सिनेजीवन: सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा और हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति अपना नजरिया

सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से रोमांटिक सॉन्ग 'मैं हूं' रिलीज कर दिया गया है। अभिनेत्री हिना खान ने कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक किया और बताया कि कैंसर होने का मतलब सीधा मौत नहीं है

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग

14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सलमान खान की अपकमिंग वॉर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर वैलेंटाइन डे का रंग चढ़ गया है। 

अभिनेता ने दर्शकों को तोहफा देते हुए फिल्म का पहला रोमांटिक गाना रिलीज कर दिया है, जिसमें वे चित्रांगदा के साथ बर्फ की वादियों में रोमांस करते दिख रहे हैं।

सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से रोमांटिक सॉन्ग 'मैं हूं' रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग में सलमान और चित्रांगदा के बीच प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई है जिसमें उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। गाना रोमांस के साथ दूर रहने के गम को भी अच्छे से दिखाता है क्योंकि अभिनेता फोटो देखकर ही अपनी पत्नी और परिवार को याद कर रहे हैं। खैर, गाना बहुत शांत और सुकून देने वाला है।

गाने को कंपोज अयान लाल ने किया है और आवाज भी अयान लाल और श्रेया घोषाल ने दी है। गाने के बोल शब्बीर अहमद और अयान लाल ने लिखे हैं। श्रेया घोषाल की मीठी आवाज ने गाने में जान डाल दी है। फैंस सिंगर की आवाज की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म से 'मातृभूमि' सॉन्ग रिलीज किया गया था, जिसमें देशभक्ति और सैनिकों की हिम्मत और हौसले को दिखाया गया था। गाने में अरिजीत सिंह की आवाज ही उसकी आत्मा बनी। सोशल मीडिया पर गाने को इतना पसंद किया गया कि गाना 21 मिलियन के पार हो चुका है।

वेलेंटाइन डे कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट पर लुटाया प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

सिनेजीवन: सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा और हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति अपना नजरिया

वेलेंटाइन डे के मौके पर हर कोई अपने पार्टनर के साथ प्यार का इजहार अपने तरीके से कर रहा है, तो वहीं अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी पति पुलकित सम्राट के लिए एक खास पोस्ट किया है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पुलकित की रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की। इसमें दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। जहां कृति ने रेड कलर का ड्रेस पहना हुआ है, वहीं पुलकित वाइट कलर के पैंट-शर्ट में हैं। दोनों एक-दूसरे को परफेक्ट मैच कर रहे हैं। यह तस्वीर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाती है, जहां प्यार छोटी-छोटी बातों में झलकता है। कृति ने लिखा, "हेलो वेलेंटाइन।"

फैंस को कृति की पोस्ट काफी अच्छी लग रही है और साथ ही, वे इसे देखकर काफी इमोशनल भी हो गए हैं। कई यूजर्स ने तो हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया भी दी है।

कृति और पुलकित शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर अपने क्यूट मोमेंट्स पोस्ट करते रहते हैं। वे अपनी वेकेशन की तस्वीरें, सेलिब्रेशन और रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-मोटी झलक भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, जिससे फैंस भी उनके प्यारे पलों को देखकर उनसे कनेक्ट होते हैं।


राशा थडानी और जया कृष्ण घट्टामनेनी की अपकमिंग तेलुगु फिल्म  'श्रीनिवासा मंगापुरम' का पोस्टर रिलीज

सिनेजीवन: सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा और हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति अपना नजरिया

अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद तेलुगु सिनेमा में एंट्री करने जा रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही निर्देशक अजय भूपति की आगामी तेलुगु फिल्म 'श्रीनिवासा मंगापुरम' में नजर आएंगी।

इस एक्शन-रोमांस फिल्म में वह महेश बाबू के भतीजे जया कृष्ण घट्टामनेनी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। शनिवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें राशा और जया कृष्ण घट्टामनेनी दोनों एक-दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं। पोस्टर में राशा ने एक खूबसूरत लैवेंडर कलर की साड़ी पहनी हुई है। उनके बाल खुले हैं। वहीं, पोस्टर में लिखा है, "हैप्पी वेलेंटाइन डे।"

अभिनेत्री राशा थडानी ने पोस्ट कर लिखा, "बस एक बार अपनी आंखें खोलकर देखो… मैं यहीं रहूंगी, इतनी पास कि तुम्हारी सांसों को महसूस कर सकूं- मंगा।"

अजय भूपति द्वारा निर्देशित फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' में राशा थडानी मंगा का किरदार निभाएंगी। अजय भूपति ने पहले 'आरएक्स 100', 'महा समुद्रम', और 'मंगलावरम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। हालांकि, फिल्म को लेकर बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

'हर दिन को जीना चाहिए,' कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति अपना नजरिया

सिनेजीवन: सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा और हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति अपना नजरिया

कैंसर सर्वाइवर टीवी एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल द्वारा आयोजित ऑन्कोलॉजी लीडरशिप टाउनहॉल 'इलुमिनेट 3.0 में पहुंची।

अभिनेत्री ने कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक किया और बताया कि कैंसर होने का मतलब सीधा मौत नहीं है; अगर समय पर स्क्रीनिंग और जांच हो जाए तो इस बीमारी से भी लड़ा जा सकता है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि पूरी जर्नी के दौरान और आज भी उनके पति रॉकी और उनके पूरे परिवार ने कैसे उनका साथ दिया है।

इवेंट में पहुंची हिना खान ने मंच से कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में आने का अवसर मिला है। डॉक्टरों के सहयोग से ही मैं आज यहां खड़ी हूं, और मेरे परिवार के प्यार और मेरे पति रॉकी की हिम्मत की वजह से ही मैं आज ठीक हूं। शादी के बाद भी हमारे रिश्ते में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया, वे आज भी पहले की तरह ही देखभाल करते हैं।"

अपनी कैंसर जर्नी पर बात करते हुए हिना ने कहा, "मैं काफी समय से इस जर्नी से गुजर रही हूं और आज भी रिकवर करने की कोशिश कर रही हूं। लोग मुझसे सवाल करते हैं कि आपने क्या किया, लेकिन ये जरूरी नहीं कि जो मैंने किया, वो हर किसी पर कारगर साबित हो क्योंकि सबकी बॉडी अलग होती है। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि लोगों को आज में जीना चाहिए। किसी भी हालत में खुश रहना चाहिए क्योंकि नहीं पता कब क्या हो जाए। जो लोग हेल्दी हैं, वो भी अचानक से बड़ी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं, तो हर पल को खुलकर जीना चाहिए।"


ब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी! सारेगामा ला रहा एनिमेटेड फिल्म ‘शिव सती’

सिनेजीवन: सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा और हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति अपना नजरिया

संगीत और मनोरंजन की प्रमुख कंपनी सारेगामा ने एक बड़ी और रोमांचक घोषणा की है। कंपनी एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘शिव सती’ लेकर आ रही है, जो इसी साल देश भर के थिएटर्स में रिलीज होगी। यह फिल्म भगवान शिव और माता सती की दिव्य प्रेम कथा पर आधारित है, जिसे ब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी के रूप में पेश किया जा रहा है।

शिव-सती की कथा प्रेम, त्याग, समर्पण और दिव्य मिलन की प्रतीक है। एनिमेटेड फॉर्मेट में यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आकर्षित कर सकती है।

सारेगामा इंडिया लिमिटेड ने अमेजिंग इंडियन स्टोरीज के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जिसमें आधुनिक एनिमेशन तकनीक का इस्तेमाल होगा। इसे बड़े पर्दे के लिए स्पेशल लार्ज फॉर्मेट में तैयार किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को भव्यता, भावनाएं और दृश्यों का कमाल महसूस हो।

फिल्म के निर्देशक मशहूर राइटर-फिल्ममेकर विवेक आंचलिया हैं, जिन्होंने पहले ‘नैशा’, ‘तिकदम’ और ‘राजमा चावल’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है। विवेक आंचलिया इस प्रोजेक्ट को कटिंग-एज एनिमेशन के साथ टाइमलेस कहानी को जोड़कर एक शानदार अनुभव के लिए तैयार कर रहे हैं। फिल्म अभी प्रोडक्शन के दौर में है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia