सिनेजीवन: मां मुंडेश्वरी का धन्यवाद करने पहुंचे ऋषभ शेट्टी और क्या बिग बॉस में जाएंगे अर्जुन बिजलानी?

फिल्म की सफलता के बाद अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में बिहार के प्राचीन और ऐतिहासिक मुंडेश्वरी मंदिर का दौरा किया। इंटरव्यू के दौरान अर्जुन से पूछा गया कि क्या वह अब बिग बॉस जैसे पॉपुलर रियलिटी शो में हिस्सा लेने की सोच रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

'कांतारा: चैप्टर 1' की सफलता के लिए मां मुंडेश्वरी का धन्यवाद करने पहुंचे ऋषभ शेट्टी, राज्याभिषेक में हुए शामिल

भारतीय सिनेमा में जब भी गहराई से जुड़ी लोककथाओं, परंपराओं और संस्कृति की बात होती है, तो 'कांतारा' का नाम जरूर सामने आता है। साल 2022 में आई इस फिल्म ने दर्शकों को एक अलग ही आध्यात्मिक और भावनात्मक दुनिया से जोड़ा। 

इसकी गूंज इतनी दूर तक पहुंची कि अब इसके प्रीक्वल 'कांतारा: चैप्टर 1' ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की सफलता के बाद अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में बिहार के प्राचीन और ऐतिहासिक मुंडेश्वरी मंदिर का दौरा किया।

ऋषभ शेट्टी की मंदिर यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें वह माता की आरती करते, श्रद्धा से सिर झुकाते और मंदिर के पास खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंदिर में मां मुंडेश्वरी के 'राज्याभिषेक' अनुष्ठान में भाग लिया और वहां की आध्यात्मिक शांति में खुद को पूरी तरह डुबो दिया।

मुंडेश्वरी देवी मंदिर, जो 1915 से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित है, बिहार के कैमूर जिले में स्थित है और यह देवी दुर्गा और भगवान शिव की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर को दुनिया का सबसे पुराना कार्यरत हिन्दू मंदिर माना जाता है, जहां आज भी नियमित रूप से पूजा होती है।

शबाना आजमी ने अरबाज खान को बेटी के जन्म पर दी बधाई, कहा- अब ये तुम्हें नचाएगी

सिनेजीवन: मां मुंडेश्वरी का धन्यवाद करने पहुंचे ऋषभ शेट्टी और क्या बिग बॉस में जाएंगे अर्जुन बिजलानी?

बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान हाल ही में बेटी के पिता बने हैं, जिसका नाम सिपारा रखा गया है। इस खुशी के मौके पर दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने अरबाज को बधाई दी।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अभिनेता केक काट रहे हैं। शबाना ने तस्वीर को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "अरबाज खान, बेटी सिपारा के जन्म पर ढेर सारी बधाई! सावधान रहना, ये छोटी परी तुम्हें अपनी उंगलियों पर नचाएगी, क्योंकि बेटी का हक ही यही है।"

बता दें कि अभिनेता अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा ने 5 अक्टूबर को बेटी सिपारा को जन्म दिया था। प्रेग्नेंसी की घोषणा अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि शूरा प्रेग्नेंट हैं और वह इस नए सफर को लेकर उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़े नर्वस भी हैं। अरबाज ने यह भी कहा था कि वह अपने बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


क्या बिग बॉस में जाएंगे अर्जुन बिजलानी? अभिनेता ने दिया दिलचस्प जवाब

सिनेजीवन: मां मुंडेश्वरी का धन्यवाद करने पहुंचे ऋषभ शेट्टी और क्या बिग बॉस में जाएंगे अर्जुन बिजलानी?

टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित और पसंदीदा अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह न केवल एक्टिंग में माहिर हैं, बल्कि रियलिटी शोज में भी दमदार प्रदर्शन करने में पीछे नहीं हैं। 

हाल ही में उन्होंने बिजनेस टायकून अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस जीत के बाद अर्जुन सुर्खियों में छा गए हैं। जहां एक तरफ फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, मानसिक मजबूती और खास बिग बॉस को लेकर खुलकर बात की।

अर्जुन ने बताया कि यह सफर उनके लिए सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि जिंदगी के कुछ सबसे अहम सबक सिखाने वाला अनुभव रहा। 

इंटरव्यू के दौरान अर्जुन से पूछा गया कि क्या वह अब बिग बॉस जैसे पॉपुलर रियलिटी शो में हिस्सा लेने की सोच रहे हैं। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वे जिंदगी को धीरे-धीरे जीना पसंद करते हैं। फिलहाल उनका ध्यान दीपावली के त्यौहार को मनाने पर है।

 उन्होंने कहा, ''बिग बॉस अगले साल आएगा, तब देखा जाएगा।''

जेमी लीवर : पीपीटी बनाकर शुरू किया करियर, बाद में 'पंच लाइन्स' से बनाई दिलों में जगह

सिनेजीवन: मां मुंडेश्वरी का धन्यवाद करने पहुंचे ऋषभ शेट्टी और क्या बिग बॉस में जाएंगे अर्जुन बिजलानी?

बॉलीवुड और स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में कई नाम आते हैं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो अपनी मेहनत, सादगी और अलग अंदाज से सबका ध्यान खींच लेते हैं। जेमी लीवर भी उन्हीं चेहरों में से एक हैं। 

उन्होंने अपनी पहचान खुद के दम पर बनाई है। बहुत कम लोगों को पता है कि कॉमेडी से पहले जेमी एक कॉर्पोरेट कंपनी में बतौर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव काम करती थीं। एक्सेल और पावर पॉइंट जैसे ऑफिस टूल्स पर उनकी पकड़ उतनी ही मजबूत है जितनी अब कॉमेडी के पंच पर है।

जेमी लीवर का जन्म 19 अक्टूबर 1987 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपने पिता की पहचान को अपनी सीढ़ी नहीं बनाया। बचपन में जेमी को पिता का साथ बहुत कम मिल पाया, क्योंकि जॉनी लीवर फिल्मी कामों में बेहद व्यस्त रहते थे और अक्सर एक दिन में चार से पांच फिल्मों की शूटिंग करते थे। ऐसे में जेमी और उनके भाई की परवरिश मुख्य रूप से उनकी मां ने की। हालांकि, जब दोनों बच्चे बड़े होने लगे तो जॉनी लीवर परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताने लगे।

जेमी की पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई, लेकिन उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए लंदन का रुख किया। उन्होंने लंदन की वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉमेडी की राह नहीं पकड़ी, बल्कि एक कॉर्पोरेट कंपनी में नौकरी शुरू की। लंदन की एक नामी मार्केट रिसर्च फर्म में उन्होंने बतौर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव काम किया। वहां उनका रोल काफी प्रोफेशनल था, क्लाइंट्स के लिए प्रेजेंटेशन बनाना, रिपोर्ट तैयार करना, मार्केट स्ट्रेटेजी प्लान करना। उनका मानना है कि यह कॉर्पोरेट अनुभव आज भी उनके बहुत काम आता है, चाहे वह कोई ब्रांड कैंपेन हो या शो मैनेजमेंट।


'तेरी मेहरबानियां' के 40 साल पूरे,  जैकी श्रॉफ ने ताजा कीं पुरानी यादें

सिनेजीवन: मां मुंडेश्वरी का धन्यवाद करने पहुंचे ऋषभ शेट्टी और क्या बिग बॉस में जाएंगे अर्जुन बिजलानी?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की आइकॉनिक फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' ने रिलीज के 40 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर जैकी ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म की यादों को प्रशंसकों के साथ साझा किया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के यादगार सीन का क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "फिल्म तेरी मेहरबानियां के 40 साल पूरे।"

1985 में रिलीज हुई 'तेरी मेहरबानियां' का निर्देशन विजय ने किया था, जबकि फिल्म का निर्माण के.सी. बोकाडिया ने किया। जैकी श्रॉफ और पूनम ढिल्लो की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

फिल्म की कहानी एक इंसान और उसके वफादार कुत्ते मोती के बीच गहरे रिश्ते पर आधारित थी। स्क्रीन पर जैकी और मोती का रिश्ता जितना प्यार भरा और दोस्ताना था, उतना ही यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू गई। फिल्म में मोती अपने मालिक के कातिलों से बदला लेता है और फिल्म का सबसे यादगार किरदार बन जाता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ