मुंबई: अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा का हुआ रोका, समारोह में दोनों के परिवार हुए शामिल

अमेरिकी गायक निक जोनस से प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात टीवी शो ‘क्वांटिको’ के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। डेटिंग की खबरों के बाद दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

सोशल मीडिया
सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकी गायक निक जोनस से रोका हो गया है। मुंबई में प्रियंका चोपड़ा के घर में रोका की रस्में पूरी की गईं। समारोह में प्रियंका का परिवार और निक जोनस के माता-पिता शामिल हुए। समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार देर रात निक जोनस के माता-पिता भारत पहुंचे थे।

फोटो:  सोशल मीडिया
फोटो:  सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा से बात करते हुए निक जोनस

इससे पहले खबरें आई थीं कि प्रियंका ने अपने से कई साल छोटे अमेरिकी गायक निक से लंदन में सगाई की थी। पिछली बार जब निक भारत आये थे तब उनके और प्रियंका के हाथों में एक जैसी अंगूठी भी दिखी थी।

प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात टीवी शो ‘क्वांटिको’ के दौरान अमेरिकी गायक निक जोनस से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। डेटिंग की खबरों के बाद दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। हाल ही में सिंगापुर से प्रियंका की कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें प्रियंका निक जोनास के साथ डांस करती हुई दिखीं थीं।

इससे पहले भी प्रियंका और निक की कई तस्वीरें सामने आती रही हैं। मुंबई से लेकर गोवा और न्यूयॉर्क से लेकर सिंगापुर तक प्रियंका निक की हाथों में हाथ डाले देखी गयी थीं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 18 Aug 2018, 1:47 PM
/* */