सिनेजीवन: पिता की 14वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए रितेश देशमुख और रानी मुखर्जी को मिला बड़ा सम्मान

रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर पिता विलासराव देशमुख की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। रानी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है।

पिता की 14वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए रितेश देशमुख
i

पिता की 14वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए रितेश देशमुख, बोले- मेरा वनवास अभी खत्म नहीं हुआ

अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की 14वीं पुण्यतिथि पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने भावुक अंदाज में अपने पिता को याद किया।

रितेश ने इंस्टाग्राम पर पिता विलासराव देशमुख की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, ''आपको गए 14 साल हो गए, लेकिन मेरा वनवास अभी तक खत्म नहीं हुआ।'' इस पोस्ट पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने भी कमेंट किया। उन्होंने हार्ट ब्रेक वाली इमोजी शेयर कीं।

विलासराव देशमुख महाराष्ट्र की राजनीति का जाना-पहचाना नाम थे। वह लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। साल 2011 में उन्हें लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी के बारे में पता चला। इसके बाद उनका इलाज चलता रहा, लेकिन अगस्त 2012 में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके लिवर और किडनी दोनों पर गंभीर असर पड़ा था।

हालत गंभीर होने के बाद विलासराव देशमुख को एयर एंबुलेंस के जरिए बेहतर इलाज और लिवर ट्रांसप्लांट के लिए चेन्नई ले जाया गया, लेकिन 14 अगस्त 2012 को शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर देने की वजह से उनका निधन हो गया।

रानी मुखर्जी को मिला बड़ा सम्मान, शाहरुख खान के बाद ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने दी मानद डॉक्टरेट की उपाधि

सिनेजीवन: पिता की 14वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए रितेश देशमुख और रानी मुखर्जी को मिला बड़ा सम्मान

रानी मुखर्जी के करीब तीन दशक लंबे फिल्मी सफर में कई ऐसी फिल्में आई हैं, जिन्होंने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं की, बल्कि लोगों के दिलों-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी। कभी 'कुछ कुछ होता है' की टीना बनकर उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया, तो कभी 'ब्लैक', 'मर्दानी' और 'हिचकी' जैसी फिल्मों में बिल्कुल अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी अभिनय क्षमता दिखाई।

अब रानी को सिने जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। खास बात यह है कि शाहरुख खान के बाद रानी यह सम्मान पाने वाली दूसरी भारतीय फिल्मी हस्ती हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ने उन्हें ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ लेटर्स की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 के तहत फेडरेशन स्क्वायर में आयोजित एक खास समारोह में दिया गया। यूनिवर्सिटी ने यह सम्मान भारतीय सिनेमा में रानी के करीब तीन दशक लंबे योगदान को देखते हुए दिया है।


अनिल कपूर ने बेटी रिया को दी 5वीं वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, लिखा- तुम्हारी जोड़ी कमाल की है

सिनेजीवन: पिता की 14वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए रितेश देशमुख और रानी मुखर्जी को मिला बड़ा सम्मान

अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर शुक्रवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता ने बेटी को शुभकामानएं दी।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर रिया और उनके पति करण बूलानी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "पांच साल और साथ में कितनी सारी यादें बना लीं। दोस्ती से शुरू होकर आज जो जिंदगी तुम दोनों ने मिलकर बनाई है, उसे देखना मेरे लिए बेहद खास है।"

अभिनेता ने दोनों की जोड़ी को नेचुरल बताया। उन्होंने लिखा, "तुम दोनों एक-दूसरे के लिए बेस्ट हो, साथ बहुत नैचुरल लगते हो और जोड़ी काफी कमाल की है। शादी की 5वीं सालगिरह मुबारक हो रिया कपूर और करण बूलानी। तुम दोनों से बहुत प्यार है। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।"

प्रोड्यूसर रिया कपूर ने भी शादी के 5 साल पूरे होने पर पति को सालगिरह विश किया। रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर पति करण के साथ वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए।

रिया कपूर ने लिखा, "शादी की 5वीं सालगिरह मुबारक हो, मेरे प्यार।"

शिल्पा शिरोडकर ने जॉनी लीवर को बताया 'सबसे खास', बोलीं- 'आपके जादू और हंसी के बिना अधूरा है सिनेमा'

सिनेजीवन: पिता की 14वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए रितेश देशमुख और रानी मुखर्जी को मिला बड़ा सम्मान

फिल्मों में कभी 'बाबूलाल' बनकर तो कभी 'छोटा छत्री' और 'असलम भाई' जैसे किरदारों में जॉनी लीवर ने ऐसा रंग जमाया कि फिल्मों में उनका रोल छोटा हो या बड़ा, दर्शकों का ध्यान उन पर जरूर जाता था। 14 अगस्त को वह अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने भी जॉनी लीवर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर जॉनी लीवर की एक तस्वीर साझा की और उनके जन्मदिन पर प्यार भरी शुभकामनाएं दीं। शिल्पा ने अपने कैप्शन में लिखा, ''हमारी इंडस्ट्री के सबसे खास लोगों में से एक, जॉनी लीवर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मैं हमेशा से आपके जबरदस्त टैलेंट की बहुत बड़ी फैन रही हूं, लेकिन स्क्रीन के अलावा, आप सबसे सच्चे, असली और सच में मजेदार इंसान हैं। भारतीय सिनेमा आपके जादू और हँसी के बिना सच में अधूरा है। भगवान आपको बहुत खुशी, अच्छी सेहत और कभी न खत्म होने वाली खुशियां दें। हैप्पी बर्थडे!''


पृथ्वीराज की 'खलीफा' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, 20 अगस्त को रिलीज होगी थ्रिलर फिल्म

सिनेजीवन: पिता की 14वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए रितेश देशमुख और रानी मुखर्जी को मिला बड़ा सम्मान

पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म 'खलीफा' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। निर्देशक वैसाख की रिवेंज थ्रिलर को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और अब फिल्म की रिलीज का रास्ता भी साफ हो गया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट दे दिया है। 

फिल्म में पृथ्वीराज मुख्य भूमिका में हैं और वह आमिर अली नाम के किरदार में नजर आएंगे। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी साझा की।

पृथ्वीराज ने इंस्टाग्राम पर यह अपडेट शेयर करते हुए लिखा, ''फिल्म 'खलीफा' को सेंसर से यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट मिल चुका है। अब यह फिल्म 20 अगस्त 2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।''

फिल्म को लेकर मेकर्स पहले ही कई किरदारों की जानकारी सामने ला चुके हैं। अभिनेत्री मोहिनी फिल्म में नूरजहां का किरदार निभा रही हैं, जबकि कायरा वासुदेवन के किरदार का नाम वैष्णवी है। वहीं अभिनेता शम्मी थिलाकन राघवन के किरदार में दिखाई देंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए