगाई कर ली है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक सगाई के बाद दोनों ही बेहद खुश हैं। प्रियंका और निक जोनस ने जून में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

आईएएनएस

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पॉप गायक निक जोनस ने दो महीने डेटिंग के बाद आखिरकार सगाई कर ली है। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी।

एक 'इनसाइडर' के अनुसार, जोनस ने न्यूयॉर्क शहर के टिफनी स्टोर से सगाई की अंगूठी खरीदी थी। सूत्र ने पीपुल डॉट कॉम को बताया कि दोनों सगाई से बहुत खुश हैं।

सूत्र ने बताया कि, "निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा। वह (निक) सच में प्रियंका को लेकर सीरियस हैं।"

प्रियंका और निक जोनस ने जून में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है।

इस बीच बॉलीवुड निर्देशन अली अब्बास जफर ने शुक्रवार को प्रियंका के फिल्म ‘भारत’ से बाहर होने की घोषणा की। उन्होंने प्रियंका के इस फैसले को बहुत ही खास बताया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia