सिनेजीवन: 'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देख हैरान हुए राजामौली और तुम्बाड-2 की कहानी में बड़ा ट्विस्ट

निर्देशक एसएस राजामौली ने हाल ही में प्रियंका की 'द ब्लफ' देखी और देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'तुम्बाड' की सफलता के बाद मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला लिया था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देख हैरान हुए एसएस राजामौली, पूरी टीम को दी बधाई

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं और हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। 

26 फरवरी को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' रिलीज हुई है, जिसे ग्लोबली बेहद शानदार रिस्पांस मिल रहा है लेकिन इसी बीच बेहतरीन निर्देशक माने जाने वाले एसएस राजामौली भी प्रियंका का हॉलीवुड अवतार देखकर हैरान हैं और खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

निर्देशक एसएस राजामौली ने हाल ही में प्रियंका की 'द ब्लफ' देखी और देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। निर्देशक का कहना है कि अभिनेत्री संवेदनशील और मजबूत दोनों किरदार निभाने में सक्षम हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो एक पल में बेहद संवेदनशील और अगले ही पल बेहद मजबूत नज़र आ सकती हैं। 'द ब्लफ' उनकी प्रतिभा का एक और प्रमाण है, जिसमें कई शानदार स्टंट भी शामिल हैं। मुझे फिल्म का माहौल और गति दोनों पसंद आए। पूरी टीम को बधाई।"

 प्रियंका की 'द ब्लफ' की तारीफ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी की थी। उनका कहना है कि फिल्म में अभिनेत्री ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है, और उनका दमदार और प्रभावशाली प्रदर्शन तारीफ के काबिल है।

तुम्बाड-2 की कहानी में बड़ा ट्विस्ट, नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने हॉरर फिल्म का हिस्सा

सिनेजीवन: 'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देख हैरान हुए राजामौली और तुम्बाड-2 की कहानी में बड़ा ट्विस्ट

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'तुम्बाड' के दूसरे सीज़न में नए किरदार की एंट्री हो चुकी है और फिल्म को और ज़्यादा इंटरेस्टिंग बनाने के लिए फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को महत्वपूर्ण किरदार के साथ फिल्म में लाया गया है।

उनका जुड़ना निर्माताओं के लिए एक साहसिक रचनात्मक कदम का संकेत है, क्योंकि अब सीक्वल पहले से और ज्यादा मजेदार होने वाला है।

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'तुम्बाड' की सफलता के बाद मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला लिया था। फिल्म के दूसरे सीजन में विनायक राव का किरदार निभाने वाले सोहम शाह को नवाजुद्दीन सिद्दीकी का हाथ मिल गया है। सोहम शाह ने इंस्टाग्राम पर मजेदार फोटो शेयर की है जिसमें दोनों अभिनेताओं को एक रस्सी के सहारे मस्ती करते देखा जा रहा है। नए किरदार का परिचय कराते हुए सोहम ने लिखा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे समय के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी तुम्बाड-2 से जुड़ गए हैं।"

 इस घोषणा के बाद भावनात्मक रूप से गहन अभिनय शैली के लिए जाने जाने वाले नवाजुद्दीन से सीक्वल की कहानी में जबरदस्त गहराई लाने की उम्मीद है। हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि अभिनेता का किरदार मनोवैज्ञानिक तरीके से बहुत मजबूत होने वाला है। घोषणा के बाद फैंस अभिनेता के किरदार और फिल्म के रिलीज के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। तुम्बाड-2 का हिस्सा बनकर अभिनेता भी बहुत खुश हैं।


'जब खुली किताब' में खुलेंगी पचास साल पुराने रिश्ते की परतें, उम्रदराज प्रेम पर बनी अनोखी फिल्म

सिनेजीवन: 'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देख हैरान हुए राजामौली और तुम्बाड-2 की कहानी में बड़ा ट्विस्ट

सिनेमा में रिश्तों और शादी जैसे विषयों पर बनने वाली फिल्मों में अक्सर युवा प्रेम को दिखाया जाता है, लेकिन उम्रदराज दंपति के रिश्ते की परतें बहुत कम देखने को मिलती हैं। इस बीच एक ऐसी ही फिल्म 'जब खुली किताब' एक अलग कहानी लेकर आ रही है। 

इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया अपने किरदार 'अनुसूया' को बेहतरीन तरीके से निभाती नजर आई हैं।

डिंपल कपाड़िया ने कहा, "यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है। इसकी कहानी मजबूत है, सभी कलाकार शानदार हैं, और निर्देशक का विजन साफ और संवेदनशील है। फिल्म के जरिए मुझे पहाड़ों की खूबसूरती और वहां की आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच काम करने का मौका मिला। इससे मेरा अनुभव ज्यादा खास हो गया।''

उन्होंने 'अनुसूया' के बारे में बात करते हुए कहा, ''यह किरदार गहराई और सच्चाई से लिखा गया है। अनुसूया अपने रिश्ते में ईमानदारी लाना चाहती है। रिश्ते में जब साल बीत जाएं, तो कड़वाहट को लेकर सच बोलना आसान नहीं होता। इसके लिए भावनात्मक साहस चाहिए। मुझे अपने किरदार की यह बात बेहद अच्छी लगी कि अनुसूया की नीयत अपने पति को चोट पहुंचाने की नहीं, बल्कि खुद से और अपने रिश्ते से सच्चा होने की है।''

फिल्म को सौरभ शुक्ला ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी एक ऐसे दंपति की है, जिन्होंने साथ में पचास साल बिताए हैं। उनकी जिंदगी में रोजमर्रा की आदतें, साझा यादें और एक समझ है। इस दंपति में पति 'गोपाल' का किरदार पंकज कपूर निभा रहे हैं। ट्रेलर में गोपाल और अनुसूया की साधारण जिंदगी दिखाई गई है। वे एक-दूसरे को बिना कहे समझ लेते हैं। लेकिन, जब अनुसूया एक पुराना राज खोलती है, तो गोपाल की दुनिया हिल जाती है।

सना मकबूल ने 'बेगम ऑफ क्राइम' में अपने किरदार को लेकर किया बड़ा खुलासा

सिनेजीवन: 'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देख हैरान हुए राजामौली और तुम्बाड-2 की कहानी में बड़ा ट्विस्ट

'बिग बॉस ओटीटी 3' की विजेता सना मकबूल पर्दे पर फिर से दमदार अंदाज में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी वेब सीरीज 'बेगम ऑफ क्राइम' ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस प्रोजेक्ट में वे एकदम अलग और दमदार अंदाज में नजर आएंगी।

सना ने अपनी वापसी को लेकर कहा कि वे अच्छी कहानी का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा, "ओटीटी ने कंटेंट की दुनिया बदल दी है। यहां जबरदस्त और अलग कहानियां आ रही हैं। मैं अपने ओटीटी डेब्यू के लिए एक शानदार प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही थी और 'बेगम ऑफ क्राइम' बिल्कुल वैसी ही लगी। टाइटल से ही साफ है कि यह एक पावरफुल लीड लेडी की कहानी है।"

सीरीज में सना ने दिव्या नामक अभिनेत्री का किरदार निभाया है, जो जिंदगी को अपनी शर्तों से जीना चाहती है। अपने किरदार के बारे में विस्तार से बात करते हुए सना ने कहा, "दिव्या का रोल ग्रे शेड्स वाला है। एक अभिनेत्री के तौर पर उसके मन में उतारना इमोशनली बहुत मुश्किल था। आप उसके हर फैसले से सहमत नहीं होते, लेकिन उसके दर्द और उन हालातों को समझ सकते हैं जिन्होंने उसे ऐसा बनाया।"


करण कुंद्रा ने तेजस्वी से रिश्ते पर बयां किया हाल-ए-दिल, बोले-पार्टनर सही हो तो भटकने की गुंजाइश नहीं रहती

सिनेजीवन: 'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देख हैरान हुए राजामौली और तुम्बाड-2 की कहानी में बड़ा ट्विस्ट

एक्टर करण कुंद्रा की जिंदगी में उनकी खास दोस्त तेजस्वी प्रकाश बेहद मायने रखती हैं। करण ने बताया कि तेजस्वी उन्हें हमेशा जमीन से जोड़े रखती हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें उनकी जगह भी दिखा देती हैं। तेजस्वी की वजह से रिश्ते में लॉजिक और दिल का बैलेंस है।

करण ने आईएएनएस के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। करण ने बताया कि तेजस्वी और उनका रिश्ता अब चार साल से ज्यादा पुराना हो चुका है और यह काफी मजबूत और समझदारी भरा है।

करण ने कहा, “हम दोनों के अपने-अपने लक्ष्य हैं। चार साल से ज्यादा साथ रहने के बाद हमें पता चल गया है कि कुछ काम वह बहुत अच्छे से करती हैं और कुछ मैं बेहतर करता हूं।”

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “कभी-कभी मैं चीजों को लेकर थोड़ा ज्यादा भावुक हो जाता हूं, लेकिन तेजस्वी कहती हैं, ‘सुनो, यह काम मैं बेहतर कर सकती हूं।’ अगर मैं उन्हें न कहने की कोशिश करता हूं, तो वह बिना हिचकिचाए मुझे मेरी जगह दिखा देती हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ