सिनेजीवन: रोहित शेट्टी-ऋतिक ने याद किया नाना पाटेकर संग खास रिश्ता और नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने लिखा, ''प्यारे दादा, मुझे आपके देर रात के कॉल्स की याद आएगी।" फारूक अब्दुल्ला ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना करीबी दोस्त और नेकदिल इंसान बताया है।

रोहित शेट्टी-ऋतिक ने याद किया नाना पाटेकर संग खास रिश्ता और नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला
i

'तुझसे पैसे लूंगा', रोहित शेट्टी-ऋतिक रोशन समेत तमाम सितारों ने याद किया नाना पाटेकर संग खास रिश्ता 

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी सिनेमा के कलाकारों के बीच शोक की लहर है। उनके साथ काम कर चुके कलाकार भावुक होकर उन्हें याद कर रहे हैं। किसी ने उनके अभिनय को प्रेरणा बताया, तो किसी ने उनके बेबाक अंदाज को याद किया।

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने लिखा, ''प्यारे दादा, मुझे आपके देर रात के कॉल्स की याद आएगी। कोई हैलो नहीं और कोई फॉर्मैलिटी नहीं, बस एक सीधा सवाल, 'ऐ शेट्टी, क्या कर रहा है?' और मैं जानबूझकर बोलता था- 'कौन बोल रहा है?', ताकि आपको चिढ़ा सकूं और इसके बदले में आप जवाब में कहते- 'साले, नाना बोल रहा हूं।' मेरी रिलीज के बाद, आप मेरे सबसे बड़े और सबसे ईमानदार क्रिटिक्स में से एक थे। आपने कभी किसी चीज को शुगर-कोट नहीं किया।''

रोहित शेट्टी ने लिखा, ''यह फिल्म वाली तूने अच्छी बनाई… यह फिल्म मुझे अच्छी नहीं लगी, यह फिल्म सुपरहिट है, इस फिल्म को तुमने हिट बनाने की कोशिश की है और फिर, अपने अंदाज में, आप मुझे याद दिलाते- 'अबे, तू खुद स्टार है… तुझे इतने स्टार्स की जरूरत नहीं है।' मैं कभी नहीं भूलूंगा जब आपने 'गोलमाल अगेन' में कैमियो किया था। मैंने आपसे पूछा, 'दादा, आपकी फीस?' और आपने मेरी तरफ देखा और कहा, 'तुझसे पैसे लूंगा? एक अनाथाश्रम का नंबर देता हूं, वहां डोनेट कर दे।' वो आप थे दादा। सीधे, दिलदार और बिना फिल्टर के.. हमेशा सच्चे इंसान। मुझे आपका शेट्टी कहलाना याद आएगा। आपकी याद आएगी दादा।''

अभिनेता ऋतिक रोशन ने नाना पाटेकर को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा, ''आपने दर्शकों को ऐसा सिनेमा दिया, जिसमें सच्चाई और मनोरंजन दोनों का खास मेल था। आपके दमदार अभिनय, सहज हास्य और ऐसे किरदार, जिन्हें भुलाना मुश्किल है, हमेशा कलाकारों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। बचपन में पर्दे पर नाना पाटेकर की प्रतिभा को देखते हुए बड़ा होना मेरे लिए किसी अभिनय की पाठशाला से कम नहीं था। नाना के परिजनों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। ओम शांति।''

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी ने जताया दुख

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शोक व्यक्त किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से बहुत दुख हुआ। भारतीय सिनेमा में उनके शानदार अभिनय, उनके विशाल और बहुमुखी योगदान तथा किसानों और वंचितों के प्रति उनकी संवेदना को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने अभिनय और किरदारों से उन्होंने भारतीय सिनेमा पर और दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है। इस पीड़ा के समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं।''

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट में अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया और लिखा, ''भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।''


'ऐसा लग रहा है, जैसे मैंने अपना गुरु खो दिया', नाना पाटेकर के निधन से टूटे पंकज त्रिपाठी

सिनेजीवन: रोहित शेट्टी-ऋतिक ने याद किया नाना पाटेकर संग खास रिश्ता और नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से पूरा फिल्म जगत शोक में है। उनके साथ काम कर चुके कलाकार उन्हें याद कर रहे हैं और उनसे जुड़ी अपनी खास यादें साझा कर रहे हैं। 

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना ने मार्गदर्शक के रूप में उन्हें अभिनय के साथ-साथ जिंदगी से जुड़े कई अहम फैसलों को समझने में भी मदद की।

आईएएनएस से खास बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने कहा, ''नाना पाटेकर का जाना पूरी फिल्म बिरादरी के लिए बेहद दुखद है, लेकिन मेरे लिए यह एक निजी क्षति है। मुझे उनके साथ फिल्म 'काला' में स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था और यह अनुभव हमेशा मेरे लिए बेहद खास रहेगा। वह सिर्फ मेरे को-स्टार नहीं थे। वह अभिनय की कला, जिंदगी से जुड़े फैसलों और अभिनय की छोटी-छोटी बारीकियों को समझने में भी मेरा मार्गदर्शन करते थे। उनसे बहुत कुछ सीखा। कई बार सिर्फ उन्हें देखते हुए और उनकी बातें सुनते हुए भी मैंने बहुत कुछ समझा।''

उन्होंने आगे कहा, ''नाना पाटेकर की सलाह मेरे लिए बहुत मायने रखती थी। उनके निधन की खबर सुनकर ऐसा लग रहा है, जैसे मैंने अपने गुरु को खो दिया है। नाना की कमी हमेशा महसूस होगी, लेकिन उनसे मिली सीख और उनका शानदार काम नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरित करता रहेगा।''

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला, बोले- वे मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे

सिनेजीवन: रोहित शेट्टी-ऋतिक ने याद किया नाना पाटेकर संग खास रिश्ता और नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना करीबी दोस्त और नेकदिल इंसान बताया है। 

उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपनी पूरी जिंदगी गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में बिताई थी।

जम्मू-कश्मीर में मीडिया से बात करते हुए डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। वे एक बहुत नेक आदमी थे। सारी जिंदगी उन्होंने गरीबों की मदद की।"

उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर का कश्मीर से खास लगाव था और वे बार-बार यहां आते थे। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "वे बार-बार यहां आते थे और मैं उनसे मुलाकात करता था। एक शादी समारोह में भी हम लोग एक साथ मिले थे और मैंने उनके साथ डांस भी किया था।"

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नाना पाटेकर लोगों के मुश्किल हालात को समझते थे। उन्हें सुबह उनके जाने की दुखद खबर मिली। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने अभी हाल ही में गोवा में अपनी आखिरी फिल्म की शूटिंग की थी।

उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "सुबह इनके जाने की बहुत दुखद खबर सुनी। मैं अपनी ओर से दुख व्यक्त करता हूं। मैं दुआ करता हूं कि उन्हें स्वर्ग में जगह मिले।"


रजा मुराद ने नाना पाटेकर को दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा-दिल के बादशाह और तबीयत के फकीर थे  

सिनेजीवन: रोहित शेट्टी-ऋतिक ने याद किया नाना पाटेकर संग खास रिश्ता और नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए फारूक अब्दुल्ला

अभिनेता रजा मुराद ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ, में उनके व्यक्तित्व की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि वे हर साल गणपति पर नाना पाटेकर के घर जाते थे लेकिन इस साल जाना संभव नहीं हो पाया।

अभिनेता रजा मुराद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा, "आज का दिन बेहद दुखद है क्योंकि नाना पाटेकर हमें छोड़कर चले गए। वे कैमरे के सामने और पीछे शेर थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी शेरों की तरह जी और उनकी जुबान कई बार सख्त हो जाती थी लेकिन दिल बहुत नरम था। वे अपनी आय की 90 प्रतिशत रकम जरूरतमंदों की मदद में लगा देते थे। वे दिल का बादशाह और तबीयत के फकीर थे।"

अभिनेता ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि नाना पाटेकर का जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा, "ये हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान है, जो कभी पूरी नहीं हो पाएगा। अब इंसान यहीं मजबूर हो जाता है। उन्होंने अपने हिसाब से जिंदगी जी। अपने हिसाब से काम करते थे और वो कभी पैसे के लोभी नहीं रहे। कई लोग करोड़ों रुपए लेकर उनके पास जाते थे लेकिन अगर उन्हें स्क्रिप्ट अच्छी नहीं लगी, तो वे काम करने से मना कर देते थे और कभी भी अपने लिए नहीं कमाते थे।"

आईएएनएस के इनपुट क साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए