सिनेजीवन: आकर्षण का केंद्र बना सलमान खान का मराठी लुक और भारती सिंह और शेखर सुमन को कोर्ट से बड़ी राहत

हर कोई सलमान खान के मराठी लुक को देखकर हैरान है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और अभिनेता शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2010 में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने का आदेश दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

भारती सिंह और शेखर सुमन को कोर्ट से बड़ी राहत, रद्द की गई एफआईआर

सिनेजीवन: आकर्षण का केंद्र बना सलमान खान का मराठी लुक और भारती सिंह और शेखर सुमन को कोर्ट से बड़ी राहत

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और अभिनेता शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2010 में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने स्पष्ट किया कि हास्य-व्यंग्य और तुकबंदी के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों का ध्येय किसी समुदाय की भावनाओं को आहत करना नहीं होता।

बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट की तरह से कहा गया कि जिन शब्दों को आपत्तिजनक बताया जा रहा है, वे हैं “या अल्लाह! रसगुल्ला! दही भल्ला!”। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि ये केवल तुकबंदी और हास्य के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द हैं।

उनका तर्क है कि “दही भल्ला” और “रसगुल्ला” आम खाद्य पदार्थ हैं, जो सभी समुदायों के लोगों द्वारा जाने और खाए जाते हैं, और इन अभिव्यक्तियों में कोई धार्मिक रंग नहीं है। इस तर्क को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सामान्य सामाजिक उपयोग में ये शब्द अपने आप में तटस्थ हैं। किसी हास्यपूर्ण कार्य में खाद्य पदार्थों का मात्र उल्लेख धर्म का अपमान नहीं हो सकता। यह साबित करने के लिए सबूत होने चाहिए कि इन शब्दों को अपमान के हथियार के रूप में चुना गया था।

'राजा शिवाजी' के रिलीज के साथ आकर्षण का केंद्र बना सलमान खान का मराठी लुक

सिनेजीवन: आकर्षण का केंद्र बना सलमान खान का मराठी लुक और भारती सिंह और शेखर सुमन को कोर्ट से बड़ी राहत

रितेश देखमुख के दिल के करीब फिल्म 'राजा शिवाजी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने 10 साल मेहनत की और कई बाधाओं के बाद पूरी की शूटिंग पूरी की। 

रिलीज के साथ ही फिल्म की खूब तारीफ हो रही है लेकिन सोशल मीडिया पर सिर्फ सलमान खान छाए हुए हैं। हर कोई सलमान खान के मराठी लुक को देखकर हैरान है।

फिल्म में नारंगी पगड़ी, कुर्ता और मराठा तलवार के साथ सलमान खान का दमदार लुक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस लुक को लेकर फिल्म में छोटे के बावजूद सलमान की चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म में भले ही अभिनेता का किरदार छोटा बताया जा रहा है, लेकिन जितना भी है, उसे जस्टिफाई बताया जा रहा है। फिल्म में अभिनेता जीवा महाला का किरदार निभा रहे हैं, जो एक ऐतिहासिक किरदार है। जीवा महाला छत्रपति शिवाजी के विश्वासपात्र तथा उनके अंगरक्षक थे, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर शिवाजी महाराज की जान बचाई थी।


दो दशकों बाद फिर साथ: वरुण बडोला और हर्ष छाया की ‘अनदेखी’ में रीयूनियन

सिनेजीवन: आकर्षण का केंद्र बना सलमान खान का मराठी लुक और भारती सिंह और शेखर सुमन को कोर्ट से बड़ी राहत

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। टीवी जगत के दो एक्टर वरुण बडोला और हर्ष छाया दो दशकों बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ने पहली बार ‘अस्तित्व... एक प्रेम कहानी’ में साथ काम किया था। अब वे अपकमिंग वेब सीरीज 'अनदेखी: द फाइनल बैटल' में आमने-सामने होंगे।

वरुण बडोला ने इस रीयूनियन पर खुशी जताते हुए कहा, “इतने सालों बाद हर्ष के साथ फिर से काम करना पुरानी यादें ताजा करने वाला और क्रिएटिव तौर पर बहुत संतोषजनक अनुभव है। हम दोनों कलाकार के रूप में काफी बदल गए हैं। ‘अनदेखी’ जैसे शो में साथ आना और खास इसलिए है क्योंकि मैं इस सीरीज को राइटर के तौर पर भी करीब से जुड़ा रहा हूं।”

वरुण ने आगे कहा कि दोनों का एक पुराना साझा इतिहास है, लेकिन अब वे स्क्रीन पर एक नया अंदाज और नई एनर्जी लेकर आ रहे हैं। हर्ष छाया एक बार फिर अपने चर्चित किरदार ‘पापाजी’ के रूप में दर्शकों के सामने आएंगे, जबकि वरुण बडोला न सिर्फ अभिनय करेंगे बल्कि इस सीरीज के लेखन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पूजा हेगड़े ने शेयर किए फिल्म 'रेट्रो' के सेट से जुड़े किस्से

सिनेजीवन: आकर्षण का केंद्र बना सलमान खान का मराठी लुक और भारती सिंह और शेखर सुमन को कोर्ट से बड़ी राहत

अभिनेत्री पूजा हेगड़े की तमिल रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'रेट्रो' ने रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अभिनेत्री फिल्म की यादों में खोती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिल्म से जुड़ी कुछ अनसुनी और रोमांचक यादें प्रशंसकों के साथ शेयर कीं।

 पूजा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म बनाना किसी साहसिक सफर से कम नहीं था। अभिनेत्री ने लिखा, "फिल्म रेट्रो के रिलीज को एक साल पूरा। शूटिंग के दौरान हमने कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया। शूटिंग के समय कई बार तूफान आए, काम करते वक्त मेरा लिगामेंट भी फट गया था, जिससे मुझे काफी चोटें आईं। हर तरफ कीचड़ और फिसलन थी, लेकिन इस दौरान हमारी टीम का जज्बा कम नहीं हुआ।

 अभिनेत्री ने आगे एक हौरान कर देने वाली घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक बार शूटिंग के दौरान उनकी नाव में आग लग गई थी। पूजा ने लिखा, "हमारी नाव में आग लग गई (सुहास, आप हमेशा हीरो रहेंगे) और शूटिंग के वक्त एक ऐसा द्वीप था जहां चारों तरफ सांपों का डेरा था।"


हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ 'डायमंड बाजार' का क्रेज

सिनेजीवन: आकर्षण का केंद्र बना सलमान खान का मराठी लुक और भारती सिंह और शेखर सुमन को कोर्ट से बड़ी राहत

मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और यादगार पोस्ट शेयर किया।

 संजय लीला भंसाली ने अपने इंस्टाग्राम पर सीरीज के कुछ सीन्स का एक खास वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "इन नजारों में जो ठहरा वो वक्त के साथ मिटा नहीं, दो साल बाद भी हीरामंडी नजरों से उतरकर दिल में तो बसी है। फिल्म 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के 2 साल पूरे किए।"

'हीरामंडी' संजय लीला भंसाली का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे उन्होंने एक भव्य वेब सीरीज के रूप में नेटफ्लिक्स पर उतारा था। यह सीरीज अपनी बेमिसाल सिनेमेटोग्राफी, भारी-भरकम सेट, शानदार वेशभूषा और दमदार संगीत के लिए जाना जाती है। आजादी के पूर्व के लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी तवायफों की जिंदगी, उनके संघर्ष और उनके शौर्य को पर्दे पर उकेरती है। भंसाली ने जिस बारीकी से इस सीरीज को बनाया है, वह इसे बार-बार देखने लायक बनाता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia