सिनेजीवन: करिश्मा के साथ डांस कर रोहित बोले, मेरा दिन बन गया और भतीजे के बर्थडे पर मायके पहुंचीं ऐश्वर्या राय

रोहित शर्मा और करिश्मा फिल्म 'दिल तो पागल है' के आइकॉनिक गीत पर थिरकते नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या राय ने अपने भतीजे शिवांश राय का जन्मदिन मनाने बेटी आराध्या राय बच्चन के साथ मायके गई थीं।

फोटो: सोशल मीडिया
i

करिश्मा कपूर के साथ डांस कर रोहित शर्मा बोले, मेरा दिन बन गया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक सपना तब सच हो गया, जब उन्हें 90 के दशक की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ उनके मशहूर गाने 'ले गई ले गई' पर डांस करने का मौका मिला। गेम शो 'फैमिली फुल हाउस' के सेट पर दोनों की यह शानदार जुगलबंदी देखकर दर्शकों की भी पुरानी यादें ताजा हो गईं।

चैनल की ओर से जारी प्रोमो में रोहित और करिश्मा फिल्म 'दिल तो पागल है' के आइकॉनिक गीत पर थिरकते नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री और रोहित का उत्साह साफ दिखाई देता है।

 करिश्मा के साथ डांस करने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए रोहित ने कहा, "हम फिल्म देखकर इन स्टेप्स की खूब नकल किया करते थे और आज मुझे खुद आपके साथ डांस करने का मौका मिल गया। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा दिन आएगा। सच कहूं तो मेरा दिन बन गया। बहुत मजा आया।"

 वहीं, करिश्मा कपूर भी रोहित की मेजबानी की कायल नजर आईं। उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "रोहित शानदार होस्ट हैं। वह बेहद सहज हैं और उनकी शख्सियत में एक अलग ही आकर्षण है। मैदान पर तो वह कमाल करते ही हैं, लेकिन बतौर होस्ट भी उन्होंने सभी को प्रभावित किया।"

भतीजे के बर्थडे पर मायके पहुंचीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या संग मनाया जश्न

सिनेजीवन: करिश्मा के साथ डांस कर रोहित बोले, मेरा दिन बन गया और भतीजे के बर्थडे पर मायके पहुंचीं ऐश्वर्या राय

ग्लोबल आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी समय देने से पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपने भतीजे शिवांश राय का जन्मदिन मनाने बेटी आराध्या राय बच्चन के साथ मायके गई थीं।

 अभिनेत्री की भाभी श्रीमा राय ने इस जश्न की झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं, जिनमें ऐश्वर्या, आराध्या, उनके पति आदित्य राय, सास वृंदा राय और उनके बच्चे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में परिवार बर्थडे बॉय के साथ केक काटते हुए दिख रहा है, टेबल पर केक और फूलों का गुलदस्ता रखा हुआ है।

 एक तस्वीर में श्रीमा बर्थडे बॉय को केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं, जबकि परिवार उनके आसपास इकट्ठा है। एक और तस्वीर में आराध्या और उनके कजिन ऐश्वर्या के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों में घर की दीवार पर लगी फैमिली फोटो वॉल की भी झलक दिख रही है, जिसमें फ्रेम में लगी कई तस्वीरें हैं। इस फोटो डिस्प्ले में उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों की तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें ऐश्वर्या के माता-पिता, परिवार के सदस्य और नई पीढ़ी की तस्वीरें हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए श्रीमा ने लिखा, "मेरे क्यूटी पाई शिवांश राय को जन्मदिन की बधाई। आपका जीवन और ज्यादा मस्ती, प्रकृति के साथ ज्यादा समय, ज्यादा हंसी और मस्ती-मजे से बीते। मुझे आप पर गर्व है।"


स्काउट-लवप्रीत की नजदीकियों पर भड़के रोहित शेट्टी, दोनों को दी चेतावनी

सिनेजीवन: करिश्मा के साथ डांस कर रोहित बोले, मेरा दिन बन गया और भतीजे के बर्थडे पर मायके पहुंचीं ऐश्वर्या राय

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' को सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने इस 'वीकेंड का वार' में घरवालों की क्लास ली है। स्काउट, लव गिल और बुली गैंग समेत कई कंटेस्टेंट्स के मुद्दों पर भी बात की।

 चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए प्रोमो में सलमान खान की जगह होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे रोहित शेट्टी ने लवप्रीत से स्काउट के साथ उनके बॉन्ड के बारे में पूछा। लवप्रीत ने कहा कि वह स्काउट को भाई मानती हैं।

 वहीं, रोहित ने कहा कि बाहर से देखने पर उनका ये बर्ताव बिल्कुल गलत लग रहा है। रोहित शेट्टी ने लवप्रीत से कहा, "लवप्रीत गिल, जब स्काउट आपके पैरों, हाथों, गर्दन की मालिश करता है, तो यह टीवी पर देखने में सही नहीं लगता है। तुम स्काउट से पीठ की मालिश करने के लिए कहती हो, वो तुम्हारी पिंडलियों की मालिश कर रहा है। ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।"

 इस पर स्काउट ने कहा, "ये तो मैं हर किसी के साथ करता हूं, माही दी ने भी मुझसे कहा था, मैंने उनके भी किया था।" रोहित ने जवाब दिया, "स्काउट! बाहर जो दिख रहा है, बाहर जो महसूस हो रहा है, मैं बस वही बता रहा हूं। ये बिल्कुल गलत लग रहा है।"

श्रीदेवी काम को लेकर बेहद अनुशासित थीं, हेतल यादव ने बताया साथ काम करने का अनुभव

सिनेजीवन: करिश्मा के साथ डांस कर रोहित बोले, मेरा दिन बन गया और भतीजे के बर्थडे पर मायके पहुंचीं ऐश्वर्या राय

अभिनेत्री हेतल यादव ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के तौर पर की थी। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया है, जिनमें दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम भी शामिल हैं। हेतल यादव ने श्रीदेवी के साथ अपने काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया और बताया कि उनसे उन्होंने क्या कुछ सीखा।

 अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि लंबे करियर में इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। अभिनेत्री ने कहा, "मैंने अपने लंबे करियर में कई क्षेत्रीय फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कमर्शियल हिंदी फिल्मों में भी किया है। हालांकि एक एक्टर के तौर पर मैंने श्रीदेवी के साथ काम नहीं किया है, लेकिन एक प्रोड्यूसर के तौर पर बोनी कपूर की कई फिल्मों में काम किया है।"

 उन्होंने कहा, "फिल्म 'पुकार' के गाने की शूटिंग के दौरान मेरी मुलाकात श्रीदेवी से हुई थी और उनसे बातचीत करने का मौका मिला था। उस समय शायद उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर हो चुकी थी। मैंने श्री देवी में एक खासियत देखी कि वे अपने काम को लेकर बहुत अनुशासित और ईमानदार थीं और जो भी लोग उनके करीब हैं, वे इस बात से भली-भांति वाकिफ होंगे। हमारी इंडस्ट्री में आज ऐसे लोग कम ही देखने को मिलते हैं।"

 अभिनेत्री हेतल यादव ने आगे इंडस्ट्री के बदलाव पर भी बात की। उनका मानना है आज के मुकाबले में पहले के समय नए एक्टर्स को ज्यादा संघर्ष करना पड़ता था।


वायरल वीडियो विवाद पर छलका गौतमी पाटिल का दर्द, माधुरी दीक्षित ने किया सपोर्ट

सिनेजीवन: करिश्मा के साथ डांस कर रोहित बोले, मेरा दिन बन गया और भतीजे के बर्थडे पर मायके पहुंचीं ऐश्वर्या राय

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोडपती' में मराठी नृत्यांगना, कलाकार और सोशल मीडिया आइकन गौतमी पाटिल टीवी पर्सनैलिटी शिव ठाकरे के साथ नजर आएंगी। शो में उन्होंने अपने वायरल वीडियो, पब्लिक की आलोचना और माफी मांगने के बाद उठाए गए कदमों के बारे में बात की।

 विवाद को याद करते हुए गौतमी ने कहा कि वह एक इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं, तभी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। गौतमी ने कहा, "शो खत्म करके जब मैं अपने घर जा रही थी, उसी समय मुझे पता चला कि असल में क्या हुआ है। ये जानने के बाद मैंने तुरंत अपना बयान जारी किया और महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगी। जो हुआ वो अनजाने में हुआ था, लेकिन मैंने उसकी जिम्मेदारी ली। उसके बाद मैंने खुद पर काम किया और ये सुनिश्चित किया कि ऐसी गलती दोबारा न हो।"

 गौतमी पाटिल का कहना है कि जब आप पर एक लेबल लग जाता है, तो उससे आगे निकलना काफी हद तक मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, "आज मैं जो अच्छा काम कर रही हूं, उसे दिखाने के बजाय लोग वही पुराने वीडियो शेयर करते रहते हैं। इससे लोगों को लगता है कि मैं अब भी वही कर रही हूं, लेकिन मैं बहुत बदल गई हूं। अगर आपको अभी भी लगता है कि मैं वही गलतियां कर रही हूं, तो किसी भी शो में जाकर मेरा काम देखिए और अगर कुछ गलत लगे तो बोलिए। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि मुझे जज करने से पहले लोग मेरा आज का काम देखें।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए