सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल

राघव जुयाल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म का हिस्सा बनने तक के अपने सफर के बारे में बताया। माधुरी दीक्षित के पति और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीराम नेने ने गुरुवार को अभिनेत्री संग 27 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

डीआईएफएफ में होगी कीर्ति कुल्हारी की फिल्म 'किनारे' की स्क्रीनिंग, बोलीं-यह परिवार, रिश्तों और अनकहे राजों की कहानी  

सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल

अभिनेत्री और प्रोड्यूसर कीर्ति कुल्हारी अपनी आने वाली फिल्म 'किनारे' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसकी स्क्रीनिंग धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (डीआईएफएफ) में होगी। उन्होंने इस फिल्म को बतौर प्रोड्यूसर अपना 'पहला बच्चा' बताया और कहा कि कहानी की सादगी, दिल को छू लेने वाला अंदाज और छोटी-छोटी बातों को खूबसूरती से दिखाने के तरीके ने उन्हें फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया।

कीर्ति कुल्हारी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, '''किनारे' बतौर प्रोड्यूसर मेरा पहला बच्चा है और यह हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। इसकी कहानी मेरे दिल को छू गई। यह एक साधारण, दिल को छू लेने वाली और बारीकियों के साथ कही गई फिल्म है। मुझे ये सारी खूबियां ईरानी फिल्मों में देखने को मिलती हैं, जिन्हें मैं हमेशा से पसंद करती रही हूं। इसलिए जब मेरे पास ऐसी कहानी आई, तो मैंने तय कर लिया कि मैं इसे जरूर बनाऊंगी।''

 उन्होंने कहा, ''मैं इस फिल्म को स्वतंत्र रूप से बनाना चाहती थीं, ताकि इसे उसी तरह पर्दे पर उतार सकें, जैसा मैंने और मेरी टीम ने मिलकर सोचा था। फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने इसकी कहानी पर भरोसा किया और सिनेमा के प्रति अपने प्यार की वजह से इसका हिस्सा बने। मैं इस बात से खुश हूं कि पूरी टीम ने मेरा साथ दिया और मुझे 'किनारे' जैसी फिल्म दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिला।''

धनुष ने थलाइवा की फिल्म 'जेलर 2' को बताया ब्लॉकबस्टर, बोले- सभी को जरूर देखनी चाहिए  

सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'जेलर-2' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। थलाइवा की 172वीं फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच अभिनेता धनुष ने भी रजनीकांत की फिल्म की तारीफ की है।

अभिनेता धनुष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के लिए एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी से फिल्म देखने की अपील करते हुए लिखा, "'जेलर 2' जरूर-जरूर-जरूर देखनी चाहिए। ब्लॉकबस्टर है। हर थलाइवा फैन के लिए एक दावत है।"

फिल्म को दर्शकों की तरफ से भी जमकर तारीफ मिल रही है। मदुरै के एक युवा रजनीकांत फैन रजनी विष्णु ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि 'जेलर 2' इतनी मनोरंजक है कि वह इसे 100 बार भी देख सकते हैं।

उन्होंने फिल्म की कॉमेडी, अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक और सुपरस्टार रजनीकांत की परफॉर्मेंस की तारीफ की।


'घूसखोर पंडित' से बदलकर 'गजब रात' हुआ मनोज बाजपेयी की फिल्म का नाम, 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल

अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म 'घूसखोर पंडित' का नाम बदलकर अब 'गजब रात' कर दिया गया है। फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद हुआ था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। अब यह सस्पेंस थ्रिलर 23 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

फिल्म में मनोज बाजपेयी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे, जो अपने निजी फायदे और सही काम करने के बीच उलझ जाता है।

मनोज बाजपेयी ने फिल्म को लेकर कहा, "नेटफ्लिक्स के साथ मेरा सफर काफी अच्छा रहा है और 'गजब रात' इस जुड़ाव का एक और खास प्रोजेक्ट है। मुझे हमेशा ऐसे किरदार पसंद आते हैं, जिन्हें आसानी से सही या गलत की किसी एक श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। इस फिल्म में मुझे सस्पेंस, नैतिक उलझनों और जवाबदेही से जुड़े सवालों के बीच एक अलग दुनिया में काम करने का मौका मिला।"

माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल, पति ने यूं किया सेलिब्रेट

सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीराम नेने ने गुरुवार को अभिनेत्री संग 27 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने उस दिन को याद किया, जब दोनों ने एक साथ अपने जीवन के सफर की शुरुआत की थी।

डॉ. श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस में हुई अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें इस जोड़े की प्यारी शुरुआत की एक झलक देखने को मिली। तस्वीरों में कपल अंगूठियां बदलते हुए और परिवार-दोस्तों के साथ खाने पर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

 डॉ. श्रीराम नेने ने लिखा, "आज से 27 साल पहले बेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस में, हमने एक-दूसरे से जीवनभर साथ निभाने का वादा किया था और जिंदगी के सबसे खूबसूरत सफर की शुरुआत की थी। हमें नहीं पता था कि जिंदगी हमें कहां ले जाएगी लेकिन हम इतना जरूर जानते थे कि हम इसे साथ में जीना चाहते हैं। दो प्यारे बेटे, अनगिनत यादें, कुछ चुनौतियां, ढेर सारी हंसी और जीवनभर के प्यार के बाद मैं आज भी तुम्हें ही चुनूंगा।"


12 साल पुराना सपना हुआ सच, 'एनी बडी कैन ड्रीम' के हीरो बने राघव जुयाल 

सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल

अभिनेता राघव जुयाल ने आगामी फिल्म 'एनी बडी कैन ड्रीम' की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म का हिस्सा बनने तक के अपने सफर के बारे में बताया।

अभिनेता राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम पर क्लैप बोर्ड की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें फिल्म का नाम 'एनी बडी कैन ड्रीम' लिखा हुआ है। अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का सपना 12-13 साल पहले देखा था।

 उन्होंने लिखा, "एनी बडी कैन ड्रीम।" उन्होंने आगे लिखा, "आज मैं अपने करियर की सबसे अहम फिल्म शुरू कर रहा हूं। इसलिए नहीं कि यह सबसे बड़ी फिल्म है बल्कि मैंने इसे करना का सपना 12-13 साल पहले देखा था। यह मेरे लिए इसलिए अहम है क्योंकि यह मुझे वहीं वापस ले आई है, जहां से मैंने शुरुआत की थी। यह इस बात की याद दिलाता है कि जब आप किसी चीज के लिए लगातार मेहनत करते हैं, उसे महसूस करते हैं और हकीकत बनने से पहले ही उसे जी लेते हैं, तो कभी-कभी ब्रह्मांड भी उसे सच करने का रास्ता ढूंढ लेता है। इसे और भी जादुई बनाता है यह तथ्य कि आज मैं उस फ्रेंचाइजी में लीड रोल में हूं, जहां कभी मैं साइड में खड़ा होकर देखता था।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए